Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 : लखनऊ ने दूसरे दिन पांच स्वर्ण सहित जीते 13 पदक
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 : लखनऊ ने दूसरे दिन पांच स्वर्ण सहित जीते 13 पदक
खेल

यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 : लखनऊ ने दूसरे दिन पांच स्वर्ण सहित जीते 13 पदक

news desk
Last updated: April 26, 2026 12:34 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ के खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन पांच स्वर्ण जीतकर अपना दबदबा कायम किया।

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के तत्वावधान में चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ी अब तक कुल आठ स्वर्ण पदक के साथ सबसे आगे चल रहे है। लखनऊ ने दूसरे दिन पांच स्वर्ण, एक रजत व सात कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं वाराणसी ने आज तीन स्वर्ण जीतकर लखनऊ को कड़ी टक्कर दी जबकि मेरठ, बुलंदशहर ने दो-दो स्वर्ण और आगरा, गाजीपुर, बलिया व बांदा ने एक-एक स्वर्ण जीत शुरुआत की।

आज लखनऊ के लिए तन्मय ने जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (16-17 वर्ष), वेदांत सिंह ने जूनियर बालक कुमिते (16-17 वर्ष, 55 किग्रा से कम), अंश लोधी ने  कैडेट बालक कुमिते (14-15 वर्ष, 70 किग्रा से कम) और इशिता ने जूनियर बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 59 किग्रा से कम) में स्वर्ण जीते जबकि महिका सिंह, अनन्या व वान्या  की टीम ने जूनियर बालिका टीम काता में स्वर्ण जीता। वहीं विवान आहूजा ने जूनियर बालक कुमिते (17-17 वर्ष, 61 किग्रा से कम) ने रजत पदक जीता।

मेजबान  के लिए कांस्य पदक विजेताओं में इतिश यश जूनियर बालक व्यक्तिगत काता एवं जूनियर बालक कुमिते (16-17 वर्ष, 68 किग्रा से कम) में, अनन्या अग्रवाल कैडेट बालिका व्यक्तिगत काता में, फल्लाह उस्मानी कैडेट बालक कुमिते (14-15 वर्ष, 70 किग्रा से कम) में, वैभव पाण्डेय जूनियर बालक कुमिते (16-17 वर्ष, 76 किग्रा से अधिक) में, प्राची गौतम जूनियर बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 66 किग्रा से अधिक) में एवं  अलीशा  जूनियर बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 66 किग्रा से कम) रहे।

दूसरे दिन की स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहें:-

जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (16-17 वर्ष) में लखनऊ के तन्मय ने स्वर्ण पदक जीता। प्रयागराज के शिवांश यादव ने रजत एवं मऊ के वैभव कुमार व लखनऊ के इतिश यश ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालिका व्यक्तिगत काता(14-15 वर्ष) में वाराणसी की कशिश पटेल ने स्वर्ण, प्रयागराज की श्रीजल कुशवाहा ने रजत एवं लखनऊ  की अनन्या अग्रवाल व जौनपुर की मंदाकिनी ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालिका टीम काता में लखनऊ की महिका सिंह, अनरा व वान्या की टीम ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

जूनियर बालक कुमिते (16-17 वर्ष, 55 किग्रा से कम) में लखनऊ के वेदांत सिंह ने स्वर्ण, मथुरा के अभिषेक ने रजत एवं भदोही के फ्रांसिस कुलदीप व बलिया के वैभव गुप्ता ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालिका कुमिते (16-17, 53 किग्रा से कम) में वाराणसी की शीतल ने स्वर्ण, गौतमबुद्ध नगर की साक्षी ठाकुर ने रजत एवं गौतमबुद्ध नगर की तनिष्का दीक्षित व फरुर्खाबाद की अक्षिता अनेजा ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालिका कुमिते (14-15 वर्ष, 61 किग्रा से अधिक) में बुलंदशहर की तन्वी ने स्वर्ण, गाजियाबाद की हर्षिन बासु बरुआ ने रजत एवं गौतमबुद्ध नगर की तनिष्का व गाजियाबाद की वैष्णवी भारद्वाज ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालक कुमिते (14-15 वर्ष,, 70 किग्रा से कम) में लखनऊ के अंश लोधी ने स्वर्ण पदक जीता। बलिया के आयुष कुमार सिंह ने रजत जबकि मेरठ के आर्यन सिंह व लखनऊ के फल्लाह उस्मानी ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालक कुमिते (14-15 वर्ष, 52 किग्रा से कम) में बुलंदशहर के अर्शलान ने स्वर्ण, जौनपुर के शुभम यादव ने रजत एवं वाराणसी के रौनक चौरसिया व आगरा के विवेक बघेल ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर बालक कुमिते (16-17 वर्ष, 76 किग्रा से अधिक) में मेरठ के शांतनु चौधरी ने स्वर्ण, गाजियाबाद के अपूर्व ने रजत एवं लखनऊ के वैभव पाण्डेय ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 66 किग्रा से अधिक) में मेरठ की रेधिका ने स्वर्ण, गौतमबुद्ध नगर की ऐशानी शर्मा ने रजत एवं गौतमबुद्ध नगर की संस्कृति शर्मा व लखनऊ की प्राची गौतम ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 66 किग्रा से कम) में आगरा की यशवी सोलंकी ने स्वर्ण, भदोही की अंशिका सिंह ने रजत एवं लखनऊ की अलीशा व वाराणसी की खुशी ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालक कुमिते (16-17 वर्ष, 61 किग्रा से कम) में गाजीपुर के तन्मय तिवारी ने स्वर्ण, लखनऊ के विवान आहूजा ने रजत एवं आगरा के विपिन बघेल व गोरखपुर के हरिओम ने कांस्य पदक जीते।

सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 68 किग्रा से अधिक) में वाराणसी के लक्ष्य भारद्वाज ने स्वर्ण, रायबरेली के समीर थापा ने रजत एवं मुजफ्फरनगर के प्रिंस कुमार व कासगंज के मानवीर सिंह ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालक कुमिते (14-15 वर्ष, 70 किग्रा से अधिक) में बांदा के अंशुमान ने स्वर्ण, गाजियाबाद के शिवम ने रजत एवं कानपुर के आर्यन व मेरठ के अभिनव ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालक कुमिते (16-17 वर्ष, 68 किग्रा से कम) में बलिया के हनी सोनी ने स्वर्ण, बुलंदशहर के क्षितिज कुमार ने रजत एंव लखनऊ के इतिश यश व वाराणसी के विराट गुप्ता ने कांस्य पदक जीते।

जूनियर बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 59 किग्रा से कम) में लखनऊ की इशिता ने स्वर्ण, गौतमबुद्ध नगर के वानीश्री ने रजत एवं बांदा की अनुष्का कुशवाहा व आगरा की हिमांशी ने कांसय पदक जीते।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #indianpresshouse, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Trending News, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026, यूपी स्टेट सब जूनियर
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सीतापुर: अनिकेत मिश्रा और रामानुज मिश्रा बने चेस चैंपियन, यूपी स्टेट ओपन चेस चैंपियनशिप का समापन
Next Article निवेशक Q4 रिजल्ट और डिविडेंड घोषणाओं पर नजर रखते हुए सोमवार बनेगा ‘मनी डे’? निवेशकों के लिए बड़ा मौका! Q4 रिजल्ट के साथ आ सकते हैं डिविडेंड और बोनस ऐलान

फीचर

View More

Pahalgam Terror Attack Anniversary: जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से कांप उठा था सरहद पार आतंक, जानें 22 अप्रैल के हमले से लेकर भारत के प्रतिशोध की पूरी कहानी

श्रीनगर/पहलगाम। आज से ठीक एक साल पहले, 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के शांत और खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में…

By news desk 4 Min Read
Indian Railways की पहली ट्रेन 1853 में Bori Bunder से Thane तक

एक ट्रेन, 34 किलोमीटर… और 173 साल की कहानी: कैसे रेल पटरियों ने भारत को जोड़ा

नई दिल्ली/मुंबई, 17 अप्रैल 2026 — कभी आपने ट्रेन की खिड़की से…

3 Min Read

आंबेडकर जयंती पर विशेष: वोट बैंक नहीं, ये विरासत की जंग है!

भारतीय राजनीति में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम एक शिखर…

6 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

टीम से ऊपर ‘टीम स्पिरिट’: फिट होने के बावजूद क्यों मैदान से दूर हैं MS Dhoni?

क्रिकेट जगत से जुड़ी एक दिलचस्प और अलग सोच दिखाने वाली खबर सामने आई है। Chennai Super Kings के अनुभवी…

2 Min Read
खेल

सीतापुर: अनिकेत मिश्रा और रामानुज मिश्रा बने चेस चैंपियन, यूपी स्टेट ओपन चेस चैंपियनशिप का समापन

सीतापुर।दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर के प्रांगण में आयोजित यूपी स्टेट अंडर-7 एवं अंडर-17 ओपन चेस चैंपियनशिप का आज भव्य समापन…

2 Min Read
पानी पीने के बाद भी सूख रहा है आपका मुंह?
Trending Newsलाइफस्टाइल

पानी पीने के बाद भी सूख रहा है आपका मुंह? तो शरीर दे रहा है इन गंभीर बीमारियों के संकेत

अक्सर गर्मियों के मौसम में प्यास लगना और मुंह सूखना एक सामान्य बात मानी जाती है। लेकिन क्या आपके साथ…

3 Min Read
144Hz डिस्प्ले और किलर गेमिंग फीचर्स
Trending Newsबाजार

Infinix का बड़ा धमाका! GT 50 Pro में मिलेगा 144Hz डिस्प्ले और किलर गेमिंग फीचर्स, जानें कीमत

गेमिंग के दीवानों के लिए इंतज़ार खत्म! Infinix ने अपने मोस्ट-अवेयटेड Infinix सीरीज “Infinix GT 50 Pro” को ग्लोबल मार्केट…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?