Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: दक्षिण अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी बोले– AI, जलवायु संकट और लोकतंत्र के बीच संतुलन युवाओं की जिम्मेदारी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दक्षिण अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी बोले– AI, जलवायु संकट और लोकतंत्र के बीच संतुलन युवाओं की जिम्मेदारी
Trending Newsसियासी

दक्षिण अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी बोले– AI, जलवायु संकट और लोकतंत्र के बीच संतुलन युवाओं की जिम्मेदारी

news desk
Last updated: October 2, 2025 11:09 am
news desk
Share
दक्षिण अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी
दक्षिण अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी
SHARE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन दिनों दक्षिण अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस दौरान वे छात्रों, राजनीतिक नेताओं और कारोबारी समुदायों से मुलाकात करेंगे. बीते दिन राहुल गांधी बोगोटा पहुंचे जहां उन्होंने कोलंबिया के यूनिवर्सिदाद EIA में छात्रों और शिक्षाविदों को संबोधित किया, जहां लोकतंत्र और तकनीकि सहित कई मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी.

युवाओं पर क्या बोले राहुल गांधी ?

“El futuro es hoy” (“भविष्य आज है”) शीर्षक सम्मेलन में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘युवाओं को भविष्य के निष्क्रिय दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय निर्माता बनना चाहिए.’


उन्होंने जोर दिया कि ‘तकनीकी प्रगति को हमेशा करुणा, समानता और लोकतंत्र जैसे मानवीय मूल्यों के साथ संतुलित होना चाहिए. नवाचार केवल तभी मायने रखता है जब वह मानवता के साथ जुड़ा हो.’
राहुल गांधी ने खचाखच भरे सभागार से कहा कि ‘भविष्य को गढ़ने का अधिकार केवल कॉर्पोरेट जगत तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें विश्वविद्यालयों और युवाओं की अग्रणी भूमिका होनी चाहिए.’

वैश्विक असमानता और जलवायु संकट पर रखी बात

अपने भाषण में राहुल ने शिक्षा सुधार, जलवायु संकट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के अनियंत्रित इस्तेमाल से उत्पन्न खतरों पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘यदि तकनीक का इस्तेमाल केवल मनोवैज्ञानिक नियंत्रण या शक्ति के केंद्रीकरण के लिए किया जाता है, तो यह नागरिक जीवन को नुकसान पहुंचाती है.’
वैश्विक असमानता पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि हाल के तकनीकी बदलावों ने ‘धन और शक्ति को बहुत कम हाथों में केंद्रित कर दिया है,जिससे लोकतांत्रिक संस्थान कमजोर हुए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘पब्लिक पॉलिसी को सुनिश्चित करना चाहिए कि तकनीक का लाभ कुछ लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कॉर्पोरेट जवाबदेही पर दिये जवाब

इंटरैक्टिव सत्र के दौरान छात्रों ने उनसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नियमन, कॉर्पोरेट जवाबदेही और नवाचार के संसाधनों तक पहुंच जैसे मुद्दों पर सवाल किए. जिसपर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नागरिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ‘कंपनियां टैक्स चुकाएं, डेटा की रक्षा करें और ऐसे मानदंडों का पालन करें जो जनहित को सुरक्षित रखें.’
अपने संबोधन के अंत में कांग्रेस सांसद ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, ‘हम जिम्मेदारी को कल पर नहीं टाल सकते. भविष्य आज है — अभी कार्य करें, विनम्रता और साहस के साथ तकनीक को इंसानों के लिए गढ़ें.’

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #ArtificialIntelligence, #Colombia, #Congress, #CorporateAccountability, #Democracy, #EducationReform, #FutureIsNow, #GlobalInequality, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #Innovation, #PublicPolicy, #RahulGandhi, #Technology, #UniversitySpeech, #YouthEmpowerment
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article RSS का शताब्दी समारोह RSS के 100 साल पूरे! नागपुर स्थापना दिवस का मनाया गया शताब्दी समारोह.
Next Article पूजा शकुन और उनका विवादित इमेज हत्या और अवैध सम्बंध से क्या है महामंडलेश्वर पूजा शकुन का कनेक्शन ? गांधी तस्वीर पर प्रतीकात्मक गोली चला कर हुई थी चर्चित

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में जांचे गए 14 नमूनों में…

6 Min Read
Trending Newsक्राइम

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन के नाम से जिम्मेदारी लेने…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत और सचिन पायलट तक हुए…

7 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

Paraguay Political Crisis: बैंक डूबा, 30 लाख लोगों की बचत फंसी, अपनी ही पार्टी ने गिराई राष्ट्रपति की सरकार

पैराग्वे में यूएनो बैंक संकट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग के जरिए पद से हटाया…

7 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?