नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आते ही गोंद कतीरा का सेवन तेजी से बढ़ जाता है। ठंडी तासीर और शरीर को राहत देने वाले गुणों की वजह से लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। क्रिस्टल जैसा दिखने वाला गोंद कतीरा शरीर को ठंडक देने, हाइड्रेशन बनाए रखने और गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए जाना जाता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या किडनी के मरीज भी इसका सेवन सुरक्षित तरीके से कर सकते हैं? इस विषय पर किडनी विशेषज्ञ और कर्मा आयुर्वेदा के डायरेक्टर डॉ. पुनीत धवन ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर खाने पर यह शरीर को ठंडक देने में मदद करता है और शरीर में पानी की कमी को संतुलित रखने में सहायक माना जाता है। सही मात्रा में सेवन करने पर यह गर्मी से होने वाली थकान और कमजोरी में राहत देने का काम कर सकता है।
इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। कई लोग इसे ठंडे पेय के रूप में लेते हैं, जबकि कुछ लोग दूध में मिलाकर इसका सेवन करते हैं ताकि शरीर को ऊर्जा मिल सके।
विशेषज्ञों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहा है, तो उसे गोंद कतीरा का सेवन करने से बचना चाहिए। बताया गया है कि इसका असर पाचन तंत्र और शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन पर पड़ सकता है, जिसका प्रभाव किडनी की कार्यप्रणाली पर भी दिखाई दे सकता है।
गोंद कतीरा पानी सोखकर जेल जैसी स्थिति में फैल जाता है। ऐसे में किडनी से जुड़ी परेशानी वाले लोगों में इसके सेवन से स्थिति जटिल हो सकती है। बताया गया कि कुछ मामलों में यह किडनी स्टोन या किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है। यदि कोई व्यक्ति पहले से डायबिटीज या किडनी रोग से पीड़ित है, तो सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी माना गया है।
किडनी को बेहतर स्थिति में बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी माना जाता है। इसके साथ संतुलित आहार अपनाना भी अहम है। नमक और चीनी का सेवन सीमित रखें और भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां तथा साबुत अनाज शामिल करें। नियमित जीवनशैली और खानपान पर ध्यान देकर किडनी की सेहत को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।
अक्सर अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों में नेताओं के मिलने का पारंपरिक और दोस्ताना अंदाज सुर्खियों में…
भारतीय शेयर बाजार और कॉरपोरेट सेक्टर से आ रहे ताज़ा आंकड़े देश की अर्थव्यवस्था के…
महाराष्ट्र की सियासत में यह बगावत किसी फिल्मी थ्रिलर जैसी नजर आ रही है। शिंदे…
पॉपुलर हिंदी ड्रामा सीरीज़ ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के लीड एक्टर्स धवल ठाकुर और संचिता…
बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म “Cocktail 2” अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले…
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 एक बार फिर विवादों में है।…