पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरवाद के मुद्दे उठाते हुए राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जिक्र करते हुए टिप्पणी की। आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले आयोजित इस रैली को कांग्रेस के चुनावी अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
पंजाब में नशे की विकराल होती समस्या और सिंथेटिक ड्रग्स के फैलते जाल पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा निशाना साधा। राहुल ने कहा, “जब मैंने साल भर पहले पंजाब में ड्रग्स बढ़ने की बात कही थी, तब कई राजनीतिक दलों ने मेरा मज़ाक उड़ाया और कहा कि मुझे पंजाब की समझ नहीं है।”आम आदमी पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि AAP ने पंजाब से ड्रग्स खत्म करने का दावा किया था, लेकिन वे इसमें पूरी तरह नाकाम रहे।
इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री मान पर सीधा जुबानी हमला बोलते हुए कहा, “जब भगवंत मान लोकसभा में मेरे पास बैठते थे, तो चुटकुले सुनाते थे और सुबह 11 बजे भी उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। शराब पीना उनका निजी मामला हो सकता है, लेकिन अगर आपको ‘नशे’ के खिलाफ लड़ना है, तो राज्य का सीएम हर शाम खुद नशा नहीं कर सकता। पंजाब को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो यहां के दर्द को महसूस कर सके।” उन्होंने साफ कहा कि अगर पंजाब में उद्योग और बुनियादी ढांचा नहीं होगा, तो वहां ड्रग्स और गैंगस्टरवाद ही फैलेगा।
रैली में राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।
राहुल ने अमित शाह पर कहा कि वो 3 साल तक गृह मंत्री ही नहीं रहेंगे, क्योंकि यह सरकार एक साल के भीतर गायब हो जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर उन्हे बहस की चुनौती दी।
वहीं सिद्धू मूसेवाला को याद कर राहुल गांधी भावुक भी हुए। राहुल गांधी ने बताया कि इस रैली में उनके भाषण का प्लान पहले कुछ और था, लेकिन जब दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह उनसे मिलने आए, तो उन्होंने अपना भाषण पूरी तरह बदल दिया। मूसेवाला को याद करते हुए राहुल ने बेहद भावुक अंदाज में कहा, “कुछ साल पहले जब मैं उनसे मिला था, तब उनके टैलेंट को देखकर ही मुझे लगा था कि वे एक खतरनाक और संवेदनशील माहौल से आ रहे हैं। बाद में मैंने उनका मशहूर गाना ‘295’ सुना।”
राहुल ने पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाया कि किस तरह पहले मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली गई और फिर दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि बलकौर सिंह के बेटे के साथ जो हुआ, वह अब पंजाब में एक खौफनाक ट्रेंड बन गया है आज हर होनहार और प्रतिभाशाली नौजवान को खुलेआम गोलियों से उड़ाया जा रहा है।
आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…
त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…
हर महीने 4 फीसदी रिटर्न और एक साल में मूल रकम लौटाने का किया था…
भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…
दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…
क्या आपको भी इंटरनेट पर बार-बार चीजें सर्च करने या सोशल मीडिया की लंबी फीड…