Trending News

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी की आंखों में परेशानी का किया जिक्र, कोर्ट से राहत दिलाने को कहा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान अपनी पत्नी बुशरा बीवी की सेहत को लेकर चिंतित हैं। जेल में बंद इमरान ने अपने वकीलों से अपील की है कि वे फिलहाल दूसरे मामलों के बजाय बुशरा बीवी को कानूनी राहत दिलाने पर ध्यान दें। उनका कहना है कि बुशरा बीवी बीमार हैं और उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला तो उनकी हालत और बिगड़ सकती है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को पीटीआई के वरिष्ठ नेता गौहर अली खान आडियाला जेल में इमरान खान से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी दौरान इमरान ने बुशरा बीवी की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताई और वकीलों से अदालत का रुख कर उन्हें राहत दिलाने की मांग की।

पत्नी की आंखों में परेशानी, इलाज की जरूरत

मुलाकात के दौरान इमरान खान ने कहा कि बुशरा बीवी की आंखों में समस्या है और उनका इलाज कराया जाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी सेहत को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। इमरान ने अपने वकीलों से कहा कि सभी लोग अदालत जाएं और बुशरा बीवी के इलाज तथा राहत के लिए कानूनी कदम उठाएं।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस समय सबसे जरूरी मामला बुशरा बीवी की सेहत का है। ऐसे में वकीलों को प्राथमिकता के आधार पर इसी मुद्दे पर काम करना चाहिए।

सरकार के सामने नहीं झुकने का दिया संदेश

गौहर अली खान के साथ बातचीत में इमरान ने अपनी सेहत को ठीक बताया। उन्होंने कहा कि वह देश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से पूरी तरह वाकिफ हैं। खैबर पख्तूनख्वा में केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए आपातकाल से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी होने की बात भी कही।

इमरान ने दोहराया कि वह सरकार के सामने झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर राजनीतिक संघर्ष जारी रखने का संदेश भी दिया।

2023 से जेल में बंद हैं इमरान और बुशरा

इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीवी वर्ष 2023 से अलग-अलग मामलों में जेल में हैं। दोनों फिलहाल रावलपिंडी की आडियाला जेल में बंद हैं। इससे पहले इमरान खान आरोप लगा चुके हैं कि उन्हें जेल में अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस मुद्दे पर मामला अदालत तक भी पहुंच चुका है।

अब बुशरा बीवी की सेहत को लेकर इमरान की चिंता और वकीलों को दिया गया निर्देश पाकिस्तान की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, इमरान खान को इस्लामाबाद की जेल में स्थानांतरित किए जाने की संभावित तैयारी की खबरों के बीच उनकी जेल से जुड़ी परिस्थितियां भी सुर्खियों में हैं।

news desk

Recent Posts

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

3 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

3 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

3 hours ago

अब सर्च करने का झंझट खत्म! गूगल का नया जादुई ऐप भारत में लॉन्च, आपकी हर पर्सनल आदत पर होगी AI की नजर

क्या आपको भी इंटरनेट पर बार-बार चीजें सर्च करने या सोशल मीडिया की लंबी फीड…

4 hours ago