Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: रियाद हमले का असर! भारत से सऊदी जाने वाली फ्लाइट्स पर बढ़ी रोक, इंडिगो-अकासा ने 17 अक्टूबर तक रद्द की उड़ानें
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > रियाद हमले का असर! भारत से सऊदी जाने वाली फ्लाइट्स पर बढ़ी रोक, इंडिगो-अकासा ने 17 अक्टूबर तक रद्द की उड़ानें
Trending Newsराज्य

रियाद हमले का असर! भारत से सऊदी जाने वाली फ्लाइट्स पर बढ़ी रोक, इंडिगो-अकासा ने 17 अक्टूबर तक रद्द की उड़ानें

vineet verma
Last updated: October 13, 2026 7:57 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद भारत से सऊदी अरब जाने वाली हवाई सेवाओं पर असर जारी है। इंडिगो और अकासा एयर ने अपनी उड़ानों पर लगी रोक को अब 17 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। दोनों एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर जरूरी जानकारी साझा की है।

इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना की उड़ानें रोकीं

इंडिगो ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि सऊदी अरब में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली सभी उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें। इंडिगो ने कहा कि बुकिंग के दौरान दिए गए संपर्क माध्यमों से यात्रियों को लगातार अपडेट भेजे जा रहे हैं और सहायता के लिए उनकी टीमें उपलब्ध हैं।

अकासा एयर ने भी बढ़ाई उड़ानों पर रोक

अकासा एयर ने भी मध्य पूर्व में सुरक्षा हालात और सुरक्षित विमान संचालन से जुड़े जोखिमों को देखते हुए रियाद और जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानों को 17 अक्टूबर तक निलंबित रखने का फैसला किया है।

एयरलाइन ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है कि प्रभावित यात्री पूरी राशि के रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिफंड सात दिनों के भीतर भुगतान के मूल माध्यम में वापस किया जाएगा। इसके अलावा यात्री अपनी यात्रा को नई तारीख पर भी तय कर सकते हैं।

कई अन्य एयरलाइंस ने भी रोकी सेवाएं

सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक सिर्फ इंडिगो और अकासा तक सीमित नहीं है। कई अन्य एयरलाइंस ने भी सुरक्षा कारणों से अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से प्रभावित किया है।

रियाद एयरपोर्ट से जुड़ी उड़ानों पर एयर इंडिया, फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा ग्रुप और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस समेत कई कंपनियों ने भी रोक लगाई है।

भारत ने रियाद एयरपोर्ट हमले की निंदा की

रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले की भारत के विदेश मंत्रालय ने भी निंदा की थी। मंत्रालय ने कहा था कि आम नागरिकों और उनके इस्तेमाल वाली जगहों को निशाना बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत ने ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपील की थी।

मिसाइल हमले में गई थी 13 लोगों की जान

बता दें कि रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले के बाद ही इंडिगो और अकासा एयर ने अपनी सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला किया था। इस हमले को सऊदी अरब पर अब तक के बड़े हमलों में से एक बताया गया। हमले में 13 लोगों की मौत और करीब 11 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

हमले की जिम्मेदारी हूती विद्रोहियों ने ली थी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Air India Flight Update, Akasa Air Advisory, flight cancellation news, India International Flights, India Saudi Flight Update, IndiGo Flight News, Middle East Crisis, Riyadh Airport Attack, Riyadh Airport News, Riyadh Flight Suspension, Saudi Arabia Flight Cancelled, Saudi Arabia News Hindi, Saudi Arabia Travel Advisory, Saudi Flight Status, Travel Update India
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article टूटने की कगार पर पहुंचा रिश्ता फिर जुड़ा! पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों के बाद आकृति अग्रवाल ने खोला राज, बोलीं- ‘मैं गुमराह हो गई थी’
Next Article घर की बालकनी में लगाएं गोल्डन पोथोस, एक कटिंग से तैयार होंगे कई पौधे; जानें पानी और मिट्टी में उगाने का आसान तरीका

फीचर

View More

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें कभी-कभी बड़े सियासी संदेश देती हैं। कांग्रेस नेता…

By news desk 8 Min Read

अन्ना से पहलवानों तक… क्यों हर बड़े आंदोलन की पहली पसंद रहा जंतर-मंतर? अब बदले नियमों से उठे लोकतंत्र पर सवाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी का जंतर-मंतर सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं,…

9 Min Read

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के प्रदर्शन में मंगलवार को उस…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े विरोध…

4 Min Read
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत; दो घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?