Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: Indo-Nepal Cricket Series 2026: आज से लखनऊ में इंडो-नेपाल क्रिकेट सीरीज का आगाज, फ्लडलाइट में भिड़ेंगी टीमें
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > Indo-Nepal Cricket Series 2026: आज से लखनऊ में इंडो-नेपाल क्रिकेट सीरीज का आगाज, फ्लडलाइट में भिड़ेंगी टीमें
खेल

Indo-Nepal Cricket Series 2026: आज से लखनऊ में इंडो-नेपाल क्रिकेट सीरीज का आगाज, फ्लडलाइट में भिड़ेंगी टीमें

news desk
Last updated: October 13, 2026 10:03 am
news desk
Share
SHARE
  • ग्लैक्सी स्पोर्ट्स एरीना में शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा पहला मुकाबला
  • नेपाल की टीम तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ लखनऊ पहुंची
  • दर्शकों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने के उद्देश्य से आयोजित इंडो-नेपाल क्रिकेट एक्सचेंज सीरीज 2026 का आगाज मंगलवार से होगा। लखनऊ क्रिकेट एकेडमी (LCA) की मेजबानी में होने वाली तीन मैचों की इस सीरीज में मेजबान लखनऊ और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी। सीरीज के मुकाबले दूधिया रोशनी में सफेद गेंद और रंगीन जर्सी के साथ खेले जाएंगे।

Contents
फ्लडलाइट में होंगे तीनों मुकाबले, दर्शकों की एंट्री फ्रीशौर्य सिंह संभालेंगे लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की कप्तानीतीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ लखनऊ पहुंची नेपाल की टीमयुवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना लक्ष्य

सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार शाम 5:30 बजे से ग्लैक्सी स्पोर्ट्स एरीना, जयपुरिया स्कूल ग्राउंड पर खेला जाएगा। मुकाबले से पहले सोमवार को दोनों टीमों ने मैदान पर अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। नेपाल की टीम में तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिससे लखनऊ के युवा क्रिकेटरों को अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

फ्लडलाइट में होंगे तीनों मुकाबले, दर्शकों की एंट्री फ्री

इंडो-नेपाल क्रिकेट एक्सचेंज सीरीज के सभी मुकाबले फ्लडलाइट में आयोजित किए जाएंगे। सफेद गेंद और रंगीन जर्सी में खेले जाने वाले मैचों के जरिए दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जैसा अनुभव देने की तैयारी है।

आयोजन कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर को विश्राम दिवस रहेगा, जबकि सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले 15 और 16 अक्टूबर को खेले जाएंगे। आयोजकों ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मैदान में प्रवेश निःशुल्क रखा है। दर्शक शाम 5 बजे से मैदान पहुंचकर मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं।

मैचों के संचालन के लिए क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के अधिकृत अंपायर और स्कोरर जिम्मेदारी संभालेंगे।

शौर्य सिंह संभालेंगे लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की कप्तानी

मेजबान लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की टीम की कमान शौर्य सिंह को सौंपी गई है। टीम में आदित्य प्रताप सिंह, आदित्य कुमार सिंह, कुशाग्र सिंह, प्रियांशु पाण्डेय, फहद अहमद, बृजेश सिंह, लबीब रज़ा, प्रतीक सिंह, दीपांशु सिंह, ईशान गुप्ता, शैलेंद्र, इब्राहिम रज़ा, सत्यम तिवारी, अहसान आज़ाद और फरहान मुर्तज़ा शामिल हैं।

टीम के हेड कोच शानू काज़मी और असिस्टेंट कोच अमन रिज़वी हैं, जबकि संदीप पाठक टीम मैनेजर की भूमिका निभाएंगे।

तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ लखनऊ पहुंची नेपाल की टीम

नेपाल की ओर से सुदूरपश्चिम रॉयल्स की टीम सीरीज में हिस्सा ले रही है। 25 सदस्यीय दल के मुख्य कोच जगत टम्टा हैं, जो नेपाल की राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रह चुके हैं।

नेपाल की टीम में बिनोद भंडारी, अभिनाश बोहरा और सुनील थापा जैसे तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इनके अलावा देव नारायण झा, हेमंत धामी, मिलन बोहरा, दीपक बोहरा, हिकमत महारा, टेक रावत, अनिल खरेल, आयुब चंद, सचिन भट्टा, सोलन श्रेष्ठ, सौरव अधिकारी और बिनेश पौडेल सहित अन्य खिलाड़ी भी दल का हिस्सा हैं। टीम में छह डेवलपमेंट स्क्वाड के उभरते खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हैं।

नेपाल टीम के स्थानीय समन्वयक यूसुफ जमाल खान हैं।

युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना लक्ष्य

लखनऊ क्रिकेट एकेडमी के सचिव एवं आयोजन सचिव अरशी रज़ा ने कहा कि इस सीरीज का मुख्य उद्देश्य लखनऊ के युवा क्रिकेटरों को घरेलू क्रिकेट से आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि नेपाल की टीम में शामिल तीन सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी तकनीक, रणनीति और खेल के स्तर में सुधार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज आयोजित करने की योजना जताई।

इंडो-नेपाल क्रिकेट एक्सचेंज सीरीज को लखनऊ के उभरते क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और अनुभव हासिल करने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Indo Nepal Cricket Exchange Series, Lucknow Cricket Match, Lucknow Cricket News, UPCA, अभिनाश बोहरा, इंडो-नेपाल क्रिकेट सीरीज 2026, नेपाल क्रिकेट टीम, बिनोद भंडारी, लखनऊ क्रिकेट एकेडमी, शौर्य सिंह
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Prithvi Shaw-Akriti Agarwal: टूट गई थी सगाई, अब फिर साथ आए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल! मंगेतर ने बताई सुलह की वजह
Next Article Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

फीचर

View More

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें कभी-कभी बड़े सियासी संदेश देती हैं। कांग्रेस नेता…

By news desk 8 Min Read

अन्ना से पहलवानों तक… क्यों हर बड़े आंदोलन की पहली पसंद रहा जंतर-मंतर? अब बदले नियमों से उठे लोकतंत्र पर सवाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी का जंतर-मंतर सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं,…

9 Min Read

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

विराट कोहली ने अचानक क्यों छोड़ा टेस्ट क्रिकेट? वसीम जाफर के बयान से फिर उठा विवाद

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का दावा है कि विराट कोहली टीम चयन से जुड़े घटनाक्रम और अपने साथ हुए…

6 Min Read
Trending Newsखेल

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अपनी…

4 Min Read
Trending Newsखेल

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक घरेलू सीरीज के साथ करने…

3 Min Read
खेल

मुख्य चयनकर्ता डॉ. आरपी सिंह के कार्यकाल में भारतीय हॉकी ने हासिल की नई ऊंचाइयां

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य चयनकर्ता और उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह के कार्यकाल में भारतीय हॉकी…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?