Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: हल्द्वानी हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को लगाई फटकार कहा – ‘थाना जलने पर UAPA कैसे लगा दिया?’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > हल्द्वानी हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को लगाई फटकार कहा – ‘थाना जलने पर UAPA कैसे लगा दिया?’
Trending Newsसियासी

हल्द्वानी हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को लगाई फटकार कहा – ‘थाना जलने पर UAPA कैसे लगा दिया?’

news desk
Last updated: July 31, 2026 3:17 pm
news desk
Share
SHARE

हल्द्वानी हिंसा मामले में उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कानूनी झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत रद्द करने की राज्य सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही, अदालत ने राज्य पुलिस द्वारा बिना ठोस वजहों के UAPA “गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून” जैसे कठोर आतंकवाद-रोधी कानून को लागू करने की मंशा और कानूनी आधार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

यह पूरा विवाद तब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जब उत्तराखंड सरकार ने नैनीताल हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी, जिसमें अब्दुल मलिक को जमानत दे दी गई थी। चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की।

पीठ ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए राज्य सरकार की दलीलों को खारिज कर दिया और मलिक को मिली राहत में किसी भी प्रकार का दखल देने से साफ इनकार कर दिया।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के रवैये और UAPA के इस्तेमाल पर बेहद तीखी टिप्पणी की। पीठ ने सरकार के वकील से सीधा सवाल पूछा कि क्या सिर्फ इस आधार पर किसी आरोपी पर UAPA ठोका जा सकता है कि बेकाबू भीड़ ने पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया था? कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि हर कानून-व्यवस्था की स्थिति को आतंकवाद के चश्मे से नहीं देखा जा सकता।

अदालत ने ‘सार्वजनिक व्यवस्था’ और ‘आतंकवाद’ के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि ‘पब्लिक ऑर्डर’ को संभालना एक प्रशासनिक चुनौती है, जबकि ‘UAPA’ का प्रयोग केवल देश की संप्रभुता, अखंडता और वास्तविक आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए किया जाना चाहिए। आम दंगे या पुलिस स्टेशन पर हमले जैसी घटना में सीधा UAPA लगा देना कानून की मूल भावना के विपरीत है।

आगे व्यक्तिगत आजादी का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि भले ही हाईकोर्ट के फैसले में कुछ कानूनी दलीलें पूरी तरह विस्तृत न रही हों, लेकिन नागरिक की व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे संवेदनशील विषय में हस्तक्षेप करने का कोई ठोस आधार नहीं दिखता। शीर्ष अदालत के इस रुख से संदेश साफ है कि राज्य सरकारें हर आपराधिक या हिंसक घटना में बिना किसी ठोस राष्ट्रविरोधी साक्ष्य के UAPA जैसे कड़े कानूनों का दुरुपयोग नहीं कर सकतीं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: AbdulMalik, CourtVerdict, HaldwaniCase, HaldwaniViolence, IndianJudiciary, IndianPressHouse, indianpresshouse news, LawAndJustice, LegalNews, PushkarSinghDhami, SupremeCourt, SupremeCourtNews, Trending News, UAPA, Uttarakhand, UttarakhandNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जंतर-मंतर पर पहले “Gen Z की हड्डियां तोड़ीं, अब डरा रहे हैं”, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Next Article 18+ चुनने की चालाकी अब नहीं करेगी काम! Google ला रहा है ‘एज वेरिफिकेशन सिस्टम’, अब बच्चों के हाथ नहीं लगेगा बड़ों का कंटेंट

फीचर

View More

मजदूर से 150 करोड़ी शादी कराने वाला सिंडिकेट किंग: बीरभूम में 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद, जानिए कौन है ‘तुलु मंडल’?

नई दिल्ली / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की एक ताबड़तोड़ कार्रवाई ने राज्य के कथित अवैध…

By news desk 3 Min Read

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट: RBI चलाएगा ₹10 और ₹20 के 200 करोड़ पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट, जानें कैसे चुने जाएंगे शहर

Highlights नई दिल्ली । देश में कटे-फटे और जल्दी खराब होने वाले…

4 Min Read

बेंगलुरु से सिर्फ 3 घंटे दूर हैं ये 5 जन्नत जैसे डेस्टिनेशन, मानसून में हरियाली-झरनों के बीच मिलेगा सुकून, वीकेंड ट्रिप के लिए हैं परफेक्ट

नई दिल्ली: मानसून का मौसम आते ही पहाड़, झरने और जंगल नई…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

शंकर महादेवन और जैस्मीन सैंडलास की प्रस्तुति के साथ होगा यूपी टी-20 लीग का भव्य आगाज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त को लखनऊ…

5 Min Read
गैस सिलेंडर
Trending Newsबाजार

LPG Price Hike: 1 अगस्त से ₹300 महंगा होगा घरेलू गैस सिलेंडर! जानिए किन लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली। महीने की पहली तारीख यानी 1 अगस्त 2026 से आम जनता की रसोई और बजट से जुड़े कई…

2 Min Read
Trending Newsबाजार

बजाज फाइनेंस के Q1 नतीजों ने बाजार में मचाया तहलका! शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, रेटिंग्स में भी उछाल

अगर इस समय शेयर बाजार में किसी एक NBFC की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है बजाज…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

Monsoon Session 2026: क्या सरकार लाएगी परिसीमन और महिला आरक्षण बिल? ‘Wait & Watch’ से बढ़ा सस्पेंस

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र 2026 के अब केवल दो सप्ताह (10 बैठकें) शेष बचे हैं, लेकिन संसद के…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?