साल 2026 की सबसे चर्चित बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ (Michael) ने बॉक्स ऑफिस पर वो कारनामा कर दिखाया है, जो सिनेमा के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1 बिलियन यूएस डॉलर (लगभग 9,500 करोड़ रुपए से अधिक) का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। इस जादुई आंकड़े को छूने के साथ ही ‘माइकल’ दुनिया की पहली ऐसी बायोपिक फिल्म बन गई है जिसने 1 बिलियन डॉलर के क्लब में एंट्री ली है।

‘Oppenheimer’ और ‘Bohemian Rhapsody’ के रिकॉर्ड्स चकनाचूर
बायोपिक और बायोग्राफिकल ड्रामा जॉनर के लिए 1 बिलियन डॉलर का माइलस्टोन छूना हमेशा से एक अधूरा ख्वाब रहा है। क्रिस्टोफर नोलन की ऑस्कर-विनिंग मास्टरपीस ‘Oppenheimer‘ हो या फिर लीजेंडरी बैंड ‘क्वीन’ के फ्रेडी मर्करी की लाइफ पर बनी ‘Bohemian Rhapsody’ ये दोनों ही कल्ट फिल्में इस जादुई आंकड़े के बेहद करीब आकर चूक गई थीं।

लेकिन ‘माइकल’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना ऐसा एकछत्र राज कायम किया कि इन दोनों ही हैवीवेट दिग्गजों के रिकॉर्ड्स ताश के पत्तों की तरह ढह गए।
साल 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ग्लोबल धमाका
ग्लोबल अर्निंग्स के मामले में यह फिल्म साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। इस समय रेस में केवल ‘द सुपरमारियो गैलेक्सी मूवी’ (The Super Mario Galaxy Movie) ही मामूली अंतर से इससे आगे चल रही है। जिस रफ्तार से फिल्म थिएटर्स में दौड़ रही है, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि बहुत जल्द यह 10,000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।

क्या है इस फिल्म का असली ‘एक्स-फैक्टर’?
फिल्म को लेकर क्रिटिक्स के रिव्यूज भले ही मिक्स्ड रहे हों, लेकिन ऑडियंस के क्रेज के आगे सब फीका पड़ गया। इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी हैं माइकल जैक्सन के सगे भतीजे जाफर जैक्सन “Jaafar Jackson”।

जाफर ने माइकल के किरदार में जिस तरह से जान फूंकी है, उसे देखकर थिएटर्स में लोग उनकी तारीफ़ कर रहे है, उनके स्क्रीन प्रेजेंस, किलर डांस मूव्स और माइकल के सिग्नेचर अंदाज को हुबहू कॉपी करने की कला की दुनिया भर में जमकर तारीफ हो रही है।
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा रिस्पॉन्स?
इंटरनेशनल मार्केट की तुलना में भारत में फिल्म का कलेक्शन थोड़ा संभला हुआ लेकिन सॉलिड रहा: शुरुआती हाइप और ट्रेंड्स को देखकर लग रहा था कि फिल्म भारत में बहुत आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। हालांकि, बाद में थिएटर्स में आई फिल्म ‘ऑब्सेशन’ (Obsession) ने इसके कलेक्शन की रफ्तार को थोड़ा धीमा कर दिया। इसके बावजूद, भारत में किसी हॉलीवुड बायोपिक के लिए ऐसा कलेक्शन वाकई काबिले-तारीफ है।

क्रिटिक्स की राय
‘माइकल’ की इस ऐतिहासिक और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सक्सेस ने साफ कर दिया है कि मूनवॉक के किंग का क्रेज सिर्फ पुरानी जनरेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि आज की Gen-Z भी उनके स्टाइल और लेगेसी की उतनी ही दीवानी है। यह सिर्फ एक बायोपिक की सफलता नहीं है, बल्कि इस बात का पुख्ता सबूत है कि किंग ऑफ पॉप की लेगेसी हमेशा अमर रहेगी।