Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बुढ़ापे में होने वाली इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं युवा! जानिए इसके कारण और एक्सपर्ट्स की राय
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बुढ़ापे में होने वाली इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं युवा! जानिए इसके कारण और एक्सपर्ट्स की राय
Trending Newsलाइफस्टाइल

बुढ़ापे में होने वाली इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं युवा! जानिए इसके कारण और एक्सपर्ट्स की राय

news desk
Last updated: May 21, 2026 6:28 pm
news desk
Share
SHARE

कुछ साल पहले तक घुटनों और जोड़ों के दर्द को ‘बुढ़ापे की निशानी’ माना जाता था। लेकिन आज के दौर में कहानी पूरी तरह बदल चुकी है। 20 से 35 साल के यंगस्टर्स, जो अपनी जिंदगी के सबसे एक्टिव फेज में होने चाहिए, वे अक्सर घुटने पकड़कर बैठे नजर आते हैं। सीढ़ियां चढ़ते वक्त घुटनों से आने वाली ‘कट-कट’ की आवाज और जिम में थोड़ा सा वजन उठाते ही होने वाला दर्द आज के युवाओं की एक बड़ी हकीकत बन चुका है।

Contents
इन बड़ी गलतियों से जाम हो रहे हैं युवाओं के घुटनेइन लक्षणों को न करें नजरअंदाजघुटनों को ‘बुढ़ापे’ से कैसे बचाएं?

आखिर ऐसा क्या बदल गया कि जो बीमारी 60 की उम्र के बाद आती थी, उसने युवाओं को इतनी जल्दी घेर लिया । आइए एक्सपर्ट्स से समझते हैं इसके पीछे की मुख्य वजहें और इससे बचने का तरीका।

इन बड़ी गलतियों से जाम हो रहे हैं युवाओं के घुटने

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, युवाओं में घुटने के दर्द की वजह कोई मेडिकल कंडीशन कम और उनका खराब लाइफस्टाइल ज्यादा है।

‘सिटिंग जॉब’ और सुस्त लाइफस्टाइल


घंटों कंप्यूटर के सामने एक ही पोस्चर में बैठे रहने से घुटनों के आस-पास की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। जोड़ों को जो मूवमेंट मिलनी चाहिए, वो नहीं मिल पाती, जिससे उनमें असमय अकड़न आने लगती है।

बिना गाइडेंस के ‘भारी वर्कआउट’ और स्पोर्ट्स इंजरी


आजकल युवाओं में फिट दिखने और रील्स बनाने के चक्कर में बिना ट्रेनर के हैवी वेट उठाने का ट्रेंड बढ़ा है। बिना वॉर्म-अप के भारी स्कॉट्स मारना या अचानक दौड़ना घुटने के लिगामेंट को फाड़ देता है। इसे मेडिकल की भाषा में रनर्स नी भी कहते हैं।

विटामिन डी और कैल्शियम का ‘सन्नाटा’


दिनभर ऑफिस के बंद कमरों में रहने के कारण युवाओं को विटामिन डी का मुख्य सोर्स नहीं मिल पाती। ऊपर से जंक फूड और खराब डाइट के कारण शरीर में कैल्शियम की भारी कमी हो रही है। नतीजा? हड्डियां अंदर से खोखली और कमजोर हो रही हैं।

बढ़ता वजन और गलत फुटवियर


शरीर का वजन जैसे ही 1 किलो बढ़ता है, घुटनों पर उसका दबाव 4 गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा, फैशन के चक्कर में खराब सोल वाले या बिना कुशन वाले जूते पहनना सीधे घुटनों के कार्टिलेज को नुकसान पहुंचाता है।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज


एक्सपर्ट्स का कहना है की अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण दिख रहे हैं, तो सावधान हो जाएं:

सीढ़ियां चढ़ते या उकड़ू बैठते समय घुटने की कटोरी के पीछे तेज दर्द।

घुटने को मोड़ते या सीधा करते समय आवाज आना।

सुबह उठने पर घुटनों में कड़ापन या हल्की सूजन महसूस होना।

घुटनों को ‘बुढ़ापे’ से कैसे बचाएं?

डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है की अगर आप चाहते हैं कि आपके घुटने लंबे समय तक आपका साथ दें, तो आज से ही अपनी रूटीन में ये बदलाव करें:

1- अगर अचानक कोई चोट या दर्द हो, तो तुरंत पेनकिलर खाने के बजाय आराम, बर्फ की सिकाई, हल्की पट्टी और पैर को तकिए पर ऊपर रखना अपनाएं।

2- घुटनों का लोड कम करने के लिए जांघों की मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करें। साइकिल चलाना और स्विमिंग इसके लिए बेस्ट हैं।

3- अपनी थाली में दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां और नट्स शामिल करें। साल में एक बार विटामिन डी और कैल्शियम का ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं।

4- अगर आपकी डेस्क जॉब है, तो हर 45 से 60 मिनट में अपनी सीट से उठें, 2 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग करें या थोड़ा टहलें।

DISCLAIMER: अगर घुटने का दर्द एक हफ्ते से ज्यादा पुराना है या सूजन कम नहीं हो रही है, तो खुद डॉक्टर न बनें। तुरंत किसी अच्छे ऑर्थोपेडिक हड्डी रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। ये आर्टिकल रिसर्च और एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिखा गया है, IndianPressHouse इस तरह का कोइ दावा नही करता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bone Health, Fitness Mistakes, Health Tips, Healthcare Awareness, Healthy Lifestyle, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Joint Pain, Knee Clicking Sound, Knee Pain Causes, Knee Pain In Youth, Lifestyle Disease, Orthopedic Care, Runners Knee, Sitting Job Health Risks, Trending News, vitamin D deficiency, Youth Health India
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article IPL 2026: केकेआर को लगा 440 वोल्ट का झटका! आखिरी ‘करो या मरो’ मैच से बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर, ICC का ये कड़ा नियम बना विलेन
Next Article ईरान संकट और ‘फेक न्यूज’ का डर: बेटे जूनियर ट्रंप की शादी में शामिल नहीं होंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

फीचर

View More

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं था, टेलीफोन…

By news desk 6 Min Read

सोसाइटी ने कह दिया ‘घर खाली करो’, तो क्या सच में छोड़ना पड़ेगा फ्लैट? जानिए मालिक के पूरे अधिकार

नई दिल्ली: आपने अपनी मेहनत की कमाई से फ्लैट खरीदा, उसका रजिस्ट्रेशन…

7 Min Read

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsफीचर

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं था, टेलीफोन…

6 Min Read
Trending Newsपंजाबराज्यसियासी

कांग्रेस नेता व 1984 दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

1984 के सिख विरोधी दंगे के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का…

2 Min Read
Trending Newsक्राइम

लखनऊ में एक परिवार के 3 लोगों की मौत से सनसनी, पत्नी की हत्या के बाद बहन को भी गोली मारी, पति ने किया सुसाइड

लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार को पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

अमेरिका पर कर्ज का पहाड़! पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा सरकारी कर्ज, ब्याज का बोझ भी बढ़ा

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल अमेरिका अब बढ़ते सरकारी कर्ज के दबाव से जूझ रहा है।…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?