विंटर बूट्स फैशन ट्रेंड
ठंड में स्टाइल से समझौता? बिल्कुल नहीं! और बात जब फुटवियर की हो, तब तो नो चांस! भारत की सर्दियाँ कभी हल्की ठंड तो कभी हड्डियाँ जमा देने वाली हो जाती हैं। लेकिन सच ये है की सही बूट्स हों तो ठंड भी फैशन का हिस्सा बन जाती है। चाहे बारिश हो, हल्की बर्फ हो या सर्द हवाएँ, ये विंटर बूट्स ना सिर्फ आपको गर्म रखेंगे बल्कि आपके लुक में भी चार चांद लगाएंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे 5 विंटर बूट्स, जो इस सीज़न हर फैशन लवर के वार्डरोब में होने ही चाहिए।
क्लासिक लेदर बूट्स
लेदर बूट्स विंटर फैशन का सबसे भरोसेमंद साथी हैं। ये मजबूत होते हैं, पानी से भी बचाते हैं और हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। एंकल लेंथ हो या नी-हाई, हर स्टाइल का अपना चार्म है। जो इन्हें बनाता है टाइमलेस। एलिगेंट। फॉरएवर इन स्टाइल। इन्हें आप जींस, स्कर्ट या लॉन्ग कोट के साथ पहनिए और तुरंत क्लासी लुक पाइए।
इंसुलेटेड स्नो बूट्स
अगर आप पहाड़ी इलाकों में रहते हैं या विंटर ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो स्नो बूट्स मस्ट-हैव हैं। इनमें मोटी इंसुलेशन लेयर होती है, जो पैरों को जमा देने वाली ठंड से बचाती है। साथ ही, मजबूत सोल्स फिसलन में भी बेहतरीन ग्रिप देते हैं। इसलिए जब ठंड हो एक्सट्रीम, तो बूट्स भी हों स्ट्रॉन्ग! पफर जैकेट और वूलन बीनी के साथ ये बूट्स विंटर वेकेशन वाइब्स देते हैं।
एंकल लेंथ सूडे बूट्स
सॉफ्ट, स्टाइलिश और एफर्टलेस ग्लैम के लिए हल्की सर्दियों में सूडे बूट्स एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। इनका सॉफ्ट टेक्सचर किसी भी आउटफिट को इंस्टेंटली क्लासी बना देता है। पैंट्स हों, स्कर्ट्स या ड्रेस, ये हर लुक के साथ जचते हैं। न्यूट्रल शेड्स चुनिए और विंटर्स ट्रेंड का गेम इन बूट्स से ऑन रखिए।
नी-हाई राइडिंग बूट्स
फैशन और वार्मथ का परफेक्ट बैलेंस चाहते हैं तो नी-हाई बूट्स आपके पास ज़रूर होने चाहिए। सर्दियों में एक्स्ट्रा वार्मथ के साथ हाई-फैशन स्टेटमेंट देते हैं नी-हाई राइडिंग बूट्स। इनका स्लीक डिजाइन आपको लंबा और स्टाइलिश लुक देता है। चाहे स्किनी जींस, लेगिंग्स हों या स्वेटर ड्रेस, विंटर ग्लैम लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए ये सबसे बेहतर ऑप्शन हैं।
वॉटरप्रूफ हाइकिंग बूट्स
अगर आपको सर्दियों में भी आउटडोर घूमना पसंद है, तो हाइकिंग बूट्स आपके लिए हैं, जो एडवेंचर और कंफर्ट, दोनों देते हैं। ये ब्रीदेबल होते हैं, मजबूत ग्रिप देते हैं और पानी से भी बचाते हैं। कार्गो पैंट्स, ओवरसाइज़्ड हुडी और क्रॉसबॉडी बैग के साथ ये बूट्स कूल-गर्ल एडवेंचर वाइब देते हैं।
फैशन एडवाइस
सर्दियों में सिर्फ गर्म रहना ही काफी नहीं बल्कि स्टाइल से गर्म रहना असली कला है। इन विंटर बूट्स को अपने वार्डरोब में शामिल करें और हर ठंडी सुबह को फैशन रनवे में बदल दें। क्योंकि याद रखिए कोल्ड वेदर इज़ टेम्पररी, बट गुड स्टाइल इज़ फॉरएवर।
अगर आप भी अनजान नंबर्स, खासकर 140 या 1600 से शुरू होने वाली कॉल्स को…
नितेश तिवारी की मच-अवेटेड और सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' को लेकर मेकर्स ने सोशल मीडिया…
वियतनाम का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप “Phu Quoc Island” शनिवार को एक बड़े…
हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर Christopher Nolan और ग्लोबल सुपरस्टार Tom Holland इन दिनों मुंबई में…
अगर आपको भी लगता है कि तगड़ा मुनाफा सिर्फ इंडियन स्टॉक मार्केट में ही बन…
पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान अब 'आर-पार' की लड़ाई में बदल चुकी है।…