Trending News

भारत–दक्षिण अफ्रीका टी-20 : लखनऊ के एसपी सिंह और विकास पांडेय निभाएंगे अहम भूमिका, BCCI ने दी जिम्मेदारी

लखनऊ। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को खेले जाने वाले चौथे अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले के लिए उत्तर प्रदेश के अनुभवी स्कोररों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में बीसीसीआई ने अपने पैनल के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय स्कोररों की नियुक्ति की है।

बीसीसीआई ने लखनऊ के इंटरनेशनल स्कोरर एस. पी. सिंह और कानपुर के ए. पी. सिंह को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए ऑफिशियल स्कोरर नियुक्त किया है। वहीं, लखनऊ के ही बीसीसीआई पैनल के विकास पाण्डेय को डीएल (डकवर्थ-लुईस) मैनेजर की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा प्रयागराज के अखिलेश त्रिपाठी और रामजी तिवारी भी इस अंतरराष्ट्रीय मैच में स्कोरिंग टीम का हिस्सा होंगे। सभी नियुक्त स्कोरर बीसीसीआई पैनल के वरिष्ठ सदस्य हैं और लंबे समय से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

गौरतलब है कि एस. पी. सिंह उत्तर प्रदेश से बीसीसीआई के एकमात्र ग्रेड-ए स्कोरर हैं। इन सभी स्कोररों ने हाल ही में आयोजित आईसीसी वर्ल्ड कप में भी स्कोरिंग की थी।

साथ ही ये सभी आईपीएल में वर्ष 2016 से लगातार स्कोरिंग कर रहे हैं और बीसीसीआई के घरेलू मुकाबलों में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं।

अनुभव और तकनीकी दक्षता से लैस इन स्कोररों की नियुक्ति से मैच के सुचारु और पारदर्शी संचालन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर…

25 minutes ago

विटामिन लेने का सही वक्त कौन सा? B12 से D3 और कैल्शियम तक, कहीं गलत समय पर तो नहीं ले रहे ये सप्लीमेंट

नई दिल्ली: शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी होने पर डॉक्टर जांच के बाद…

42 minutes ago

परिवर्तिनी एकादशी पर क्यों खास है भगवान विष्णु का करवट बदलना? धन-संकट से जुड़े ये 5 उपाय माने जाते हैं शुभ

नई दिल्ली: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इसे पद्मा…

44 minutes ago

‘दायरा’ पर फिर भारी पड़ी ‘वाइब’, दूसरे दिन भी कुणाल खेमू की फिल्म ने मारी बाजी; जानें दोनों का कलेक्शन

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर कुणाल खेमू की ‘वाइब’ और करीना कपूर खान-पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘दायरा’…

47 minutes ago

ग्रीनलैंड पर ट्रंप का नया दांव, अमेरिका को मिला स्थायी सुरक्षा अधिकार? चीन-रूस को रोकने की क्यों बढ़ी तैयारी

वॉशिंगटन: ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और डेनमार्क के बीच महीनों से जारी तनाव के बीच…

50 minutes ago