Trending News

एयरपोर्ट पर सिर झुकाए दिखे लूथरा बंधु, कैमरों से बचते हुए गोवा रवाना होने से पहले सामने आई तस्वीर

गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ रेस्टोरेंट में आग लगने के मामले में फरार चल रहे रेस्टोरेंट मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पटियाला हाउस कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर गोवा पुलिस को सौंप दिया है।

इस मामले में गोवा पुलिस अब दोनों से कड़ी और विस्तृत पूछताछ करने की तैयारी में है। पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें गोवा ले जा रही है।

आरोपी लूथरा बंधुओं को गोवा ले जा रही अकासा एयरलाइन की उड़ान लगभग 20 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस दौरान लूथरा बंधुओं के साथ गोवा पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, कैमरों से बचने के लिए दोनों ने अपना सिर झुकाए रखा और फोटो खिंचवाने से परहेज किया।

बता दे गोवा क्लब अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया था । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को जल्द ही भारत लाया जाएगा और इसके लिए औपचारिक तैयारी चल रही है। इसके साथ ही दोनों के पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि इस भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई थी। हादसा 6 दिसंबर की रात हुआ था। घटना के तुरंत बाद दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे, जिसके बाद उनके फरार होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने इंटरपोल के सहयोग से दोनों तक पहुंच बनाई और उन्हें फुकेट के एक होटल से हिरासत में लिया गया। माना जा रहा है कि दोनों को गुरुवार शाम तक भारत लाया जा सकता है।

आग कैसे लगी? क्या था पूरा घटनाक्रम

पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग रात करीब 12 बजे लगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग अचानक लगी और बहुत तेजी से फैल गई।

धुआँ फैलने से लोगों का दम घुटने लगा

कई लोग ग्राउंड फ्लोर और किचन में फंस गए

बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं मिला

नाइट क्लब संकरी गलियों में बना था, जिसके कारण फायर ब्रिगेड घटनास्थल तक समय पर पहुंच नहीं पाई।

पानी के टैंकरों को 400 मीटर दूर रुकना पड़ा, जिससे आग को काबू करने में बेहद देरी हुई।

मृतकों की पहचान पूरी

सरकार ने बताया था कि सभी मृतकों की पहचान की जा चुकी है

उत्तराखंड: 5

नेपाल: 4

झारखंड: 3

असम: 3

महाराष्ट्र: 2

उत्तर प्रदेश: 2

पश्चिम बंगाल: 1

दिल्ली: 4 (एक ही परिवार के 3 सदस्य)

कर्नाटक: 1 पर्यटक

4 लोग गिरफ्तार, मालिकों पर FIR

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाइट क्लब की मैनेजमेंट टीम के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।

इनमें शामिल हैं

चीफ जनरल मैनेजर

जनरल मैनेजर

बार मैनेजर

गेट मैनेजर

इसके अलावा, क्लब के मालिकों और इवेंट आयोजकों पर भी FIR दर्ज कर ली गई है।

तीन सरकारी अधिकारी निलंबित

सरकार ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया है जिन्होंने 2023 में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के बावजूद क्लब को संचालन की अनुमति दी थी। अब सरकार ने इस घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष समिति गठित की है, जो एक हफ्ते में रिपोर्ट सौंपेगी।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

14 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

14 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

14 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

17 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

19 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

19 hours ago