अन्य

पहले से और भी ज़्यादा सुरक्षित होगा WhatsApp, हैकिंग से बचाव के लिए आया नया सिक्योरिटी मोड, जानें कैसे करेगा काम ?

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने यूज़र्स की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने एक नया एडवांस सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम “Strict Account Settings” रखा गया है। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें साइबर हमलों या डिजिटल निगरानी का ज्यादा खतरा रहता है।

इस नए मोड को WhatsApp की सेटिंग्स में सिर्फ एक क्लिक में ऑन किया जा सकता है। जैसे ही यह फीचर एक्टिव होता है, यूज़र के अकाउंट पर कई अतिरिक्त सुरक्षा परतें अपने आप लागू हो जाती हैं। इसके तहत अनजान नंबरों से आने वाली मीडिया फाइल्स और अटैचमेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं, लिंक प्रीव्यू बंद हो जाते हैं और अनजान कॉन्टैक्ट्स से आने वाली कॉल्स साइलेंट कर दी जाती हैं। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यही रास्ते अक्सर हैकिंग और जासूसी के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

WhatsApp का कहना है कि वैसे तो सभी यूज़र्स की चैट पहले से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोग जैसे पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता या सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति अधिक जोखिम में रहते हैं। ऐसे यूज़र्स के लिए यह फीचर एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा।

WhatsApp ऐसा करने वाली तीसरी बड़ी टेक कंपनी बन गई है। इससे पहले Apple ने “Lockdown Mode” और Google ने Android के लिए “Advanced Protection Mode” पेश किया था। इन सभी फीचर्स में एक बात समान है जो है जो है सुरक्षा कई गुना ज्यादा।

साइबर सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि WhatsApp का यह कदम डिजिटल आज़ादी और सुरक्षा दोनों के लिए अहम है और इससे दूसरी टेक कंपनियों पर भी यूज़र की सुरक्षा को लेकर और बेहतर काम करने का दबाव बनेगा।

news desk

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने चीन पर तीन मोर्चों से कसा शिकंजा, शी चिनफिंग से मुलाकात से पहले क्यों बढ़ा तनाव?

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहा…

13 hours ago

राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को पत्नी का दर्जा दिलाना चाहती थीं अनीता आडवाणी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने कथित रिश्ते को विवाह के रूप…

14 hours ago

यूपी MLC चुनाव में सपा की 5 सीटों पर जीत, अखिलेश यादव बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद…

14 hours ago

करवा चौथ पर उजड़ गया सुहाग, फिर भी पत्नी ने निभाई पति की आखिरी इच्छा, अंगदान का फैसला कर पेश की मिसाल

कटनी: करवा चौथ का दिन जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए जाना…

14 hours ago

‘लाठियों से मत डरिए, BJP हिम्मत नहीं करेगी’, राहुल गांधी की छात्रों से अपील, 1 नवंबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर के छात्र संगठनों से एक…

14 hours ago

‘100% एथेनॉल वाली गाड़ियों को मंजूरी, लेकिन ईंधन आएगा कहां से?’ सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल

नई दिल्ली: देश में 100 फीसदी एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने की…

14 hours ago