लखनऊ। इंडियन इलेवन टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सुब्रत तिवारी का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-23 कर्नल सीके नायडू क्रिकेट टीम में किया गया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाज सुब्रत तिवारी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसके फलस्वरूप उन्हें यूपी टीम में जगह मिली।
यूपी अंडर-23 टीम में चयन के साथ ही सुब्रत तिवारी को भारतीय रेलवे, गुवाहाटी में खेल कोटे के तहत नियुक्ति भी मिली है। यह उपलब्धि उनके क्रिकेट करियर के साथ-साथ भविष्य को भी मजबूती देने वाली मानी जा रही है। रेलवे में नियुक्ति से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध होंगे।
इंडियन इलेवन टीम के प्रशिक्षक शोएब कमाल ने सुब्रत तिवारी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सुब्रत शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुब्रत आने वाले समय में उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
सुब्रत तिवारी के चयन की खबर से इंडियन इलेवन टीम, उनके साथी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। खास बात यह रही कि यूपी टीम में चयन और रेलवे में नौकरी मिलने की जानकारी उन्हें लखनऊ में आयोजित बीबीडी बी डिवीजन लीग के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर ही मिली। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे मैच का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।
क्रिकेट जगत से जुड़े कई खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने भी सुब्रत तिवारी को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारी तेज कर…
बॉलीवुड के गलियारो से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के…
करवा चौथ के चार दिन बाद अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत…
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और 'आयरन लेडी' के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी की…
अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में कभी-कभी एक तस्वीर भी बड़े राजनीतिक विवाद की वजह बन जाती है।…
भारत के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनकी पहचान सिर्फ उनके पद या राजनीतिक…