Trending News

लीक ईमेल से हड़कंप: 8 साल के बच्चों से भी ‘रोमांटिक बातें’ करने देता था AI अब Meta ने लगाई Teen AI पर रोक

मेटा (Meta) के CEO मार्क जुकरबर्ग एक बार फिर कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। न्यू मेक्सिको में चल रहे एक केस के दौरान कुछ इंटरनल ईमेल लीक हुए हैं, जिनसे पता चला है कि जुकरबर्ग ने उन ‘सेफ्टी रूल्स’ को लागू करने से मना कर दिया था जो बच्चों को AI के साथ गलत तरह की बातें करने से रोक सकते थे।

मामला क्या है?
रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की शुरुआत में ही मेटा की सेफ्टी टीम ने जुकरबर्ग को वॉर्निंग दी थी कि उनके AI चैटबॉट्स बच्चों के साथ “रोमांटिक” और “सेंशुअल” बातें कर रहे हैं। जुकरबर्ग ने कथित तौर पर उन सुझावों को रिजेक्ट कर दिया जिनमें सख्त एज-वेरिफिकेशन यानि उम्र की जांच और माता-पिता के कंट्रोल की बात कही गई थी।

हैरान करने वाले नियम ये थे की कंपनी के अंदरूनी कागजों में ये तक लिखा मिला कि अगर AI किसी 8 साल के बच्चे से कहे “तुम्हारे शरीर का हर इंच एक मास्टरपीस है” तो इसे “OK” माना जाए। न्यू मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल का आरोप है कि जुकरबर्ग के लिए यूज़र की संख्या और पैसा, बच्चों की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी थे।

मेटा का पक्ष
मेटा के रिप्रेजेंटेटिव ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि: कोर्ट में बातों को “बढ़ा-चढ़ाकर और अधूरा” पेश किया जा रहा है। जुकरबर्ग ने हमेशा यही कहा था कि बच्चों को एडल्ट AI से दूर रखा जाए।

अब क्या एक्शन लिया गया?
विवाद बढ़ता देख और फरवरी 2026 के ट्रायल से ठीक पहले, मेटा ने 23 जनवरी 2026 को हाथ-पांव मारते हुए एक बड़ा फैसला लिया:

दुनियाभर में टीन्स के लिए खास AI किरदारों को बंद कर दिया गया है। अब बच्चे सिर्फ बेसिक ‘मेटा एआई’ का इस्तेमाल कर पाएंगे। फ्लर्ट करने वाले या रोमांटिक AI कैरेक्टर्स उनके लिए हटा दिए गए हैं।

आगे क्या होगा?
अगले महीने इस मामले की कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। अगर आरोप सच साबित हुए, तो मेटा पर न केवल भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि पूरी दुनिया में AI के इस्तेमाल को लेकर कानून बहुत सख्त हो सकते हैं।

news desk

Recent Posts

भारत सरकार की रडार पर सोशल मीडिया! बच्चों की सुरक्षा पर अब होगा बड़ा एक्शन?

सोशल मीडिया की दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब भारत सरकार ने अपना…

1 hour ago

उदित, मयंद और रिकी उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ । पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी, असम के उदित गोगोई और दिल्ली के रिकी ने…

2 hours ago

पश्चिम बंगाल: आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो का खड़गपुर से तबादला, वीडियो में धार्मिक शब्दों के इस्तेमाल पर खड़ा हुआ था विवाद

खड़गपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल सरकार ने 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी और खड़गपुर की…

2 hours ago

गुरुग्राम बाइक हिट एंड रन केस में सिया का नया वीडियो, बोलीं-‘टक्कर के बाद एक सेकेंड भी नहीं रुके’, उठाए कई सवाल

गुरुग्राम के चर्चित बाइक हिट एंड रन मामले में बाइक राइडर सिया ने नया वीडियो…

2 hours ago

सलमान ने काजी को दिया ‘रॉकस्टार’ टैग, हिना ने किया सपोर्ट…. लेकिन काजी की किस बात पर हिना ने जताई आपत्ति?

‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…

20 hours ago