Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: Trump Tariff: ग्रीनलैंड विवाद पर ट्रंप का बड़ा वार, यूरोप के 8 देशों पर टैरिफ, पूर्व NSA ने बताया बेतुका
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > Trump Tariff: ग्रीनलैंड विवाद पर ट्रंप का बड़ा वार, यूरोप के 8 देशों पर टैरिफ, पूर्व NSA ने बताया बेतुका
Trending Newsवर्ल्ड

Trump Tariff: ग्रीनलैंड विवाद पर ट्रंप का बड़ा वार, यूरोप के 8 देशों पर टैरिफ, पूर्व NSA ने बताया बेतुका

news desk
Last updated: January 18, 2026 10:44 am
news desk
Share
SHARE

डेनमार्क और अमेरिका के बीच ग्रीनलैंड को लेकर तनाव अचानक काफी बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भी कीमत पर ग्रीनलैंड को हासिल करना चाहते हैं और इस दिशा में लगातार दबाव बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर वह बार-बार चेतावनी दे रहे हैं। हालांकि, यूरोप के लगभग सभी देशों ने डेनमार्क के समर्थन में खड़े होने का फैसला किया है और ट्रंप को सीधे शब्दों में सख्त संदेश दिया है।

यूरोप के इस कदम से ट्रंप पूरी तरह बौखलाए हुए दिखाई दे रहे हैं और आनन-फानन में उन्होंने यूरोप के आठ बड़े देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। वहीं, ट्रंप के ही पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच.आर. मैकमास्टर ने इस फैसले को बेतुका करार दिया है।

बता दे रिपोर्ट्स के मुताबिक डेनमार्क के रक्षा मंत्रालय ने अपने सैनिकों को साफ निर्देश दिए था कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करता है, तो “पहले गोली चलाओ, बाद में सवाल पूछो।” यह सख्त आदेश ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड को अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से अहम बताते हुए उस पर नियंत्रण की इच्छा जता रहे हैं। ग्रीनलैंड भले ही भौगोलिक रूप से दूर हो, लेकिन डेनमार्क के लिए यह उसकी संप्रभुता और सम्मान से जुड़ा मुद्दा है।

ट्रंप के इस नए ऐलान के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, “ना तो यूक्रेन में, ना ही ग्रीनलैंड में और ना ही कहीं और किसी भी परिस्थिति में कोई धमकी या दबाव हमें प्रभावित नहीं कर सकता।”

मैक्रों ने टैरिफ धमकियों को ‘अस्वीकार्य’ करार देते हुए कहा कि अगर ये धमकियां वास्तव में लागू होती हैं, तो यूरोपीय देश एकजुट और समन्वित तरीके से इसका जवाब देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूरोप अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।

मैक्रों ने यह भी बताया कि फ्रांस, डेनमार्क के साथ मिलकर ग्रीनलैंड में चल रहे सैन्य अभ्यास में शामिल है, क्योंकि यह आर्कटिक क्षेत्र और यूरोप की सीमाओं की सुरक्षा से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ट्रंप की टैरिफ धमकियों को पूरी तरह गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड डेनमार्क का हिस्सा है और उसका भविष्य केवल ग्रीनलैंड के लोगों और डेनमार्क के फैसले पर ही निर्भर करता है।

स्टार्मर ने आगे कहा कि आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा NATO के सभी सहयोगी देशों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और रूस से उत्पन्न खतरे से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जो देश सामूहिक सुरक्षा के लिए मिलकर काम कर रहे हैं, उन NATO सहयोगियों पर टैरिफ लगाना पूरी तरह अनुचित और गलत कदम है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही यह आदेश शीत युद्ध के समय का हो, लेकिन आज इसे अमेरिकी धमकियों के संदर्भ में दोहराया जाना दिखाता है कि हालात कितने संवेदनशील हो चुके हैं। ग्रीनलैंड की रणनीतिक अहमियत, वहां मौजूद प्राकृतिक संसाधन और आर्कटिक क्षेत्र में उसकी स्थिति इस विवाद को और जटिल बना रही है। फिलहाल अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन व्हाइट हाउस के सूत्र मानते हैं कि ट्रंप प्रशासन ग्रीनलैंड को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानता है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा वैश्विक राजनीति में और हलचल मचा सकता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Arctic geopolitics, Denmark military alert, Donald Trump Greenland, Greenland, Greenland crisis, Greenland sovereignty, NATO internal tension, rump Tariff, US Denmark relations, अमेरिका-डेनमार्क तनाव, आर्कटिक राजनीति, ग्रीनलैंड विवाद, ग्रीनलैंड संप्रभुता, डेनमार्क सेना आदेश, डोनाल्ड ट्रंप बयान, नाटो में दरार, वैश्विक राजनीति 2026
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जाने ‘Hype Partner’ के पीछे का लॉजिक सिर्फ कपल नहीं, Power Couple बनना है? तो पहले एक-दूसरे का ‘Hype Partner’ बनना सीखिए
Next Article उत्तर भारत में कोहरे का कहर: ग्रेटर नोएडा, कानपुर, बस्ती और अमरोहा में सड़क हादसों का सिलसिला, दर्जनों घायल और मौतें

फीचर

View More

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा को देखना पर्याप्त नहीं है। इसके पीछे जमीन…

By news desk 6 Min Read

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार…

5 Min Read

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद उनके शवों को जलाने का…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

फ्लाईदुबई फ्लाइट के यात्रियों के लिए इजराइल ने भेजा विमान, सऊदी अरब ने क्यों ठुकराई मांग?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर पायलटों के बीच…

5 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में; तीसरे प्रत्याशी पर बोले- गिनती पूरी होने दें

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव और…

6 Min Read
Trending Newsबाजार

व्हाट्सएप बिजनेस उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर से लागू हो रहे नए मैसेजिंग चार्ज, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

भारत में छोटे से लेकर बड़े बिजनेस तक, सर्विस प्रोवाइडर्स अपने ग्राहकों से सीधे संवाद करने के लिए व्हाट्सएप बिजनेस…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?