Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: उत्तर भारत में कोहरे का कहर: ग्रेटर नोएडा, कानपुर, बस्ती और अमरोहा में सड़क हादसों का सिलसिला, दर्जनों घायल और मौतें
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > उत्तर भारत में कोहरे का कहर: ग्रेटर नोएडा, कानपुर, बस्ती और अमरोहा में सड़क हादसों का सिलसिला, दर्जनों घायल और मौतें
Trending Newsराज्य

उत्तर भारत में कोहरे का कहर: ग्रेटर नोएडा, कानपुर, बस्ती और अमरोहा में सड़क हादसों का सिलसिला, दर्जनों घायल और मौतें

news desk
Last updated: January 18, 2026 11:15 am
news desk
Share
SHARE

नोएड़ा. उत्तर भारत में इन दिनों कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। आसमान में कोहरे की चादर ने लोगों की यात्रा को काफी मुश्किल बना दिया है और दृश्यता लगभग शून्य के बराबर है। इसके कारण सड़क पर चल रहे वाहन कई बड़े हादसों के शिकार हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के चलते ग्रेटर नोएडा से लेकर कानपुर, बस्ती और अमरोहा तक सड़क हादसों की घटनाएं सामने आई हैं।

जानकारी के अनुसार, कहीं एक युवा इंजीनियर की दर्दनाक मौत हुई है, वहीं कुछ राहगीरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। पुलिस लगातार सक्रिय है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

ताजा मामला ग्रेटर नोएडा का है, जहां शुक्रवार रात घने कोहरे और तेज रफ्तार वाहन के कारण 27 वर्षीय युवराज मेहता की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले की दीवार तोड़ते हुए निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में भरे पानी में जा गिरी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवराज की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कानपुर के श्याम नगर इलाके में तेज रफ्तार इनोवा कार ने साइकिल से जा रहे दो राहगीरों को सामने से टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय चालक नशे में था और उसे भी गंभीर चोटें आई हैं।

बस्ती: NH पर कई वाहन भिड़े, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

बस्ती जिले के कप्तानगंज इलाके में रविवार सुबह घने कोहरे ने एक बड़ा हादसा उत्पन्न किया। तेज रफ्तार में चल रही एक इक्को कार अचानक फिसलकर पलट गई। पीछे चल रहे वाहनों को कुछ दिखाई नहीं दिया और देखते ही देखते कई वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां से दो गंभीर हालत में मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इक्को कार में सवार लोग गोरखपुर से देवाशरीफ जा रहे थे।

अमरोहा: NH‑9 पर चेन टक्कर में 12 घायल

अमरोहा में कोहरे का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे‑9 पर अचानक दृश्यता कम होने के कारण करीब 10 वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए। चेन टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस, आरपीएफ, एंबुलेंस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और कई घंटों बाद यातायात बहाल किया जा सका।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अमरोहा NH‑9 चेन टक्कर, उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा, उत्तर भारत कोहरा, कानपुर सड़क हादसा, ग्रेटर नोएडा हादसा, घने कोहरे की वजह से हादसा, घायल, ट्रैफिक अपडेट, ठंड और कोहरा, बस्ती NH हादसा, मौत, यातायात बाधित, सड़क दुर्घटना
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Trump Tariff: ग्रीनलैंड विवाद पर ट्रंप का बड़ा वार, यूरोप के 8 देशों पर टैरिफ, पूर्व NSA ने बताया बेतुका
Next Article ग्रीनलैंड ट्रंप विरोध प्रदर्शन ‘ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है’—ट्रंप की ज़िद के खिलाफ फूटा जनसैलाब, आर्कटिक की बर्फ में भी नहीं ठंडा पड़ा गुस्सा

फीचर

View More

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी अनंत यात्रा का केवल एक 'अल्पविराम'? नासा (NASA)…

By news desk 4 Min Read

“नशा मुक्त” का वादा… लेकिन सच क्या है पंजाब का?

पंजाब, जिसे कभी देश का “अन्नदाता” कहा जाता था, आज ड्रग्स, अपराध…

3 Min Read

त्रिशूल की गर्जना से पोखरण की शक्ति तक “11” का क्या है कनेक्शन: National Technology Day जब भारत ने दुनिया को चौंकाया था

11 मई 1998 की सुबह भारत के इतिहास में एक अलग ही…

9 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

UP में SIR लॉन्च वोटर लिस्ट अपडेट
Trending Newsसियासी

SIR लागू करने की तैयारी तेज, 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश लिस्ट में शामिल

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

CBI Director प्रवीन सूद को मिला एक्सटेंशन. राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया पर कैसे उठाए थे सवाल?

देश की प्रमुख जांच एजेंसी CBI के नए डायरेक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में है। इस बार…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

केरल में ‘सतीशन युग’ का आगाज़: 100 सीटों का वो दांव, जिसने वीडी सतीशन को बनाया ‘सियासत का सुल्तान’

तिरुवनंतपुरम। केरल की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया है। कांग्रेस आलाकमान ने वरिष्ठ नेता और कुशल रणनीतिकार…

4 Min Read
Trending Newsबाजारराज्य

महंगाई का दोहरा अटैक: थोक महंगाई 42 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर, आम आदमी की जेब पर बढ़ा दबाव

नई दिल्ली। वैश्विक उथल-पुथल और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी बजा दी…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?