Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: टमाटर 120, आटा 69 और प्याज 73 रुपये! खरगे ने दिखाया 13 साल में महंगाई का ‘बदलता चेहरा’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > सियासी > टमाटर 120, आटा 69 और प्याज 73 रुपये! खरगे ने दिखाया 13 साल में महंगाई का ‘बदलता चेहरा’
सियासी

टमाटर 120, आटा 69 और प्याज 73 रुपये! खरगे ने दिखाया 13 साल में महंगाई का ‘बदलता चेहरा’

news desk
Last updated: August 26, 2026 12:47 pm
news desk
Share
SHARE

देश में महंगाई का असर अब सिर्फ रसोई के बजट तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि आम आदमी के सपनों पर भी भारी पड़ता नजर आ रहा है। कभी दाल-सब्जियों के बढ़ते दाम परेशान करते हैं तो कभी तेल, चीनी और प्याज की कीमतें घर का बजट बिगाड़ देती हैं। आलिशान घर और नई गाड़ी का सपना देखने वाला मध्यमवर्ग अब कई बार जरूरत की चीजें खरीदने से पहले भी कई बार सोचने को मजबूर है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई के आंकड़ों को सामने रखा है।

Contents
देश की बढ़ती महगांई पर क्या बोले खरगे2013 के दामों से की 2026 के दामों की तुलनामोदी सरकार ने दिया खरगे को पलटवार

देश की बढ़ती महगांई पर क्या बोले खरगे

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 12 साल से भाजपा सरकार है और ‘अच्छे दिनों’ का आलम ये है कि कभी दाल, कभी सब्जी, कभी तेल और कभी चीनी आम आदमी का बजट बिगाड़ देती है।

खरगे ने कहा कि देश में महंगाई की मार है, लेकिन बीजेपी ध्यान भटकाने वाले स्टंट्स और बेतुकी बातों में उलझाकर अपनी करतूतों से पीछा छुड़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई पर सवाल पूछती रहेगी।

खरगे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्याज, चीनी, तेल समेत कई जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों का जिक्र किया है।

2013 के दामों से की 2026 के दामों की तुलना

खरगे ने अपने पोस्ट के जरिए महंगाई के बढ़ते बोझ को आंकड़ों के साथ समझाने की कोशिश की। उन्होंने मई 2013 में जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों की तुलना 2026 में बताए गए दामों से करते हुए दावा किया कि इस दौरान रोजमर्रा की कई चीजें काफी महंगी हुई हैं। खरगे के मुताबिक, टमाटर से लेकर आटा, प्याज और सरसों के तेल तक की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है।

टमाटर: मई 2013 में 17.50 रुपये से बढ़कर 2026 में 120 रुपये, यानी 585% की बढ़ोतरी।

आटा: 21 रुपये से बढ़कर 69 रुपये, यानी 228% की बढ़ोतरी।

प्याज: 23 रुपये से बढ़कर 73 रुपये, यानी 217% की बढ़ोतरी।

सरसों का तेल: 102 रुपये से बढ़कर 263 रुपये, यानी 157% की बढ़ोतरी।

दालें (तुअर/उड़द/चना): खरगे के आंकड़ों के अनुसार, इनकी कीमतें औसतन 140 से 153 रुपये तक पहुंच गई हैं।

मोदी सरकार ने दिया खरगे को पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के महंगाई और खाद्य पदार्थों के दामों को लेकर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर मोदी सरकार और बीजेपी ने पलटवार किया है। सरकार और भाजपा का कहना है कि विपक्ष सिर्फ भ्रामक राजनीति कर रहा है और अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी और खरगे जी केवल राजनीतिक फायदे के लिए महंगाई के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं और जनता के बीच गलतफहमी फैला रहे हैं।

सरकार ने समय-समय पर यह स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, उर्वरक और खाद्य आपूर्ति की स्थिति का कीमतों पर असर पड़ता है। हालांकि, सरकार का दावा है कि भारत में महंगाई अन्य देशों के मुकाबले काफी हद तक नियंत्रण में है।

वहीं, सरकार ने मुफ्त राशन योजना और अन्य कल्याणकारी कदमों का भी हवाला दिया है। सरकार के मुताबिक, इन योजनाओं के जरिए गरीबों को लगातार राहत दी जा रही है, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ कम हुआ है।

महंगाई को लेकर सरकार और विपक्ष के दावे भले ही अलग-अलग हों, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें आम आदमी के घरेलू बजट पर सीधा असर डालती हैं। ऐसे में आने वाले समय में महंगाई का मुद्दा राजनीतिक बहस के साथ-साथ आम जनता के लिए भी बड़ा सवाल बना रह सकता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BJP, CommonMan, Congress, FoodInflation, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Inflation, InflationIssue, MallikarjunKharge, ModiGovernment, RisingPrices, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एक राखी ऐड और छिड़ गई बड़ी बहस! कृति सेनन के लुक पर कंगना-राहुल आमने-सामने
Next Article एर्दोगन का दो टूक संदेश- क्षेत्रीय स्थिरता की कोशिशों से पीछे नहीं हटेगा तुर्की

फीचर

View More

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम बात हो गई है। ऑनलाइन…

By Shivani Kalani 4 Min Read

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति…

4 Min Read

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता नजर आ रहा है। आगामी…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ता था,…

3 Min Read
Trending Newsलाइफस्टाइल

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन महाउत्सव बन चुका है जहाँ…

2 Min Read
Trending Newsखेल

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक घरेलू सीरीज के साथ करने…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?