Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: एक राखी ऐड और छिड़ गई बड़ी बहस! कृति सेनन के लुक पर कंगना-राहुल आमने-सामने
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > सियासी > एक राखी ऐड और छिड़ गई बड़ी बहस! कृति सेनन के लुक पर कंगना-राहुल आमने-सामने
सियासी

एक राखी ऐड और छिड़ गई बड़ी बहस! कृति सेनन के लुक पर कंगना-राहुल आमने-सामने

news desk
Last updated: August 26, 2026 11:54 am
news desk
Share
SHARE

कॉकटेल 2 में अपनी अदाओं और एक्टिंग से दिल जीतने वाली कृति सेनन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई नई मूवी नहीं, बल्कि एक राखी ऐड है, जिसने सोशल मीडिया पर ऐसा विवाद खड़ा कर दिया है कि अब इसकी गूंज राजनीतिक गलियारों तक सुनाई दे रही है। रक्षाबंधन के लिए बनाए गए एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में कृति के आउटफिट को लेकर सवाल उठने लगे।

Contents
क्या पहना था कृति सेनन ने ज्वेलरी ब्रांड की ऐड मेंकृति की ऐड पर कंगना ने क्या कहाराहुल गांधी ने किया कृति सेनन का सपोर्ट

मामला तब और ज्यादा चर्चा में आ गया, जब इस विवाद में राजनीति के बड़े नाम भी शामिल हो गए। जहां कंगना रनौत ने कृति के लुक पर सवाल उठाए, वहीं राहुल गांधी उनके सपोर्ट में उतर आए। आखिर इस ऐड में ऐसा क्या था, जिस पर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया? आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या पहना था कृति सेनन ने ज्वेलरी ब्रांड की ऐड में

कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के लिए एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आई थीं। विज्ञापन में उन्होंने इंडो-वेस्टर्न कपड़े पहने थे, जिसमें ब्रालेट जैसा ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल थी। इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने कहा कि पारंपरिक त्योहार पर बने विज्ञापन में यह आउटफिट सही नहीं है।

कृति की ऐड पर कंगना ने क्या कहा

कृति के इस ऐड के बाद लोकसभा की सदस्य कंगना रनौत का भी रिएक्शन सामने आया है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां कई तरह के कपड़ों से भरी हैं और आज की महिला ग्लोबल महिला है।

कॉकटेल ड्रेस से लहंगा चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं। फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।”

राहुल गांधी ने किया कृति सेनन का सपोर्ट

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कृति का सपोर्ट किया है। इस मामले पर राहुल गांधी का एक बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने कृति सेनन के पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, ये उसकी अपनी पसंद है।

महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।” वहीं, राहुल गांधी के इस सपोर्ट के बाद से उनका यह बयान भी चर्चा में है।

विज्ञापन से शुरू हुआ मामला धीरे-धीरे सियासत तक पहुंच गया है। जहां एक तरफ कंगना रनौत कृति के इस लुक की आलोचना कर रही हैं, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी कृति के सपोर्ट में बयान दे रहे हैं। यही नहीं, कृति ने भी अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा है कि त्योहारों का असली मतलब उन कपड़ों से नहीं है, जो आप पहनते हैं।

आपके दिल में उन परंपराओं के लिए जो भावना है, उससे त्योहार का मतलब है। उन्होंने ये भी कहा कि महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से नहीं नापा जाता है। सोशल मीडिया से देश के नेताओं की स्टोरी तक इस मामले की चर्चा हो रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BollywoodNews, CelebrityNews, Cocktail2, EntertainmentNews, IndianPressHouse, indianpresshouse news, KanganaRanaut, KritiSanon, RahulGandhi, RakhiAd, RakshaBandhan, SocialMediaControversy, Trending News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दक्षिण सूडान के कोर्डोफान में विद्रोहियों का हमला, 27 लोगों की मौत का दावा
Next Article टमाटर 120, आटा 69 और प्याज 73 रुपये! खरगे ने दिखाया 13 साल में महंगाई का ‘बदलता चेहरा’

फीचर

View More

खट से स्कैन, फट से पेमेंट! 10 साल का हुआ UPI, जानिए कैसे चंद सेकेंड में बैंक से बैंक पहुंचता है पैसा

नई दिल्ली: मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन किया, यूपीआई पिन डाला और कुछ ही सेकेंड में पेमेंट पूरा। आज यह…

By vineet verma 5 Min Read

एक बार जोड़ी बनी तो जिंदगीभर साथ! प्यार और वफादारी की मिसाल है ये खूबसूरत पक्षी, जानें क्यों है इतना खास

लखनऊ: दुनिया में कई पक्षी अपनी खास खूबियों के लिए पहचाने जाते…

3 Min Read

बारिश में विमान उड़ सकते हैं तो फिर क्यों कैंसिल होती हैं फ्लाइट्स? वजह सिर्फ मौसम नहीं, ये हैं बड़े कारण

नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली में भारी बारिश और गरज के साथ…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

सियासी

टमाटर 120, आटा 69 और प्याज 73 रुपये! खरगे ने दिखाया 13 साल में महंगाई का ‘बदलता चेहरा’

देश में महंगाई का असर अब सिर्फ रसोई के बजट तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि आम आदमी के…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से भड़के ओवैसी, बोले- ‘आप कौन होते हैं इस्लाम के नियम तय करने वाले’, जानें पूरा विवाद

प्रयागराज: स्कूल में हिजाब पहनने की अनुमति से जुड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी…

3 Min Read
बाजार

बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान? पहले देख लें सितंबर की ये छुट्टियां, 13 दिन बंद रहेंगी शाखाएं

अगर सितंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

राहुल गांधी ने मोदी-शाह को पीछे छोड़ दिया? संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत में बढ़ी हलचल

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने दावा किया…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?