Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अवैध संबंधों में हत्या कराने की आरोपी महामंडलेश्वर पूजा शकुन पाण्डेय की तलाश तेज! पुलिस को मिले चैंकाने वाले सबूत?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अवैध संबंधों में हत्या कराने की आरोपी महामंडलेश्वर पूजा शकुन पाण्डेय की तलाश तेज! पुलिस को मिले चैंकाने वाले सबूत?
Trending Newsक्राइम

अवैध संबंधों में हत्या कराने की आरोपी महामंडलेश्वर पूजा शकुन पाण्डेय की तलाश तेज! पुलिस को मिले चैंकाने वाले सबूत?

news desk
Last updated: October 6, 2025 4:44 pm
news desk
Share
महामंडलेश्वर की तलाश तेज
महामंडलेश्वर की तलाश तेज
SHARE

अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र में बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या अब एक सनसनीखेज क्राइम थ्रिलर में बदल चुकी है. घटना की जांच करते-करते पुलिस अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां एक महिला महामंडेश्वर, अवैध संबंध और हत्या की पूरी पटकथा मिली. इस केस की मुख्य आरोपी कोई आम महिला नहीं, बल्कि धार्मिक नेता महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय है, जिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हो चुका है और गिरफ्तारी के लिए देश के तीन राज्यों में सर्च ऑपरेशन भी जारी है.

हत्या का षड्यंत्र: प्रेम और बदले की आग

पुलिस जांच के अनुसार, 26 सितंबर की रात को 25 वर्षीय अभिषेक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप पूजा और उसके पति अशोक पांडेय पर है, जिन्होंने दो शूटरों को तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूजा और अभिषेक के बीच पहले से प्रेम संबंध थे. जब अभिषेक ने दूरी बनानी चाही, तो पूजा ने उसे ‘दूर जाने नहीं देने’ की ठान ली और कथित रूप से हत्या की साजिश रच डाली.

पुलिस की चार टीमें और एक फरार महिला महामंडलेश्वर!

हत्या की रात के बाद से ही पूजा फरार है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजस्थान और मध्यप्रदेश (उज्जैन) में टीमें भेजी हैं. सूत्रों के मुताबिक, वह किसी धार्मिक स्थल में छिपी हो सकती है, जहां भगवा वस्त्रों की आड़ में उसे पहचानना मुश्किल हो रहा है. पुलिस का दावा है कि वह एक दो दिन में गिरफ्त में आ सकती है. उसके लिए गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है और अब अगर वह जल्द हाजिर नहीं होती तो कुर्की और फरारी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

पूरे नेटवर्क पर नजर

पूजा के रिश्तेदारों और करीबियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाले गए हैं. पुलिस उन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है, जो बीते दिनों में पूजा के लगातार संपर्क में थे. इस बात के भी सुराग मिले हैं कि घटना के अगले दिन यानी 27 सितंबर को पूजा ने एक ‘तर्पण कार्यक्रम’ रखा था, जिसमें राजनीतिक हस्तियों और संभवतः शूटरों की मौजूदगी देखी गई थी. इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो अब पुलिस जांच का हिस्सा हैं.

महामंडलेश्वर से ‘आरोपी’ तक का सफर!

पूजा शकुन पांडेय को अखाड़ा निरंजनी ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है. अखाड़े के पंचों ने माना कि यह एक संत के आचरण के विपरीत है. अखाड़ा परिषद ने अन्य महामंडलेश्वरों के खिलाफ भी जांच अभियान शुरू कर दिया है.

कोर्ट की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को

पूजा के वकील ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है. 7 अक्टूबर को न्यायालय में उसकी सुनवाई होगी. उधर उसके पति अशोक पांडेय की निचली अदालत से जमानत खारिज हो चुकी है और अब वह सत्र न्यायालय का रुख करने वाला है. पुलिस ने पूजा की संपत्तियों को जांच के घेरे में कर लिया है. कुछ स्थानों पर अवैध कब्जे की शिकायतें पहले भी आई थीं, लेकिन ‘महामंडलेश्वर’ की आड़ में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी.

पूजा शकुन पांडेय खुद कुछ दिन पहले महात्मा गांधी के चित्र पर प्रतिकात्मक गोली चला कर सुर्खियों में आई थी. आज वो एक युवक की हत्या के मामले में वांक्षित है. यहां सवाल उठता है कि क्या पूजा शकुन पांडेय धर्म की आड़ में अपना काला धंधा चला रही थी?

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AbhishekGupta, #Aligarh, #BreakingNews, #CrimeNews, #indianpresshouse, #LawAndOrder, #Mahamandleshwer, #PujaShakunPandey, #RAJASTHAN, #Ujjain, #UPNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सोनम वांगचुक मामला सुप्रीम कोर्ट  ने केन्द्र सरकार से पूछा – सोनम वांगचुक को रिहा क्यों नहीं किया जाना चाहिए?
Next Article बिहार चुनाव 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025की तारीखों का ऐलान. 6 और 11 नवंबर को मतदान और 14 तारीख को आएगा बिहार का फैसला!

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में जांचे गए 14 नमूनों में…

6 Min Read
Trending Newsक्राइम

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन के नाम से जिम्मेदारी लेने…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत और सचिन पायलट तक हुए…

7 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

Paraguay Political Crisis: बैंक डूबा, 30 लाख लोगों की बचत फंसी, अपनी ही पार्टी ने गिराई राष्ट्रपति की सरकार

पैराग्वे में यूएनो बैंक संकट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग के जरिए पद से हटाया…

7 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?