Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: शनिवार वाड़ा में ‘शुद्धिकरण’ को लेकर महायुति में घमासान! एनसीपी ने दी सांसद पर लगाम लगाने की सलाह.
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > शनिवार वाड़ा में ‘शुद्धिकरण’ को लेकर महायुति में घमासान! एनसीपी ने दी सांसद पर लगाम लगाने की सलाह.
Trending Newsसियासी

शनिवार वाड़ा में ‘शुद्धिकरण’ को लेकर महायुति में घमासान! एनसीपी ने दी सांसद पर लगाम लगाने की सलाह.

news desk
Last updated: October 21, 2025 12:59 pm
news desk
Share
शनिवार वाड़ा में 'शुद्धिकरण' को लेकर महायुति में घमासान! एनसीपी ने दी सांसद पर लगाम लगाने की सलाह.
शनिवार वाड़ा में 'शुद्धिकरण' को लेकर महायुति में घमासान! एनसीपी ने दी सांसद पर लगाम लगाने की सलाह.
SHARE

पुणे, 21 अक्टूबर 2025: पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाड़ा में हुए ‘शुद्धिकरण समारोह’ ने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल ला दिया है. भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी द्वारा रविवार को आयोजित इस समारोह ने सत्ताधारी महायुति गठबंधन के सहयोगियों को आमने सामने कर दिया है. गठबंधन के सहयोगी दल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कुलकर्णी की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा से अपनी सांसद पर लगाम लगाने की मांग की.

विवाद की शुरुआत

18 अक्टूबर को शनिवार वाड़ा, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित पेशवा काल का ऐतिहासिक स्मारक है, वहां कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस घटना के विरोध में भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने 19 अक्टूबर को हिंदू संगठनों, जैसे सकल हिंदू समाज, के साथ मिलकर शनिवार वाड़ा में ‘शुद्धिकरण समारोह’ आयोजित किया. इस दौरान उन्होंने उस स्थान पर गोमूत्र छिड़का जहां नमाज पढ़ी गई थी और शिव वंदना की.

कुलकर्णी ने शनिवार वाड़ा को “हिंदवी स्वराज्य का प्रतीक” बताते हुए नमाज को “अनुपयुक्त” करार दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने वाड़ा के बाहर स्थित एक मजार और दरगाह को एक सप्ताह में हटाने का अल्टीमेटम भी दे डाला. पुणे पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर नमाज पढ़ने वाली तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एएसआई नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी.

गठबंधन सहयोगियों की तीखी प्रतिक्रिया

महायुति गठबंधन के दो प्रमुख सहयोगी दलों, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी, ने कुलकर्णी की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है. एनसीपी प्रवक्ता रूपाली पाटिल थोम्ब्रे ने कहा, “हम भाजपा से मेधा कुलकर्णी पर लगाम लगाने की मांग करते हैं. सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश के लिए उनके खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए. पुणे में हिंदू और मुस्लिम भाई-भाई की तरह रहते हैं”.

शिवसेना के शिंदे गुट ने भी अपनी हिंदुत्ववादी छवि को संतुलित करते हुए इस घटना पर आपत्ति जताई. शिवसेना नेता नीलम गोरहे ने कहा, “शनिवार वाड़ा एएसआई द्वारा संरक्षित है. वहां नियमों का पालन होना चाहिए. अगर कोई उल्लंघन करता है, तो पुलिस और जिला कलेक्टर को कार्रवाई करनी चाहिए. किसी को यह गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि वह सरकार में है” गोरहे का यह बयान स्थानीय चुनावों से पहले सांप्रदायिक विवाद से दूरी बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

विपक्ष का हमला

वहीं विपक्षी दलों ने इस घटना को भाजपा की “पिछड़ी मानसिकता” और ध्रुवीकरण की रणनीति करार दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा, “शनिवार वाड़ा को शुद्ध करने का कार्य हास्यास्पद है. यह कोई धार्मिक स्थल नहीं है. वहां पेशवा काल से ही दरगाह मौजूद है, जिस पर पेशवाओं ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी”. फिलहाल निकाय चुनावों को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गर्म है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BJP, #BreakingNews, #Congress, #CrimeNews, #HinduCulture, #Hinduism, #HinduMuslimConflict, #HinduMuslimUnity, #India, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #LawAndOrder, #maharastra, #maharastranews, #MuslimIdentity, #PoliticalNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पिता पर बेटे के कत्ल का आरोप? ससुर और बहु के बीच अवैध संबंध के चलते हुई पूर्व डीजीपी के बेटे की हत्या? एक वीडियो से खुले हाईप्रोफाइल मर्डर केस में कई राज!
Next Article सीटों पर पेंच! राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक साथ, लेकिन 10 सीटों पर फ्रेंडली फाइट! महागठबंधन में क्यों नहीं सुलझ पाया पेंच?

फीचर

View More

स्पेन में 50 हजार प्रवासियों की एंट्री से क्यों घबराया पूरा यूरोप? इटली-फ्रांस में भी अलर्ट, जानिए क्या है पूरा संकट

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को की ओर से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने के…

By vineet verma 4 Min Read

मजदूर से 150 करोड़ी शादी कराने वाला सिंडिकेट किंग: बीरभूम में 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद, जानिए कौन है ‘तुलु मंडल’?

नई दिल्ली / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की…

3 Min Read

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट: RBI चलाएगा ₹10 और ₹20 के 200 करोड़ पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट, जानें कैसे चुने जाएंगे शहर

Highlights नई दिल्ली । देश में कटे-फटे और जल्दी खराब होने वाले…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 16 अगस्त तक आसमान में किन-किन चीजों पर लगी ‘नो फ्लाई’ की ब्रेक

स्वतंत्रता दिवस का मौका हो और देश की राजधानी में हलचल न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! लेकिन…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

Gold Price Crash: फेड के फैसले से भी नहीं संभला सोना, डॉलर की मजबूती से फिर टूटा भाव; जानिए गिरावट की बड़ी वजह

नई दिल्ली: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद जिस तेजी…

4 Min Read
Trending Newsबाजारराज्य

महंगाई के बीच आम लोगों को बड़ी राहत! 23 जरूरी दवाओं की कीमतों पर सरकार ने लगाई सीमा

देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए एक अहम फैसला…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

अमेरिका के भरोसे पर क्यों नहीं यकीन कर पाया ईरान? नए सैन्य दांव ने मिडिल ईस्ट को फिर धकेला बड़े संकट की ओर

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में पिछले कुछ दिनों से दिख रही अपेक्षाकृत शांति एक बार फिर टूट गई है। अमेरिका…

8 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?