Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: शिवसेना (UBT) का ‘संसद’ में सरेंडर? महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका, शिंदे की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की इनसाइड स्टोरी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > शिवसेना (UBT) का ‘संसद’ में सरेंडर? महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका, शिंदे की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की इनसाइड स्टोरी
Trending Newsसियासी

शिवसेना (UBT) का ‘संसद’ में सरेंडर? महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका, शिंदे की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की इनसाइड स्टोरी

news desk
Last updated: June 17, 2026 10:04 am
news desk
Share
SHARE

महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में यह चर्चा आम थी कि विधानसभा चुनावों से पहले सब कुछ शांत है, लेकिन पिछले 24 घंटों में पर्दे के पीछे जो खेल हुआ, उसने महाविकास अघाड़ी (MVA) के पैरों तले जमीन खिसका दी है।

Contents
जयपुर से दिल्ली तक की दौड़‘स्थापना दिवस’ पर उद्धव को ‘मातोश्री’ में घेरने की रणनीतिउद्धव का ‘मातोश्री’ वाला बयान और सातों बागियों की प्रोफाइलये 7 सांसद जो छोड़ रहे हैं उद्धव का साथ:

इस ऑपरेशन की पहली झलक मंगलवार को तब मिली जब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मंत्रालय की कैबिनेट बैठक में पहुंचे। अमूमन मीडिया से हंसकर बात करने वाले शिंदे बेहद गंभीर थे, उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं था और वह बिना कोई बयान दिए जल्दबाजी में मंत्रालय से बाहर निकल गए। सूत्रों की मानें तो शिंदे उस समय सीधे इस सीक्रेट ‘सांसद ऑपरेशन’ को मॉनिटर कर रहे थे।

जयपुर से दिल्ली तक की दौड़

इस बीच राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज रही कि एकनाथ शिंदे ने जयपुर जाकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और उन्हें नए संसदीय गुट के गठन से जुड़ा पत्र सौंपने की जानकारी दी।

हालांकि, बाद में इस मुलाकात को खारिज कर दिया गया, लेकिन ठाकरे गुट के बागी सांसदों की दिल्ली में बढ़ती हलचल इस बात की गवाह है कि दिल्ली के पावर कॉरिडोर में स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है।

‘स्थापना दिवस’ पर उद्धव को ‘मातोश्री’ में घेरने की रणनीति

यह पूरा घटनाक्रम क्रोनोलॉजी के तहत हो रहा है। 19 जून (शुक्रवार) को शिवसेना अपने गठन के 60 साल पूरे कर रही है। शिंदे गुट की कोशिश है कि स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक मौके पर सातों सांसदों को एक मंच पर लाकर यह साबित कर दिया जाए कि ‘असली शिवसेना’ कौन है।

इसके ठीक दो दिन बाद यानी 21 जून को इन बागी सांसदों के औपचारिक रूप से शिंदे गुट में शामिल होने की संभावना है। इस वक्त ये सभी 7 बागी सांसद दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और शिंदे के दिल्ली आवास पर उनकी हाई-लेवल मीटिंग होने जा रही है।

उद्धव का ‘मातोश्री’ वाला बयान और सातों बागियों की प्रोफाइल

इस बगावत की स्क्रिप्ट 14 जून को ही ‘मातोश्री’ में लिख दी गई थी। जब उद्धव ठाकरे ने पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई, तो 5 सांसद उसमें पहुंचे ही नहीं। इस पर उद्धव ठाकरे ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा था, “जिन सांसदों को पार्टी छोड़कर जाना है, वो जा सकते हैं।” उद्धव के इसी बयान के बाद बागियों ने अपनी रफ्तार और तेज कर दी।

ये 7 सांसद जो छोड़ रहे हैं उद्धव का साथ:

  1. ओमराजे निंबालकर
  2. नागेश पाटील आष्टीकर
  3. संजय उत्तमराव देशमुख
  4. संजय (बंडू) जाधव
  5. संजय दीना पाटिल
  6. राजाभाऊ (पराग) प्रकाश वाजे
  7. भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे

सियासी गणित: लोकसभा चुनाव में उद्धव गुट के कुल 9 सांसद जीते थे। अगर ये 7 सांसद पाला बदलते हैं, तो संसद में उद्धव ठाकरे के पास केवल 2 सांसद रह जाएंगे। दल-बदल कानून से बचने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है, और 9 में से 7 का आंकड़ा (लगभग 77%) शिंदे गुट को कानूनी रूप से भी बेहद मजबूत स्थिति में ला खड़ा करेगा।

इस पूरी बगावत का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इस बार लड़ाई महाराष्ट्र विधानसभा की नहीं, बल्कि देश की संसद (Lok Sabha) की है।

लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के अच्छे प्रदर्शन के बाद उद्धव ठाकरे को उम्मीद थी कि उनका कैडर वापस लौट रहा है। लेकिन सांसदों का यह सामूहिक विद्रोह दिखाता है कि चुनाव जीतने के बाद भी सांसदों को उद्धव के नेतृत्व से ज्यादा एकनाथ शिंदे और केंद्र सरकार की नीतियों पर भरोसा है।

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह ‘संसदीय सर्जिकल स्ट्राइक’ उद्धव ठाकरे के मोमेंटम को पूरी तरह बिगाड़ सकती है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #EknathShinde, #MahaPolitics, #MaharashtraPolitics, #ShindeSurgicalStrike, #ShivSenaCrisis, #ShivSenaMPRebellion, #ShivSenaUBT, #UddhavThackeray, Eknath Shinde News, Maharashtra Political Crisis 2026, Sanjay Jadhav MP, Shiv Sena 60th Foundation Day, Shiv Sena MP Rebellion, Shiv Sena UBT Crisis, Uddhav Thackeray News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article NEET अभ्यर्थियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा! बस किराए में 50% छूट, मुहर्रम को लेकर भी जारी हुए सख्त निर्देश
Next Article UP Muharram Guidelines: मोहर्रम पर सीएम योगी का कड़ा संदेश-‘यह मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं’, ताजिया की ऊंचाई भी तय

फीचर

View More

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में हुआ है? अगर हां, तो आपने भी अक्सर…

By Shivani Kalani 5 Min Read

कभी इन दीवारों के पीछे कैदी काटते थे सजा, आज शाही ठाठ से ठहरते हैं मेहमान… जानिए दुनिया के इन 5 मशहूर जेल होटल के बारे में

नई दिल्ली: आमतौर पर जेल का नाम सुनते ही ऊंची दीवारें, लोहे…

6 Min Read

31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? आखिर क्यों डरावने कपड़े पहनते हैं लोग, 2000 साल पुरानी है इसकी कहानी

नई दिल्ली: हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया के कई देशों में…

6 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- सनातन समाज को बांटने की हो रही साजिश

लखनऊ: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर विवाद बढ़ता…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘डबल इंजन’ की सरकार ज्यादा तेल पी रही है… आकाश आनंद का BJP पर तंज, अखिलेश यादव को भी घेरा

सहारनपुर: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोमवार को सहारनपुर के सोराणा में आयोजित जनसभा के…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

चेहरे पर नकाब, हाथों में हथौड़े और पुलिस पर हमले… फ्रांस में कौन हैं ये ‘कैसर्स’, जो शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को बना रहे हिंसक?

पेरिस: फ्रांस में महंगाई, आर्थिक असमानता और सरकार की नीतियों के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे सप्ताहांत भी सड़कों…

7 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

20 में से 18 मिडटर्म चुनावों में हारी राष्ट्रपति की पार्टी, क्या ट्रंप बदल पाएंगे 76 साल पुराना रिकॉर्ड?

वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ी…

11 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?