Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता क्या भारत के लिए झटके जैसा है? इस समझौते के पीछे ट्रंप का दिमाग तो नहीं?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता क्या भारत के लिए झटके जैसा है? इस समझौते के पीछे ट्रंप का दिमाग तो नहीं?
Trending Newsवर्ल्ड

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता क्या भारत के लिए झटके जैसा है? इस समझौते के पीछे ट्रंप का दिमाग तो नहीं?

news desk
Last updated: September 18, 2025 4:38 pm
news desk
Share
पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता क्या भारत के लिए है झटका
पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ समझौता क्या भारत के लिए है झटका
SHARE

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए “Strategic Mutual Defence Agreement” रक्षा समझौते को लेकर वैसे तो पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. लेकिन भारत के लिहाज से इसे बड़ा रणनीतिक समझौता क्यों माना जा रहा है.

दरअसल सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए इस समझौते का लब्बोलुआब ये है कि ‘किसी भी एक देश पर हमला, दोनों देशों पर हमला माना जाएगा’, यह समझौते की मूल धारा है, जो इसे एक कलेक्टिव डिफेंस ट्रीटी के दायरे में लाती है. इसका मतलब हुआ कि अगर पाकिस्तान से भारत का युद्ध हुआ तो सऊदी अरब भी इस युद्ध में पाकिस्तान की ओर से मैदान में उतर जाएगा. या फिर सऊदी अरब पर इजरायल हमला करता है तो पाकिस्तान भी इजरायल के खिलाफ लड़ेगा.

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए इस समझौते में भारत और इजरायल का उदाहरण इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि इजरायल के संबंध सऊदी अरब और पाकिस्तान दोनों से ही कभी ठीक नहीं रहे लेकिन भारत के संबंध सऊदी अरब से कभी खराब भी नहीं रहे हैं. खासकर 2014 के बाद पीएम मोदी तीन बार सऊदी अरब की यात्राएं कर चुके हैं. साल 2016, 2019 और 2025 में. इसी तरह सऊदी के क्राउन प्रिंस ने भी 2019 और 2023 में भारत की यात्रा की थी. इसके बाद से दावा किया जा रहा था कि दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं. दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते भी बढ़े. भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय व्यापार अरबों डॉलर का है. ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, और IT जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है.
फिर इस समझौते को भारत के खिलाफ क्यों देखा जा रहा है?

विदेशी मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्म चेलानी ने एक्स पर लिखा है कि ‘पीएम मोदी ने सऊदी अरब को लुभाने के लिए कई सालों का वक्त लगाया. कई बार उन्होने दौरा किया और संबंधों को रणनीतिक आयाम देने की कोशिश की. अप्रैल में भी वह सऊदी अरब गए थे. लेकिन मोदी के बर्थडे पर भारत को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बड़ा झटका दिया है’.

हालांकि सऊदी अरब ने साफ कर दिया है कि यह समझौता किसी भी विशेष देश के खिलाफ नहीं है और भारत-सऊदी संबंध अब तक के सबसे मजबूत दौर में हैं. लेकिन क्या समझौते में सऊदी अरब ने ये शर्त रखी है कि वो पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध की स्थिति में तटस्थ रहेगा?

दरअसल पाकिस्तान कभी भी भारत के खिलाफ युद्ध में नहीं टिक पाया है. सऊदी अरब के पास भी इतनी सामरिक ताकत नहीं है कि वो भारत के खिलाफ पाकिस्तान को निर्णायक मदद दे सके. लेकिन सऊदी अरब के पास तेल का अकूत भंडार है और बेशुमार दौलत भी. मीडिल ईस्ट के कई देशों पर उसका प्रभाव भी है. ऐसे में यह समझौता भले ही युद्ध के मैदान में भारत के लिए चुनौती ना बने लेकिन कूटनीति के क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला तो है ही.

वहीं इस समझौते के पीछे अमेरिका के भी होने की संभावना है. क्योंकि सऊदी अरब पर अमेरिकी प्रभाव किसी से छुपा नहीं है. तो पाकिस्तान के प्रति भी अमेरिका के रूख में हाल के दिनों में नरमी आई है और भारत से ट्रंप का चिढ़ना भी दिख रहा है. ऐसे में भारत को परेशान करने के लिए इस समझौते की रूपरेखा के पीछे अमेरिका की भूमिका से भी इंकार नहीं किया जा सकता.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद आज़म ने कहा कि ‘यह भारत की विदेश नीति की विफलता है. भारत लगातार यह कह तो रहा है कि हम पाकिस्तान को दुनिया से अलग कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान को वह अलग नहीं कर पा रहा. अभी SCO में आतंकवाद विरोधी दल का अध्यक्ष पाकिस्तान बना दिया जाता है. और उनके आर्मी चीफ ट्रंप के साथ बैठकर डिनर करते हैं. ये तमाम बातें दर्शाती हैं कि जो भारत की विदेश नीति है, वह विफल है. हमारे सऊदी अरब से बहुत अच्छे संबंध हैं, सऊदी अरब को हमें समझाना चाहिए था, लेकिन शायद हम इसमें विफल रहे’.

फिलहाल भारत इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए हुए हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BrahmaChellaney, #DefenseAgreement, #Diplomacy, #Energy, #ForeignPolicy, #Geopolitics, #India, #indianpresshouse, #Israel, #MiddleEast, #Modi, #Pakistan, #SaudiArabia, #StrategicPartnership, #TradeRelations, #Trump
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आज़म खां को हाईकोर्ट से मिली जमानत आज़म खां को हाईकोर्ट से तीनों केस में मिली जमानत, अब आएंगे जेल से बाहर, दिखेगी नई सियासी हलचल?
Next Article कौन है गैंगस्टर गोल्डी बरार ? पंजाब की गलियों से लेकर कनाडा तक… गैंगस्टर गोल्डी बरार का सफर, जब एक कांस्टेबल का बेटा बना अंडरवर्ल्ड का सबसे खतरनाक चेहरा!

फीचर

View More

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम बात हो गई है। ऑनलाइन…

By Shivani Kalani 4 Min Read

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति…

4 Min Read

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप की रूस से डीजल डील ने बढ़ाया यूक्रेन से टकराव, जेलेंस्की की कुर्सी पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। रूस से डीजल आपूर्ति को लेकर अमेरिका के फैसले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद…

11 Min Read
Trending Newsसियासी

यूपी कांग्रेस में मोना की ताजपोशी के बीच घमासान, अजय राय समर्थकों संग दफ्तर में धरने पर बैठे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बीच पार्टी के भीतर टकराव सामने आया…

3 Min Read
Trending Newsखेल

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अपनी…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

CJP नेताओं और ध्रुव राठी को राहत, दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?