Trending News

राष्ट्रपति शासन के एक साल पूरा होने से पहले मणिपुर में सियासी हलचल, एनडीए ने ठोका सरकार बनाने का दावा

इम्फाल : मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के एक साल पूरे होने से ठीक पहले एनडीए ने राज्य में नई सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। बीजेपी विधायक दल के नेता वाई. खेमचंद सिंह ने आज बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर बीजेपी-नीत एनडीए सरकार गठन का औपचारिक दावा पेश किया।

दिल्ली में विधायक दल का नेता चुने जाने के अगले ही दिन खेमचंद सिंह इम्फाल पहुंचे और लोक भवन में राज्यपाल से मिले। उनके साथ राज्य बीजेपी अध्यक्ष ए. शारदा देवी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि खेमचंद सिंह के नेतृत्व में एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है और वे सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस मुलाकात में कुकी-जो समुदाय के दो विधायक एल.एम. खौते और न्गुर्सांग्लुर सनाते भी शामिल रहे, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह समेत कई बड़े चेहरे भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि मणिपुर में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है। मेइती-कुकी जातीय हिंसा के बाद हालात बिगड़े थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने यह कदम उठाया था। अब राष्ट्रपति शासन की अवधि खत्म होने से पहले चुनी हुई सरकार की वापसी की कोशिश तेज हो गई है।

62 साल के खेमचंद सिंह सिंगजामेई सीट से विधायक हैं और पहले विधानसभा स्पीकर व मंत्री रह चुके हैं। चर्चा है कि कुकी-जो समुदाय की वरिष्ठ नेता नेमचा किपगेन को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जिससे सरकार को ज्यादा संतुलित और समावेशी बनाने का संदेश जाएगा। खेमचंद सिंह ने भी कहा है कि उनकी प्राथमिकता सभी समुदायों के बीच भरोसा बहाल करना और शांति के साथ विकास पर फोकस करना होगा।

अब राज्यपाल दावे की जांच करेंगे और सूत्रों के मुताबिक आज शाम करीब 6 बजे शपथ ग्रहण की संभावना है। मणिपुर की राजनीति में यह कदम लंबे समय बाद स्थिरता की ओर बढ़ता संकेत माना जा रहा है।

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

6 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

7 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

11 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

12 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

14 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

14 hours ago