झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। महुआ मोइत्रा के साथ उनका विवाद भी किसी से छिपा नहीं है।
अब उनका एक ताजा बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस बयान के बाद सियासी घमासान भी तेज हो गया है। दरअसल, निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी।
वरिष्ठ नेता दुबे के एक बयान को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। दुबे ने 27 मार्च को दावा किया था कि 1960 के दशक में चीन के खिलाफ युद्ध के दौरान बीजू पटनायक, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के बीच कड़ी के रूप में काम कर रहे थे।
इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजू पटनायक की देशभक्ति पर कभी सवाल नहीं उठाया जा सकता और इस तरह के आरोप अशोभनीय, अज्ञानतापूर्ण और पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।
वहीं, बीजद अध्यक्ष और बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने भी इस टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा, “इस तरह की अपमानजनक बातें कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है,” और बयान देने वाले नेता पर तीखी टिप्पणी भी की। इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है और दोनों दलों के बीच बयानबाजी जारी है।
इसके बाद उन्होंने विवाद बढ़ता देख मांफी तक मांग ली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 1 अप्रैल को किए गए एक पोस्ट में निशिकांत दुबे ने लिखा, “पिछले हफ्ते मीडिया से बातचीत के दौरान मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया। मैंने नेहरू-गांधी परिवार के संदर्भ में अपनी बात रखी थी, लेकिन उसे बीजू पटनायक से जोड़ दिया गया।”
उन्होंने आगे कहा, “यह मेरा व्यक्तिगत वक्तव्य था। मेरे विचारों को गलत तरीके से बीजू बाबू से जोड़कर प्रस्तुत किया गया। बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा एक ऊंचे कद के राजनेता रहे हैं और रहेंगे।”
दुबे ने अपने पोस्ट में यह भी कहा, “मेरे बयान से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं इसके लिए बिना शर्त क्षमा चाहता हूं।”
अंकिता भाकट, कीर्ति और कुमकुम मोहोद की तिकड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3…
नई दिल्ली: लाल बहादुर शास्त्री का सार्वजनिक जीवन सादगी, नैतिकता और दृढ़ फैसलों की मिसाल…
आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल सामने आ गया है। इस बार…
नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर हुए हमले को लेकर…
नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए…
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज…