Trending News

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के अथर्व शर्मा के खिलाफ उलटफेर भरी जीत के साथ एकल सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह व अंशुमान सिंह हार के साथ बाहर हो गए।

इरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया जा रहा है।

बुधवार को मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एकल क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीय दिल्ली के सार्थक सूदन ने उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह को 6-3, 1-6, 6-0 से हराया। सार्थक ने पहले सेट में मजबूत सर्विस और बेहतरीन शॉट का नजारा पेश किया। दूसरे सेट में एकलव्य ने तेज सर्विस और सटीक शॉट खेलते हुए मैच में बराबरी हासिल की। तीसरे व निर्णायक सेट में सार्थक ने आक्रामक रिटर्न और प्रतिद्वंद्वी को छकाते हुए जीत के साथ मैच अपने नाम करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।

दूसरी ओर चौथी वरीय तमिलनाडु के मुकिल रामानन ने पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह के खिलाफ पहले सेट में टाईब्रेक में 7-6(5) से बढ़त बनाई। दूसरे सेट में जब मुकिल 3-0 से आगे थे तभी अंशुमान ने मैच छोड़ दिया जिससे मुकिल को सेमीफाइनल का टिकट मिला।
आज हरियाणा के क्वालीफायर सुनील कुमार ने तगड़ा उलटफेर किया। सुनील ने शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के अथर्व शर्मा को टाईब्रेक तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में 1-6, 7-6 (4), 6-3 से हराकर सबको चौंका दिया। पहले सेट में अथर्व ने तेजतर्रार खेल से बढ़त बनाई।

दूसरे सेट में सुनील ने टाईब्रेक के दबाव से उतरते हुए जीत हासिल की। निर्णायक तीसरे सेट में सुनील ने धैर्य दिखाते हुए महत्वपूर्ण अंक जुटाते हुए मैच में बाजी पलट दी। वहीं क्वालीफायर राजस्थान के अमित ने हरियाणा के हर्ष मलिक को 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

युगल में रोमांचक मुकाबले, कई जोड़ियों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

युगल क्वार्टर फाइनल में अथर्व शर्मा व अनूप महादेव की जोड़ी ने सार्थक सूदन व अमृत को सुपर टाईब्रेक में 4-6, 7-5, 10-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं वंश बिष्ट व मुकिल रामानन ने राजेश्वर व पांशुल ओबोवेजा को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी।

इसी के साथ ध्रुव घंघास व हर्ष मलिक ने अरुण कुमार कौशिक व यशार्थ चड्ढा को 6-3, 6-4 से हराया जबकि सुनील कुमार व एकलव्य सिंह ने चिन्मय देव चौहान व अंशुमान सिंह को 6-0, 6-3 से शिकस्त देते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

8 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

8 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

9 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

9 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

9 hours ago