Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कंधार एयरस्ट्राइक का बदला या नई जंग की शुरुआत? इस्लामाबाद ड्रोन हमले ने बढ़ाई चिंता
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कंधार एयरस्ट्राइक का बदला या नई जंग की शुरुआत? इस्लामाबाद ड्रोन हमले ने बढ़ाई चिंता
Trending Newsवर्ल्ड

कंधार एयरस्ट्राइक का बदला या नई जंग की शुरुआत? इस्लामाबाद ड्रोन हमले ने बढ़ाई चिंता

news desk
Last updated: February 27, 2026 4:44 pm
news desk
Share
SHARE

 कंधार/ इस्लामाबाद: एयरस्ट्राइक का बदला या नई जंग की शुरुआत? इस्लामाबाद ड्रोन हमले ने बढ़ाई चिंता अफगानिस्तान की तालिबान शासित सरकार ने आज सुबह करीब 11 बजे बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने इस्लामाबाद पर ड्रोन हमला किया है। अफगान रक्षा मंत्रालय और तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल्लाह फारूकी के मुताबिक, तालिबान की “एयर फोर्स” ने इस्लामाबाद के फैजाबाद इलाके में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से सिर्फ 5–6 किलोमीटर दूर मौजूद एक सैन्य कैंप और दूसरे मिलिट्री टारगेट्स को निशाना बनाया। तालिबान का कहना है कि यह हमला पाकिस्तान की हालिया एयरस्ट्राइक्स का सीधा जवाब है, जिसे वे “कंधार का बदला” बता रहे हैं।

Contents
कैसे और कहां किए गए हमलेपाकिस्तान का इनकार और जंग की चेतावनी

कैसे और कहां किए गए हमले

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि इस ऑपरेशन में बेहद खास और एडवांस ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिनका संबंध “एटॉमिक फैसिलिटीज” से जुड़े सिस्टम से बताया जा रहा है। तालिबान का दावा है कि इन ड्रोन हमलों में पाकिस्तान के नौशेरा, जमरूद, एबटाबाद और फैसलाबाद जैसे इलाकों में मौजूद मिलिट्री बेस को टारगेट किया गया। अफगान पक्ष के मुताबिक, इन हमलों में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है और कई सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं। तालिबान का कहना है कि कंधार और काबुल समेत अफगान शहरों पर हुए पाकिस्तानी हमलों का जवाब अब दे दिया गया है।

कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ड्रोन हमले में रावलपिंडी स्थित पाकिस्तान आर्मी हेडक्वार्टर (GHQ) को भी निशाना बनाया गया या उसके आसपास प्रभाव पड़ा। हालांकि, पाकिस्तानी सेना और सरकार ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। पाकिस्तानी सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने एक्स पर पोस्ट किया कि अफगान तालिबान या पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) के छोटे ड्रोन अब्बोटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में लॉन्च करने की कोशिश की गई थीं, लेकिन पाकिस्तानी एंटी-ड्रोन सिस्टम ने सभी को मार गिराया। उन्होंने कहा, “जीवन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।” GHQ या रावलपिंडी पर कोई सीधा हमला नहीं हुआ, लेकिन फैजाबाद इलाका (इस्लामाबाद के करीब) में हमले की खबरों से सैन्य मुख्यालय के आसपास सतर्कता बढ़ गई है।

पाकिस्तान का इनकार और जंग की चेतावनी

वहीं Pakistan की तरफ से अब तक इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उनके एंटी-ड्रोन सिस्टम ने कुछ ड्रोन जरूर मार गिराए, लेकिन इस्लामाबाद में किसी बड़े हमले की बात गलत है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पहले ही दोनों देशों के बीच हालात को “ओपन वॉर” जैसा बता चुके हैं और कह चुके हैं कि अब सब्र की हद पार हो चुकी है।

यह पूरा मामला 2026 में चल रहे Afghanistan–पाकिस्तान तनाव की अब तक की सबसे बड़ी एस्केलेशन माना जा रहा है। फरवरी के आखिर में पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया प्रांत में एयरस्ट्राइक्स की थीं, जिन्हें उसने टीटीपी और ISIS-K के ठिकानों पर सटीक हमला बताया था। अफगानिस्तान ने इन हमलों को आम नागरिकों पर हमला करार दिया और बदले की बात कही थी।

दोनों देशों के हताहतों के आंकड़े भी अलग-अलग हैं। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है और कई जवान पकड़े गए हैं, जबकि पाकिस्तान का कहना है कि अफगान हमलों में उसके 2 सैनिक शहीद और 3 घायल हुए हैं, जबकि जवाबी कार्रवाई में 133 तालिबान लड़ाके मारे गए।

इस बढ़ते तनाव को लेकर ईरान, रूस और चीन जैसे देशों ने चिंता जताई है। कतर की मध्यस्थता से हुआ सीजफायर भी अब लगभग टूटता नजर आ रहा है। जानकारों का मानना है कि अगर हालात नहीं संभले, तो यह टकराव पूरे इलाके के लिए बड़ा खतरा बन सकता है, खासकर तब जब दोनों देश परमाणु शक्ति से लैस हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Afghanistan Pakistan Conflict, Breaking defence news, Drone Warfare, Geopolitics Asia, Islamabad Drone Attack, Islamabad Security Alert, Kandahar Airstrike, Military Escalation, Nuclear Tensions, Pakistan Army GHQ, Pakistan Defence News, Regional War Risk, South Asia Security, Taliban Pakistan Tension, Taliban Statement
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कांग्रेस के पवन खेड़ा का आरोप-“केजरीवाल को धोकर लाया गया”! विपक्ष को कमजोर करने की चुनावी रणनीति से जोड़ा
Next Article मांग में सिंदूर और लाल जोड़े में नजर आईं 'नेशनल क्रश' रश्मिका-विजय की ड्रीमी वेडिंग की पहली तस्वीरें आईं सामने; मांग में सिंदूर और लाल जोड़े में नजर आईं ‘नेशनल क्रश’

फीचर

View More

रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं? राखी से जुड़ी पौराणिक कथाओं से इतिहास तक, जानिए इस त्योहार की पूरी कहानी

उज्जैन: रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के संकल्प का पर्व माना जाता है।…

By vineet verma 9 Min Read

भाई की कलाई के साथ भाभी की चूड़ियों पर भी सजती है राखी, जानिए क्या है लुंबा राखी की खास परंपरा और क्यों है इसका इतना महत्व

नई दिल्ली: रक्षाबंधन को आमतौर पर भाई-बहन के प्रेम और विश्वास से…

4 Min Read

चार साल की तपस्या, अनगिनत रातें और बदले में सिर्फ 464 रुपये! UPSC छोड़ने के बाद कबाड़ी को बेचीं किताबें, भावुक कर देगी अभ्यर्थी की कहानी

नई दिल्ली: यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए किताबें सिर्फ कागज…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्यसियासी

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर विवाद: पेंगुइन इंडिया ने पीछे खींचे हाथ, PM मोदी, RSS और चीन से जुड़े अंशों पर अड़ीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आगामी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की लॉन्चिंग से पहले बड़ा विवाद…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

Raksha Bandhan 2026: सुबह राखी बांधने का मुहूर्त छूटा? शाम में मिलेगा डेढ़ घंटे का शुभ समय, नोट कर लें टाइम

नई दिल्ली।आज 28 अगस्त 2026 को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

नेपाल में बाढ़ से 469 लोगों की मौत, 178 भारतीय लापता; नई आपदा का खतरा बढ़ा

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और फ्लैश फ्लड से हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। भीषण प्राकृतिक आपदा में 469 लोगों…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

दिल्ली में ISI के लिए जासूसी का आरोप, कपल गिरफ्तार; पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजे 8 भारतीय सिम कार्ड

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए कथित तौर पर जासूसी करने…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?