Trending News

IT हब गुरूग्राम में बिल्डर के ऑफिस पर चलीं 30 राउंड गोलियां, कौन है दीपक नांदल जिसका राहुल फाजिलपुरियां पर हमले से भी है कनेक्शन?

गुरुग्राम में एक नया नाम खौफ की नई लकीर खींच रहा है. पिछले कुछ दिनों में गुरूग्राम में हुई कुछ बड़ी घटनाओं में जो नाम बार बार सामने आ रहा है वो अन्डरवर्ल्ड के नये ताने बाने की कहानी कह रहा है.

हरियाणवी सिंगर और रैपर राहुल फाज़िलपुरिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की घटना हो या  एक बड़े बिल्डर के ऑफिस पर 30 राउंड गोलियों की बरसात. इन दोनों घटनाओं के लिए दीपक  नांदल का नाम सामने आया है. बार बार सुरक्षा व्यवस्था और गुरूग्राम पुलिस को चुनौती दे रहे दीपक नांदल पर पुलिस लगाम लगाने में विफल रही है.

14 जुलाई 2025 को  जब राहुल फाज़िलपुरिया का पीछा कर रहे दो युवकों ने उसकी SUV पर गोलियां चलाईं. इस हमले में राहुल फाजिलपुरिया तो बच गया लेकिन ये साफ हो गया कि वो बदमाशों के निशाने पर था. इस मामले की जांच में पता चला कि हमलावरों ने कई दिन तक फाजिलपुरिया की रेकी की थी. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया. इस मामले में भी दीपक नांदल का नाम आया.

वहीं दूसरी बड़ी घटना 19 सितंबर की रात घटी, जब सेक्टर 45 स्थित MNR बिल्डर के ऑफिस पर हथियारबंद हमलावरों ने लगभग 30 राउंड फायरिंग की. हमलावर गेट फांदकर अंदर घुसे और खुलेआम गोलियों की बौछार कर दी. बिलकुल फिल्मी स्टाइल में हुई इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली. सोशल मीडिया पर पर उसने दावा किया कि ऑफिस से जुड़ा एक व्यक्ति कई सालों से उसका 5 करोड़ रूपया हड़प कर विदेश भाग गया है.

दोनों ही मामलों में किसी की जान नहीं गई. लेकिन दीपक के बेखौफ इरादों का पता चल गया. फिलहाल पुलिस MNR बिल्डर के ऑफिस पर फायरिंग के मामले की जांच कर रही है.

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

5 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

6 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

10 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

11 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

13 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

13 hours ago