Trending News

Galaxy यूजर्स के लिया चेतावनी! Samsung का वो सीक्रेट प्लान, जो जुलाई 2026 में बदल देगा आपके स्मार्टफोन की दुनिया

अगर आप भी अपनी चैटिंग के लिए सैमसंग की डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप के दीवाने हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ा ‘शॉक’ हो सकती है। टेक दिग्गज सैमसंग ने अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बहुत ही इम्पोर्टेन्ट अनाउंसमेंट की है। कंपनी ने अपनी दशकों पुरानी और भरोसेमंद ‘Samsung Messages’ ऐप को लेकर एक बड़ा लिया है। अब गैलेक्सी डिवाइसेज पर मैसेजिंग का अंदाज़ पूरी तरह बदलने वाला है।

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?


‘Samsung Messages’ ऐप को जुलाई 2026 से पूरी तरह बंद करने जा रही है। सैमसंग अब पुराने SMS स्टाइल से निकलकर मॉडर्न चैटिंग की ओर कदम बढ़ा रहा है। कंपनी का पूरा फोकस अब Google Messages पर है। इसका असली गेम-चेंजर है RCS (Rich Communication Services)। यह टेक्नोलॉजी नार्मल टेक्स्ट को वॉट्सऐप जैसा पावरफुल बना देती है, जहाँ आप बिना क्वालिटी खोए बड़ी फाइल्स और फोटो शेयर कर सकते हैं।

क्या आपका फोन भी लिस्ट में है?


इस शटडाउन का असर अलग-अलग यूजर्स पर अलग तरह से होगा:

न्यू जनरेशन (Android 12+) यूजर्स लिए स्विच करना अनिवार्य होगा। सैमसंग अब अपने नए फोन्स में Google Messages को ही ‘इन-बिल्ट’ और डिफॉल्ट ऑप्शन के तौर पर दे रहा है।

Android 11 और पुराने यूजर्स के लिए हो सकता है कि ऐप चलती रहे, लेकिन इसे कोई नया सुरक्षा अपडेट या फीचर नहीं मिलेगा, जिससे आपका डेटा रिस्क पर हो सकता है।

डेटा माइग्रेशन: सैमसंग आपको अपने पुराने चैट्स और डेटा को सुरक्षित रूप से Google Messages पर मूव करने का आप्शन देगा।

अब चैटिंग होगी ‘स्मार्ट’


Google के साथ इस पार्टनरशिप का सीधा फायदा यूजर्स को मिलेगा:

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन: आपकी प्राइवेसी अब और भी मज़बूत होगी, यानी कोई तीसरा आपकी बातें नहीं पढ़ पाएगा।

AI-पावर्ड रिप्लाई: गूगल का स्मार्ट AI आपको चैटिंग के दौरान इंस्टेंट जवाब सजेस्ट करेगा।

यूनिवर्सल एक्सपीरियंस: अब सभी एंड्रॉइड यूजर्स के बीच एक जैसा मैसेजिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

गैलेक्सी यूजर्स को अब क्या करना चाहिए?


एक्सपर्ट्स का कहना है की डेडलाइन का इंतज़ार न करें। अगर आप एक स्मूथ एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो प्ले स्टोर से Google Messages डाउनलोड करें और उसे अपनी डिफॉल्ट ऐप सेट कर लें। सैमसंग जुलाई 2026 तक लगातार रिमाइंडर्स भेजेगा, ताकि आखिरी वक्त पर सैमसंग यूजर्स को कोई परेशानी न हो।

Chaturvedi Shruti V.

Recent Posts

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तान्या चटर्जी के बीच बढ़ा विवाद; PR टीम पर लगा वीडियो डिलीट कराने के लिए ‘दबाव’ बनाने का आरोप

इंडियन स्पिनर युजवेंद्र चहल इस बार क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर…

18 minutes ago

भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी पर मारपीट का आरोप, युवक को जूतों से पीटने का CCTV वीडियो वायरल

मौजूदा समय में लगभग हर व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है और इसके माध्यम…

1 hour ago

बस्ती: ‘मौत का क्लिनिक’! रोंगटे खड़े कर देने वाली लापरवाही, डिलीवरी के दौरान नवजात का सिर धड़ से अलग

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता और…

1 hour ago

जब ‘मंजुलिका’ के खौफ से 6 साल तक थर-थर कांपे अक्षय कुमार के लाडले! घर आने पर छिप जाते थे आरव

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'Bhoot Bangla' को लेकर चर्चा…

2 hours ago

गहने बेचकर मां ने दिलाए थे जूते, आज उसी बेटे ने IPL में अपनी रफ्तार से दुनिया जीत ली!

नई दिल्ली/लखनऊ: क्रिकेट की दुनिया में सफलता की चकाचौंध के पीछे अक्सर पसीने और आंसुओं…

2 hours ago

“एक घंटे में उजड़ गया आशियाना”… बेंगलुरु की महिला की कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें

अगर आप सोच रहे हैं कि बेंगलुरु में ट्रैफिक ही आपका टाइम खराब करता है,…

2 hours ago