Entertainment

जब ‘मंजुलिका’ के खौफ से 6 साल तक थर-थर कांपे अक्षय कुमार के लाडले! घर आने पर छिप जाते थे आरव

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘Bhoot Bangla’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इस फिल्म के अनाउंसमेंट के दौरान अक्षय ने एक ऐसा पुराना किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। अक्षय ने खुलासा किया कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘भूल भुलैया’ ने उनके बेटे आरव की रातों की नींद हराम कर दी थी।

मंजुलिका का ‘साया’ और 6 साल का डर


अक्षय कुमार ने बताया कि 2007 में आई फिल्म ‘भूल भुलैया’ में विद्या बालन ने ‘मंजुलिका’ का जो आइकॉनिक किरदार निभाया था, उसका असर आरव पर बहुत गहरा पड़ा। आरव उस वक्त छोटे थे और विद्या की डरावनी एक्टिंग देखकर वह इतने सहम गए थे कि अगले 6 सालों तक वह विद्या बालन से डरते रहे।

उन्होने आगे बताया कि “जब भी विद्या हमारे घर आती थीं, आरव उनसे मिलने से साफ मना कर देता था। उसे लगता था कि सामने विद्या नहीं, बल्कि वही मंजुलिका खड़ी है।”

अक्षय को देनी पड़ी थी सफाई


अक्षय ने हंसते हुए याद किया कि उन्हें आरव को बार-बार यह समझाना पड़ता था कि विद्या एक बहुत अच्छी इंसान हैं और फिल्म में जो कुछ भी था, वह सिर्फ ‘एक्टिंग’ थी। लेकिन मंजुलिका का वह तांडव आरव के दिमाग में ऐसा छपा कि उन्हें इस डर से बाहर निकलने में लंबा समय लगा।

‘भूत बंगला’ में नहीं लगेगा डर?


अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर से साथ आ रही है। अपनी नई फिल्म ‘Bhoot Bangla’ के बारे में बात करते हुए अक्षय ने फैंस को भरोसा दिलाया कि यह फिल्म ‘भूल भुलैया’ जैसी डरावनी नहीं होगी। अक्षय ने कहा:
यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसे बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है ताकि वे इसे एन्जॉय कर सकें। यह फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर न होकर फुल-ऑन एंटरटेनमेंट होगी।

news desk

Recent Posts

बंगाल उपचुनाव में ममता का बड़ा दांव, नंदीग्राम से संचिता प्रधान तो रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को टिकट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों…

56 minutes ago

AI की अंधी दौड़ पर Anthropic CEO की बड़ी चेतावनी, बोले- रफ्तार कम नहीं हुई तो बढ़ सकता है गंभीर खतरा

न्यूयॉर्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

1 hour ago

राहुल गांधी का तंज: ‘80% भारतीय नॉन-वेजिटेरियन, फिर ब्रिक्स डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना क्यों?’-जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…

7 hours ago

भारत-अफगानिस्तान पहला T20: बदला टॉस और मैच का समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देखें Live

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…

7 hours ago

अब नवाबी नगरी में होगा महिला क्रिकेट का धूमधड़ाका, सीएएल कराएगा 23 से 28 सितम्बर तक लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग

लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…

9 hours ago