Trending News

बस्ती: ‘मौत का क्लिनिक’! रोंगटे खड़े कर देने वाली लापरवाही, डिलीवरी के दौरान नवजात का सिर धड़ से अलग

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता और चिकित्सा दोनों को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही के कारण न केवल एक नवजात की जान चली गई, जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा बनहरा में एक नवजात कि जान जाने से हड़कंप मच गया।

क्या है पुरा मामला?

एक गर्भवती महिला लबर पेन में अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उसे क्या पता था कि वह एक कसाईखाने में कदम रख रही है। परिजनों का आरोप है कि वहां कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं था। अनुभवहीन स्टाफ ने ‘नॉर्मल डिलीवरी’ का ऐसा खूनी खेल खेला कि नवजात को बाहर खींचने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। नतीजा यह हुआ कि मासूम का शरीर तो बाहर आ गया, लेकिन सिर कटकर मां के पेट में ही रह गया।

अस्पताल बना ‘घोस्ट हाउस’

जैसे ही यह अनहोनी हुई, अस्पताल में संवेदनशीलता दिखाने के बजाय स्टाफ ने अपराधी जैसा व्यवहार किया। अपनी गर्दन फंसती देख डॉक्टर और नर्सें पीड़िता को तड़पता हुआ छोड़कर अस्पताल से भाग खड़े हुए। गंभीर इंटरनल ब्लीडिंग के बीच महिला मौत से जूझती रही, जबकि अस्पताल का पूरा स्टाफ उसे मरने के लिए छोड़ चुका था।

“हमें इंसाफ चाहिए, समझौता नहीं!”

जब इस क्रूरता की खबर परिजनों को मिली, तो उनका सब्र टूट गया और अस्पताल जंग का मैदान बन गया। परिजनों ने सिस्टम और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दो टूक कहा:

“यह लापरवाही नहीं, मर्डर है” परिजनों की मांग है कि इसे हादसा न मानकर हत्या का केस दर्ज हो। पीड़ित परिवार ने साफ कर दिया है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे चुप नहीं बैठेंगे।

एक्शन में प्रशासन

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए जांच कमेटी बिठा दी है। प्रशासन का कहना है कि यह केवल एक केस नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की साख का सवाल है।

news desk

Recent Posts

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के…

8 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर…

8 hours ago

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही की मौत; दो घायल

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक…

8 hours ago

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के…

8 hours ago

30KM माइलेज और नया इंजन… आ रही Toyota की सबसे सस्ती कार, फीचर्स में भी होगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी सबसे किफायती कार को नए अवतार में पेश…

8 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में कल सजा का फैसला, बेचैन मुस्कान को सता रही बेटी की याद; साहिल ने भी छोड़ा काम

मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला…

8 hours ago