युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तान्या चटर्जी के बीच बढ़ा विवाद
इंडियन स्पिनर युजवेंद्र चहल इस बार क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे चहल एक नए कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गए हैं। ‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस तान्या चटर्जी ने अब चहल की PR टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को और गरमा दिया है।
DM से शुरू हुआ ‘ड्रामा’ पूरा मामला तब लाइमलाइट में आया जब तान्या चटर्जी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ। वीडियो में तान्या ने अपना फोन फ्लॉन्ट करते हुए दावा किया कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। तान्या के मुताबिक, ये मैसेज 2023 के हैं, लेकिन उन्होंने इन्हें अब पब्लिक किया है।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की, “मुझे बहुत देर से पता चला कि यह मैसेज चहल का है क्योंकि मैं उन्हें पहले से नहीं जानती थी।”
अब इस स्टोरी में एक नया ट्विस्ट आ गया है। तान्या का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद चहल की PR टीम एक्शन में आ गई है। तान्या का दावा है कि चहल की टीम उन पर वीडियो डिलीट करने का प्रेशर बना रही है।
एक्ट्रेस ने साफ कह दिया है कि वो वीडियो नहीं हटाएंगी। उन्होंने सवाल उठाया, “जब सच बोल रही हूं और उन्होंने सिर्फ कॉम्प्लीमेंट दिया है, तो इसमें डरने या छिपाने वाली क्या बात है?” तान्या ने सीधे कहा कि अगर चहल को कोई इश्यू है, तो वो PR टीम के पीछे छिपने के बजाय खुद उनसे बात करें।
इस खबर के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है: चहल के फैंस का मानना है कि तान्या सिर्फ ‘अटेंशन’ के लिए पुराने मैसेजेस का इस्तेमाल कर रही हैं। कुछ लोग चहल की पर्सनल लाइफ और धनश्री वर्मा के साथ उनके रिश्तों को लेकर गेस लगा रहे हैं।
तान्या चटर्जी एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ओटीटी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘गंदी बात’ और ‘तितलियां’ जैसी वेब सीरीज में काम किया है और अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं।
लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के…
नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर…
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक…
नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के…
नई दिल्ली: भारतीय बाजार में टोयोटा अपनी सबसे किफायती कार को नए अवतार में पेश…
मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला…