Trending News

“एक घंटे में उजड़ गया आशियाना”… बेंगलुरु की महिला की कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें

अगर आप सोच रहे हैं कि बेंगलुरु में ट्रैफिक ही आपका टाइम खराब करता है, तो आप गलत हैं। यहाँ के ‘Hyper-Competitive’ रेंटल मार्केट ने लोगों की रातों की नींद हराम कर रखी है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर @namma_rants का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी एक छोटी सी “सोचने की मोहलत” ने उनके सपनों का घर छीन लिया।

क्या है पुरा मामला ?


एक महिला पिछले 30 दिनों से बेंगलुरु की गलियों में एक छत की तलाश में थी। किस्मत चमकी और उन्हें गरुड़ाचारपाल्या में एक 1BHK का घर मिल गया। घर एकदम ‘Pinterest’ वाला था, फुली फर्निश्ड और चकाचक था।

महिला ने बताया, कि उन्होंने मकान मालिक की लगभग सभी शर्तें मान ली थीं और डील फाइनल करने के लिए सिर्फ 1 घंटे का समय मांगा| उन्हें क्या पता था कि बेंगलुरु में डेढ़ घंटा किसी सदी से कम नहीं होता? जब तक उन्होंने ‘हाँ’ कहने के लिए फोन उठाया, तब तक मकान मालिक ने किसी और के साथ Rent Agreement पक्का कर लिया था।

“ब्रेकअप से ज्यादा दर्द होता है…”


महिला ने अपना दुख शेयर करते हुए कहा कि “बेंगलुरु में एक अच्छा फ्लैट खोना, किसी सीरियस रिलेशनशिप के टूटने से भी ज्यादा पेनफुल है”।
आगे ये भी कहा कि यह लाइन आज के दौर के बेंगलुरु किरायेदारों की नई रियलिटी बन चुकी है। यहाँ फ्लैट्स के लिए अब ‘First Come, First Served’ वाला हिसाब भी पुराना हो गया है; अब यहाँ मुकाबला सेकंड्स का है।

https://www.instagram.com/reels/audio/26004387765910967/?e=7b54619d-14c6-419f-a14b-1f3b48ea7440&g=5

आजकल का रेंटल मार्केट: एक ‘क्रेजी’ वॉर ज़ोन


यह कोई पहली बार नहीं है जब बेंगलुरु के रेंटल मार्केट ने लोगों को चौंकाया हो। यहाँ घर पाने के लिए आपको ये सब झेलना पड़ सकता है:


• इंटरव्यू राउंड्स:
मकान मालिक अब किरायेदारों का बाकायदा इंटरव्यू लेते हैं।
• LinkedIn प्रोफाइल: कई बार आपकी सैलरी स्लिप और लिंक्डइन प्रोफाइल चेक की जाती है।
• भारी-भरकम डिपॉजिट: कभी-कभी 10 महीने का रेंट एडवांस में मांग लिया जाता है।

सोशल मीडिया का रिएक्शन


वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने इस पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, “बेंगलुरु में फ्लैट देखने जाओ तो चेकबुक और आधार कार्ड जेब में लेकर ही निकलो।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “यहाँ घर मिलना अब पार्टनर मिलने से भी ज्यादा मुश्किल है।”

news desk

Recent Posts

शिवा शर्मा हत्याकांड पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह मामला सरकार को ले डूबेगा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन…

1 hour ago

अभिजीत दीपके ने रोका आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर क्या बोले?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त…

1 hour ago

Airtel ने शुरू की बिना डेटा वाली सस्ती सर्विस, जानें 185 से 206 रुपये तक के प्लान्स के फायदे

अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…

2 hours ago

UP Election 2027: सपा से सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी के सामने 150 सीटों का जीत का ब्लूप्रिंट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे…

3 hours ago