Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: क्या टेस्टोस्टेरोन थेरेपी सच में ज़िंदगी अपग्रेड करती है या सेहत के लिए है छुपा खतरा ? जानिए पूरी सच्चाई
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > क्या टेस्टोस्टेरोन थेरेपी सच में ज़िंदगी अपग्रेड करती है या सेहत के लिए है छुपा खतरा ? जानिए पूरी सच्चाई
Trending Newsलाइफस्टाइल

क्या टेस्टोस्टेरोन थेरेपी सच में ज़िंदगी अपग्रेड करती है या सेहत के लिए है छुपा खतरा ? जानिए पूरी सच्चाई

news desk
Last updated: January 19, 2026 5:40 pm
news desk
Share
जवानी लौटाने का दावा या सेहत से खिलवाड़?
जवानी लौटाने का दावा या सेहत से खिलवाड़?
SHARE

पिछले कुछ महीनों में एक दिलचस्प ट्रेंड तेज़ी से उभरा है, खासकर शहरी, कॉरपोरेट और फिटनेस-सर्कल्स में। बातचीत जिम तक सीमित नहीं रही, बल्कि बोर्डरूम, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। मुद्दा है  टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी, यानी TRT। इसे लेकर जिस तरह का उत्साह और भरोसा दिख रहा है, उसने इसे एक मेडिकल ट्रीटमेंट से ज़्यादा लाइफ-अपग्रेड टूल और ज़िन्दगी बदलने की शक्ल दे दी है।

TRT को आज ऐसे प्रचारित किया जा रहा है मानो यह पुरुषों के लिए एक ऑल-इन-वन समाधान हो, जहाँ  ज्यादा ताकत, ज्यादा एनर्जी, बेहतर फोकस, आत्मविश्वास और बेहतर लाइफ आसानी से मिलती है। कई प्रभावशाली चेहरे, खासकर पॉडकास्ट और सोशल मीडिया की दुनिया से, इसके खुले समर्थक हैं। दावा किया जाता है कि TRT लेने के बाद आदमी खुद को पहले से ज़्यादा शार्प, एक्टिव और अल्फा महसूस करता है। कुछ लोग तो इसे अपने बदले हुए शरीर और बढ़ी हुई प्रोडक्टिविटी का राज़ भी बता रहे हैं।

असलियत थोड़ी ज़्यादा जटिल है। मेडिकल साइंस साफ कहती है कि टेस्टोस्टेरोन एक ज़रूरी हार्मोन है, जो उम्र के साथ पुरुषों में धीरे-धीरे कम होता है। जिन पुरुषों में यह स्तर सामान्य से काफी नीचे चला जाता है और उसके साथ थकान, डिप्रेशन, कम लिबिडो जैसी समस्याएं जुड़ जाती हैं, उनके लिए डॉक्टर की निगरानी में TRT वाकई मददगार हो सकती है। ऐसे मामलों में यह इलाज ज़िंदगी की क्वालिटी सुधार सकता है।

लेकिन चिंता की बात यह है कि TRT अब सिर्फ ज़रूरतमंद मरीजों तक सीमित नहीं रह गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बड़ी संख्या में ऐसे पुरुष भी TRT ले रहे हैं, जिनमें कोई स्पष्ट हार्मोनल कमी नहीं है। वजह है  बेहतर दिखने और बेहतर परफॉर्म करने का दबाव। सोशल मीडिया के दौर में, जहां मसल्स, जवानी और हाइपर-मस्क्युलिनिटी को सफलता से जोड़कर देखा जाता है, TRT एक स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है।

यहीं पर जोखिम शुरू होते हैं। जरूरत से ज्यादा टेस्टोस्टेरोन शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ब्लड क्लॉट्स का खतरा, हाई ब्लड प्रेशर, एक्ने, बाल झड़ना और मूड में चिड़चिड़ापन , ये सब इसके साइड इफेक्ट्स में शामिल हैं। सबसे गंभीर खतरा है पुरुषों में  फर्टिलिटी रेट का प्रभावित होना, क्योंकि बाहर से लिया गया टेस्टोस्टेरोन शरीर के प्राकृतिक उत्पादन को दबा देता है।

TRT को चमत्कारिक दवा समझना गलत और खतरनाक है। इससे न तो हमेशा जवानी लौट आती है और न ही ये कोई शॉर्टकट है। TRT असल में एक मेडिकल इलाज है, जिसे सिर्फ जांच के बाद और डॉक्टर की सलाह में ही लिया जाना चाहिए। बिना जरूरत या बिना निगरानी के इसका इस्तेमाल किया गया, तो जो चीज़ बेहतर ज़िंदगी का वादा करती है, वही आगे चलकर सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Fitness Culture, Fitness Trends, Health & Wellness, Health Awareness, Health Risks, Hormonal Imbalance, Hormone Therapy, IndianPressHouse, Lifestyle Health, Medical Explainer, Medical News, Men Wellness, Men’s Health, Social Media Trends, Testosterone Replacement Therapy, Trending, TRT
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रणजी ट्रॉफी के लिए यूपीसीए सीनियर पुरुष टीम घोषित, लखनऊ और नागपुर में होंगे मुकाबले,देखें 21 सदस्यीय टीम में कौन-कौन शामिल
Next Article कर्नाटक में DGP रैंक के अधिकारी रामचंद्र राव सस्पेंड, ऑफिस में कथित आपत्तिजनक वीडियो से मचा बवाल

फीचर

View More

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें कभी-कभी बड़े सियासी संदेश देती हैं। कांग्रेस नेता…

By news desk 8 Min Read

अन्ना से पहलवानों तक… क्यों हर बड़े आंदोलन की पहली पसंद रहा जंतर-मंतर? अब बदले नियमों से उठे लोकतंत्र पर सवाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी का जंतर-मंतर सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं,…

9 Min Read

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘बस चढ़ा दो, अब नहीं हटेंगे…’ लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों का पुलिस के सामने उग्र विरोध

लखनऊ: वेतन विसंगतियों को लेकर पिछले 40 दिनों से आंदोलन कर रहे बॉन्डेड डॉक्टरों के प्रदर्शन में मंगलवार को उस…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें’… AAP का ऐलान, 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन; आंदोलन जारी रखने का दावा

नई दिल्ली: वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े विरोध…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

दिल्ली में फिलहाल नहीं होगा INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने सांसदों को दिए क्षेत्र में लौटने के निर्देश

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन ने दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को फिलहाल कुछ समय के लिए रोकने का फैसला किया…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

नीला ड्रम हत्याकांड में कल सजा का फैसला, बेचैन मुस्कान को सता रही बेटी की याद; साहिल ने भी छोड़ा काम

मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर 14 अक्टूबर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?