लखनऊ। देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमर्शियल और छोटे सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है, जिससे आम लोगों और कारोबारियों पर असर पड़ सकता है।
बताया जा रहा है कि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर और 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर Akhilesh Yadav ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। एलपीजी कीमतों के मुद्दे पर Akhilesh Yadav ने सरकार को घेरते हुए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तीखी प्रतिक्रिया दी।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहाँ जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है। सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते। 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा ‘महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?
कीमतों में बढ़ोतरी का असर
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी New Delhi में इसकी कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है।
हालांकि Indian Oil Corporation Limited (आईओसीएल) ने स्पष्ट किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपयोग होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय कारणों का असर
बताया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा कीमतों में उछाल के चलते यह बढ़ोतरी की गई है। बीते कुछ महीनों में यह तीसरी बार है जब कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है मार्च की शुरुआत में करीब 115 रुपये और 1 अप्रैल को लगभग 200 रुपये की वृद्धि पहले ही हो चुकी है।
कमर्शियल गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर छोटे व्यापारियों, होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर पर पड़ सकता है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत बरकरार है।