Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: CJI सूर्यकांत के बयान पर भड़की केरल कांग्रेस, सीधे मांग लिया इस्तीफा; कहा- आपकी जगह दूसरा ढूंढ लेंगे
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > CJI सूर्यकांत के बयान पर भड़की केरल कांग्रेस, सीधे मांग लिया इस्तीफा; कहा- आपकी जगह दूसरा ढूंढ लेंगे
Trending Newsसियासी

CJI सूर्यकांत के बयान पर भड़की केरल कांग्रेस, सीधे मांग लिया इस्तीफा; कहा- आपकी जगह दूसरा ढूंढ लेंगे

vineet verma
Last updated: October 12, 2026 8:47 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: कांग्रेस की केरल इकाई ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की है। दिल्ली में प्रदर्शन और पाबंदियों के मुद्दे पर जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच X पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने कहा कि अगर मुख्य न्यायाधीश कानून-व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस की इस टिप्पणी ने न्यायपालिका और कानून-व्यवस्था को लेकर चल रही बहस को नया मोड़ दे दिया है।

Contents
CJI की टिप्पणी पर केरल कांग्रेस का तीखा हमलाविपक्षी नेताओं से मुलाकात नहीं करने पर CJI ने बताई वजहराहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

CJI की टिप्पणी पर केरल कांग्रेस का तीखा हमला

केरल कांग्रेस ने X पर एक पोस्ट के जरिए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत से इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रिय सूर्यकांत, यदि कानून-व्यवस्था संभालना आपके बस की बात नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ लेंगे जो इसे संभाल सके।”

दरअसल, जस्टिस सूर्यकांत ने दिल्ली में प्रदर्शन और उन पर लगाई गई पाबंदियों के संबंध में कहा था कि कानून-व्यवस्था का मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसी बयान को आधार बनाकर केरल कांग्रेस ने मुख्य न्यायाधीश पर निशाना साधा और उनके पद छोड़ने की मांग की।

विपक्षी नेताओं से मुलाकात नहीं करने पर CJI ने बताई वजह

विपक्षी नेताओं से मुलाकात नहीं करने के सवाल पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस संबंध में नेताओं को पत्र लिखकर अपनी असमर्थता के कारण बता दिए हैं।

सीजेआई ने कहा कि उन्हें विपक्षी नेताओं का पत्र एक दिन पहले मिला था और उन्होंने उसी रात उसका जवाब दे दिया। उनके मुताबिक, विपक्षी नेताओं का पत्र उससे दो दिन पहले का था, लेकिन बाहर होने के कारण उन्हें वह बाद में मिला।

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “मुझे कल उनका लेटर मिला है, कल रात को उसका जवाब दे दिया है। पत्र उनका परसों का है, मैं बाहर था तो मुझे कल मिला। मैंने कुछ कारण दिए हैं जिनकी वजह से मैंने असमर्थता व्यक्त की है कि मैं मिल नहीं पाऊंगा।”

राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में निर्वाचन आयोग के अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी को भी पक्षकार बनाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि राहुल गांधी की याचिका की प्रक्रिया उसी दिन पूरी की जाए। साथ ही, यदि याचिका में कोई कमी हो, तो उसे दूर करने को कहा गया है, ताकि मामले को अगले दिन सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ इस याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: CJI Suryakant, CJI इस्तीफा मांग, Election Commission of India, INDIA Bloc, Kerala Congress X Post, Rahul Gandhi Supreme Court, Supreme Court News, कानून व्यवस्था विवाद, केरल कांग्रेस, जस्टिस सूर्यकांत, दिल्ली प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी याचिका, विपक्षी नेता, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से, जानें टाइमिंग और पूरा शेड्यूल
Next Article “जेब पर बढ़ने वाला है बोझ? महंगाई ने फिर पकड़ी रफ्तार, सितंबर के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता”

फीचर

View More

अन्ना से पहलवानों तक… क्यों हर बड़े आंदोलन की पहली पसंद रहा जंतर-मंतर? अब बदले नियमों से उठे लोकतंत्र पर सवाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी का जंतर-मंतर सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि दशकों से जनता की आवाज, विरोध और…

By vineet verma 9 Min Read

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ…

4 Min Read

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

‘SIR पर तुरंत रोक, चुनाव आयोग की फाइलें हों सार्वजनिक’… सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन, जानिए राहुल गांधी की 10 बड़ी मांगें

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर सियासी टकराव अब सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

9 बार हिरासत, फिर राहुल गांधी के साथ सबसे आगे… आखिर कौन हैं नेहा बोरा, जिन पर कांग्रेस की नजरें टिक गईं?

नई दिल्ली: विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च की कई तस्वीरें चर्चा में रहीं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उस तस्वीर ने…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

दुश्मन की वर्दी पहनने को मजबूर हुए यूक्रेनी सैनिक? रूस की सेना में शामिल होने की पीछे की कहानी ने खड़े किए बड़े सवाल

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। दावा…

7 Min Read
Trending Newsअन्य

बंद बैंक के बाहर पत्नी ने जो किया, उसने जीत लिया इंटरनेट का दिल! रात की ड्यूटी पर तैनात गार्ड का प्यार भरा पल हुआ वायरल

नई दिल्ली: रात का सन्नाटा, बंद बैंक का शटर और ड्यूटी पर बैठा एक सिक्योरिटी गार्ड। तभी उसकी पत्नी घर…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?