Trending News

क्रिसमस ईव पर घूमने का है  प्लान ?  फिनलैंड का रोवानीमी बन सकता है आपका ड्रीम डेस्टिनेशन !

दिसंबर साल का सबसे जादुई महीना होता है। ठंडी हवा, हल्की रोशनी, गर्म कॉफी और दिल में एक अलग-सी खुशी। लेकिन अगर आप क्रिसमस को सिर्फ़ ट्री, गिफ्ट्स और केक तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि सच में क्रिसमस ईव का जादू जीना चाहते हैं, तो दुनिया में एक जगह है जहाँ दिल खुद कह उठता है— “हाँ, यही असली क्रिसमस है!”
वो जगह है फिनलैंड, और खास तौर पर रोवानीमी (लैपलैंड)

24 दिसंबर की शाम, चारों तरफ बर्फ की सफेदी, लकड़ी के घरों से निकलती पीली रोशनी और सन्नाटे में बजती हल्की क्रिसमस म्यूज़िक, रोवानीमी में क्रिसमस ईव किसी परीकथा से कम नहीं लगती। यहाँ शोर और दिखावे से दूर… सिर्फ़ शांति, सादगी और सच्ची खुशी मिलती है।

सांता क्लॉज का असली घर

रोवानीमी में स्थित सांता क्लॉज विलेज वो जगह है जहाँ बचपन फिर से ज़िंदा हो जाता है। यहाँ सांता क्लॉज साल भर रहते हैं। आप उनसे मिल सकते हैं, बात कर सकते हैं और मज़ेदार बात ये कि वो हिंदी में भी जवाब दे देते हैं। आप अपना पूरा पता उन्हें बता सकते हैं, और यहीं के पोस्ट ऑफिस से अपने नाम का क्रिसमस कार्ड भेज सकते हैं, जिस पर असली सांता क्लॉज़ स्टाम्प  लगा होता है। वो कार्ड दुनिया में कहीं भी जाए, याद हमेशा के लिए रह जाती है।

नॉर्दर्न लाइट्स: क्रिसमस ईव का आसमानी तोहफा

लैपलैंड में क्रिसमस के आसपास नॉर्दर्न लाइट्स (ऑरोरा) देखने के चांस सबसे ज़्यादा होते हैं। बर्फ से ढके जंगल, -20°C की ठंडी रात और आसमान में हरे-बैंगनी रंगों का डांस —ग्लास इग्लू में लेटे-लेटे ऑरोरा देखना ऐसा अनुभव है जिसे शब्दों में बांधना मुश्किल है।

नॉर्दर्न लाइट्स (ऑरोरा)

बर्फीला सपना और अनोखी एक्टिविटीज

यहाँ हर सुबह ऐसा लगता है जैसे आप किसी क्रिसमस कार्ड के अंदर जागे हों। हस्की स्लेज राइड, रेनडियर सफारी, स्नोमोबाइल, आइस फिशिंग, क्रॉस-कंट्री स्कीइंग हर दिन एक नया रोमांच देता है।

रोवानीमी का छोटा-सा क्रिसमस मार्केट


रोवानीमी का छोटा-सा क्रिसमस मार्केट भी कमाल का है— गर्म ग्लूहवाइन, जिंजरब्रेड, स्मोक्ड सैल्मन और हैंडमेड क्रिसमस ऑर्नामेंट्स माहौल को और खास बना देते हैं।

अगर आप बच्चों के साथ हैं, तो ये ट्रिप उनके लिए जिंदगी की सबसे यादगार बन जाएगी… सांता से मिलना, रेनडियर को खाना खिलाना, बर्फ में खेलना और आइस स्केटिंग… ये क्रिसमस हमेशा उनकी कहानी बनकर रहेगा।

कैसे पहुँचें सांता क्लॉज के गाँव

भारत से पहले हेलसिंकी (फिनलैंड की राजधानी) की फ्लाइट लें। हेलसिंकी से रोवानीमी के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट मिल जाती है।

रोवानीमी पहुँचने के बाद आप Santa Express ट्रेन से सांता क्लॉज विलेज जा सकते हैं, जो हर घंटे चलती है। रास्ता इतना खूबसूरत होता है कि सफर भी यादगार बन जाता है। चाहें तो कैब का विकल्प भी मौजूद है।

बजट और प्लानिंग टिप्स (2025)

15 दिसंबर से 5 जनवरी सबसे अच्छा समय है। भारत से हेलसिंकी की राउंड ट्रिप फ्लाइट ₹50,000–70,000 तक मिल जाती है। हेलसिंकी से रोवानीमी की फ्लाइट ₹8,000–12,000। 3–4 रात का पैकेज दो लोगों के लिए ₹1.2–2 लाख के बीच पड़ सकता है। 26 दिसंबर के बाद जाना थोड़ा सस्ता होता है।

अंत में एक सच्ची बात

फिनलैंड में क्रिसमस सिर्फ़ एक त्योहार नहीं, एक एहसास है। बर्फ से ढके जंगल, सांता क्लॉज, नॉर्दर्न लाइट्स और आग के पास बैठकर पी गई गर्म चॉकलेट… यहीं समझ आता है कि क्रिसमस का असली मतलब क्या है।

अगर इस बार क्रिसमस को सिर्फ़ मनाना नहीं, जीना है—तो फिनलैंड का टिकट बुक कर लीजिए। ये आपकी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत क्रिसमस ईव स्टोरी बन जाएगी।

news desk

Recent Posts

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

6 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

9 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

10 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

11 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

11 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

11 hours ago