Trending News

राष्ट्रीय शोक के बीच हिंसा! उस्मान हादी के अंतिम संस्कार के बाद संसद में घुसी बेकाबू भीड़!

नई दिल्ली/ढाका: बांग्लादेश में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे हैं। छात्र नेता और जुलाई आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे शरीफ उस्मान हादी के अंतिम संस्कार के बाद राजधानी ढाका में भारी हिंसा देखने को मिली। अंतिम संस्कार में शामिल हजारों लोगों में से कुछ उपद्रवियों ने सुरक्षा बैरिकेड्स तोड़कर राष्ट्रीय संसद (जातीय संसद भवन) परिसर में घुसपैठ की और वहां तोड़फोड़ व लूटपाट की। यह घटना ऐसे समय हुई जब सरकार ने हादी की मौत पर राष्ट्रीय शोक घोषित कर रखा था और संसद क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे थे।

हादी के जनाजे के बाद भड़की हिंसा, संसद परिसर में लूटपाट

शरीफ उस्मान हादी को शनिवार को ढाका यूनिवर्सिटी सेंट्रल मस्जिद के पास राष्ट्रीय कवि काजी नजरूल इस्लाम के निकट दफनाया गया। जनाजे में लाखों लोगों की मौजूदगी दर्ज की गई। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने हादी को देश के लिए प्रेरणा बताया। हादी को 12 दिसंबर को ढाका में गोली मारी गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान सिंगापुर में उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हमलावर भारत भाग गया है, जिससे भारत और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक तनाव भी बढ़ा है। अंतिम संस्कार के बाद जब भीड़ संसद की ओर बढ़ी तो हालात बेकाबू हो गए और हिंसा भड़क उठी।

अल्पसंख्यकों और मीडिया पर हमलों को लेकर बढ़ी चिंता

इधर, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बांग्लादेश में मीडिया संस्थानों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है। सीपीआई(एम) ने अंतरिम सरकार से तुरंत कार्रवाई कर लोगों के अधिकारों की रक्षा करने की अपील की है। पार्टी ने छायानट और उदिची जैसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्थानों पर हमलों को कायराना बताते हुए कहा कि धार्मिक कट्टरपंथी ताकतें समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रही हैं, जिसका असर पूरे क्षेत्र पर पड़ेगा।

इस बीच मैमनसिंह जिले में एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रैपिड एक्शन बटालियन ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संसद परिसर में हिंसा, अल्पसंख्यकों पर हमले और बढ़ता राजनीतिक तनाव बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

news desk

Recent Posts

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

2 hours ago

Asian Games 2026: आखिरी 15 सेकंड में पलटा पूरा मैच, सुजीत कलकल ने ऐसे जीता रेसलिंग में गोल्ड

भारत के युवा पहलवान सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे…

3 hours ago

बॉक्स-ऑफिस पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने की शानदार ओपनिंग… पहले ही दिन कर डाली करोड़ों की कमाई!

अजय देवगन की सबसे सस्पेंसफुल और मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' आखिरकार…

3 hours ago

राज्यसभा में बढ़ी करोड़पतियों की ताकत? 12 साल में ₹100 करोड़ क्लब 4 से बढ़कर 31, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

राज्यसभा को संसद का उच्च सदन कहा जाता है और यहां पहुंचने वाले सांसद देश…

4 hours ago

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का ‘मिशन मिलन’, क्या 2027 से पहले पुराने रिश्ते फिर जोड़ रही सपा?

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाला चुनाव अब सिर्फ सीटों के…

4 hours ago