Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: नोएडा की फैक्ट्री में आग बुझाते वक्त बड़ा हादसा, दीवार और लोहे का बीम गिरा… 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > नोएडा की फैक्ट्री में आग बुझाते वक्त बड़ा हादसा, दीवार और लोहे का बीम गिरा… 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

नोएडा की फैक्ट्री में आग बुझाते वक्त बड़ा हादसा, दीवार और लोहे का बीम गिरा… 2 दमकलकर्मियों की मौत, 3 घायल

vineet verma
Last updated: August 4, 2026 10:07 am
vineet verma
Share
SHARE

नोएडा: नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र ईकोटेक-3 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग पर काबू पाने की कार्रवाई के बीच फैक्ट्री की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना सोमवार देर रात की है।

Contents
दीवार और लोहे का बीम गिरने से पांच दमकलकर्मी घायलइलाज के दौरान दो दमकलकर्मियों ने तोड़ा दमरात में मिला था आग लगने का अलर्टमौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तैनात

दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिलते ही कम से कम छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दौरान हादसा हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दीवार और लोहे का बीम गिरने से पांच दमकलकर्मी घायल

पुलिस के अनुसार, आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री परिसर की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से मुख्य कांस्टेबल चालक राजपाल सिंह, दमकलकर्मी मनीष कुमार, मुख्य कांस्टेबल चालक तीरथपाल सिंह, दमकलकर्मी अमित कुमार और दमकलकर्मी रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान दो दमकलकर्मियों ने तोड़ा दम

अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दमकलकर्मी रोहित यादव और मुख्य कांस्टेबल चालक तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अन्य तीन दमकलकर्मियों राजपाल सिंह, मनीष कुमार और अमित कुमार का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है।

रात में मिला था आग लगने का अलर्ट

पुलिस के मुताबिक, 3 और 4 अगस्त 2026 की दरमियानी रात ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान ही यह हादसा हुआ।

मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तैनात

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ecotech 3 Fire, Factory Fire Noida, Fire Brigade Noida, Firefighter Death, Firemen Death Noida, ILGIM Factory Fire, Noida Accident, Noida Factory Fire, Noida Fire News, Noida News, ईकोटेक 3, दमकलकर्मी मौत, नोएडा ताजा खबर, नोएडा फैक्ट्री आग, फैक्ट्री हादसा
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कब्ज, ब्लोटिंग और आंतों की सूजन से दिलाएगा राहत यह देसी सुपरफूड! बस दही के साथ ऐसे खाएं, पाचन रहेगा दुरुस्त
Next Article ‘मदरसे आतंकवादियों की फैक्ट्री हैं’, केशव प्रसाद मौर्य के बयान से मचा सियासी बवाल, तस्लीमा नसरीन की टिप्पणी का किया समर्थन

फीचर

View More

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग…

By news desk 4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

मुगलों से पहले भी था हरम का सिस्टम? जानिए किस सल्तनत में शुरू हुई शाही महिलाओं की यह व्यवस्था और कैसे तय होती थी रैंक

नई दिल्ली: हरम का नाम आते ही अक्सर मुगल बादशाहों और उनके…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री जिया शंकर इन दिनों इंटरनेट…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर 2026 को हुए मतदान के…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

महज 8.65mm की स्लिम बॉडी में छिपा है 10,000mAh का ‘ब्रह्मास्त्र’—देखिए शाओमी का नया स्मार्टफोन!

जहाँ एक तरफ एप्पल ने iPhone 18 और iPhone 18 Pro को बाजार में उतारा है, वहीं दूसरी तरफ शाओमी…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर कि देखने वालों की रूह…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?