Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: दिल्ली पुलिस के जवाबी एक्शन में ढेर हुआ 1 लाख का इनामी मोस्ट वॉन्टेड भीम बहादुर जोरा!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दिल्ली पुलिस के जवाबी एक्शन में ढेर हुआ 1 लाख का इनामी मोस्ट वॉन्टेड भीम बहादुर जोरा!
Trending Newsक्राइम

दिल्ली पुलिस के जवाबी एक्शन में ढेर हुआ 1 लाख का इनामी मोस्ट वॉन्टेड भीम बहादुर जोरा!

news desk
Last updated: October 7, 2025 12:33 pm
news desk
Share
मोस्ट वॉन्टेड भीम बहादुर जोरा पुलिस एनकाउंटर में ढेर
मोस्ट वॉन्टेड भीम बहादुर जोरा पुलिस एनकाउंटर में ढेर
SHARE

नई दिल्ली/गुरुग्राम: नेपाल से आकर भारत में अपराध की दुनिया में खौफ का दूसरा नाम बन चुका कुख्यात अपराधी भीम बहादुर जोरा, आखिरकार सोमवार की रात एक मुठभेड़ में मारा गया. दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दक्षिणी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में यह मुठभेड़ हुई, जिसमें जोरा को गोली लगने के बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कैसे हुआ एनकाउंटर?

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात लगभग 12:20 बजे भीम जोरा की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एक विशेष टीम ने इलाके को घेर लिया. मौके पर पुलिस ने जोरा को सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने लगातार फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं. कुल मिलाकर जोरा ने 6 राउंड फायर किए जबकि पुलिस ने 5 राउंड में जवाब दिया. इस मुठभेड़ में जोरा की एक गोली इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए. पुलिस को जोरा के पास से एक आधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल, कुछ जिंदा कारतूस और एक बैग, जिसमें ताले तोड़ने व चोरी करने के औजार थे, बरामद हुए हैं. उसके एक साथी को मुठभेड़ के दौरान भागने में सफलता मिल गई, जिसकी तलाश अब जारी है.

कौन था भीम जोरा?

भीम जोरा, नेपाली मूल का व्यक्ति था, जिसने भारत में अपराध की लंबी फेहरिस्त खड़ी कर दी थी. उस पर हत्या, डकैती, लूट और चोरी जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज थे. वह सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि गुजरात और बेंगलुरु में भी वारदातों को अंजाम दे चुका था. सबसे चर्चित मामला वर्ष 2024 में दिल्ली के जंगपुरा इलाके में हुआ था, जहां उसने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल के घर डकैती की और डॉक्टर की हत्या कर दी थी. इस केस में चार आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन जोरा फरार था. इस हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

गुरुग्राम में 22 लाख की बड़ी चोरी

हाल ही में 2 अक्टूबर 2025 को जोरा ने गुरुग्राम के सेक्टर 49 स्थित ओर्किड पेटल सोसाइटी के विला नंबर 3 में भाजपा महरौली जिला अध्यक्ष ममता भारद्वाज के घर में 22 लाख रुपये की चोरी की थी. इस वारदात को उसने घरेलू नौकर युवराज थापा की मदद से अंजाम दिया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया था.

पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी

जोरा की मौत को दिल्ली और हरियाणा पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. वर्षों से फरार चल रहा यह अपराधी न सिर्फ कई जिंदगियों को तबाह कर चुका था, बल्कि समाज में डर का माहौल भी बना रखा था. उसकी मौत से आम लोगों ने राहत की सांस ली है. अब पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जुट गई है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही गिरोह के बचे हुए सदस्य भी सलाखों के पीछे होंगे.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BheemJora, #BheemJoraKilled, #BigSuccess, #BreakingNews, #CrimeNews, #CriminalHistory, #delhincr, #DelhiPolice, #Encounter, #Gurugram, #IndiaNews, #indianpresshouse, #LawAndOrder, #NepaliCriminal, #NotoriousCriminal, #PoliceEncounter
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अधिसूचना जारी, लागू हुई आचार संहिता — अब शुरू हुआ सियासी संग्राम का काउंटडाउन!
Next Article भारती और हर्ष ने दी खुशखबरी भारती सिंह ने दी खुशखबरी: स्विट्ज़रलैंड की वादियों में किया प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट, बेटे ‘गोला’ ने बताया– अब वह बनने जा रहे हैं बिग ब्रदर!

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में जांचे गए 14 नमूनों में…

6 Min Read
Trending Newsक्राइम

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन के नाम से जिम्मेदारी लेने…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत और सचिन पायलट तक हुए…

7 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

Paraguay Political Crisis: बैंक डूबा, 30 लाख लोगों की बचत फंसी, अपनी ही पार्टी ने गिराई राष्ट्रपति की सरकार

पैराग्वे में यूएनो बैंक संकट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग के जरिए पद से हटाया…

7 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?