Latest News

मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर किया 100 करोड़ के मानहानि का दावा, पीके ने लगाए थे अशोक चौधरी पर आरोप!

प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर ₹100 करोड़ का मानहानि का केस दायर किया है. प्रशांत किशोर ने हाल ही में अशोक चौधरी पर कई आरोप लगाए हैं.

एक जनसभा में उन्होने कहा था कि अशोक चौधरी ने अपनी बेटी शांभवी चौधरी को समस्तीपुर लोकसभा सीट से टिकट दिलवाने के लिए चिराग पासवान को पैसे दिए. ये बयान सामने आते ही बवाल मच गया. अशोक चौधरी का कहना है कि ये आरोप न सिर्फ झूठे हैं, बल्कि उनकी और उनके परिवार की इमेज खराब करने की साजिश है. उन्होंने पहले प्रशांत किशोर को कानूनी नोटिस भेजा था, लेकिन जब जवाब नहीं आया, तो अब पटना सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है.

चौधरी ने साफ कहा कि ये हमला सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि निजी प्रतिष्ठा पर भी है. उनका कहना है कि अगर जरूरत पड़ी, तो वो सुप्रीम कोर्ट तक जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे. उनके मुताबिक, प्रशांत किशोर को या तो अपने बयान के सबूत देने होंगे या सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी.

मानहानि के केस को लेकर प्रशांत किशोर ने भी पलटवार किया. उन्होने कहा कि ‘वो ऐसे मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं. जो बात उन्होंने कही है, वो जनता में पहले से चर्चा में है, उन्होंने कोई नई बात नहीं कही. किशोर ने ये भी कहा कि अगर कोई इसे झूठ साबित कर सकता है, तो कोर्ट में साबित करे’.

news desk

Recent Posts

जौनपुर के पिलकिछा में रोजगार मेला, 400 से अधिक युवाओं को मिले रोजगार के अवसर, MRF समेत कई कंपनियां पहुंचीं

पिलकिछा के सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में MRF, Hindalco, Ashok Leyland, Subros…

47 minutes ago

दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश; सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का नाम लेकर होने लगी मस्ती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के प्रैक्टिस सेशन के दौरान तीन बैट चोरी हो…

1 hour ago

यूपी में बाइक चलाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब पीछे बैठने वाले का भी हेलमेट जरूरी; 1 अक्टूबर से फिर शुरू हो सकता है ई-चालान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहन से सफर करने वालों के लिए ट्रैफिक नियमों में…

2 hours ago

पेंटागन के डेटाबेस में बड़ा साइबर हमला: 30 लाख से ज्यादा लोगों का संवेदनशील डेटा लीक, अमेरिकी सुरक्षा पर उठे सवाल

अमेरिकी रक्षा विभाग के डिफेंस मैनपावर डेटा सेंटर (DMDC) में एक गंभीर साइबर सेंधमारी का…

3 hours ago

ChatGPT पर बढ़ा सुरक्षा का सवाल: फ्लोरिडा ने OpenAI के नए AI मॉडल पर रोक की मांग की, GPT-6.1 Astra की रिलीज भी सुरक्षा जांच में फंसी

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बढ़ती क्षमताओं के बीच अब सवाल…

4 hours ago

ग्लैमर की दुनिया से सोशल मीडिया तक पहचान, निधि तिवारी की मौत से उठे कई सवाल

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’…

5 hours ago