अन्य

“मैं सिर्फ शाजिया बानो हूं…” — शाह बनो केस पर बनी फिल्म ‘हक’ में इमरान हाशमी और यामी गौतम की न्याय की जंग का पहला टीज़र जारी!

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘हक’ का टीज़र मंगलवार को जारी कर दिया गया. फिल्म एक वास्तविक और ऐतिहासिक कानूनी मामले शाह बानो केस पर आधारित है. जिसने देश में महिलाओं के अधिकारों और धर्मनिरपेक्ष कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बहस को जन्म दिया था.

कहानी में न्याय की जंग और महिला अधिकारों की आवाज

फिल्म की कहानी शाह बानो की जिंदगी से प्रेरित है. जिन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. शाह बानो को उनके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था और गुज़ारा भत्ता देने से इनकार कर दिया था. फिल्म में यामी गौतम ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है. जो समाज और पर्सनल लॉ के बीच फंसी एक महिला की कानूनी और भावनात्मक लड़ाई को दर्शाती हैं. टीज़र में इमरान हाशमी का किरदार यामी गौतम से कहता है, “अगर तुम सच्ची मुसलमान और वफादार बीवी होती, तो ऐसा कुछ कहती ही नहीं.” इसके जवाब में यामी कहती हैं, “मैं सिर्फ शाजिया बानो हूं. हमारी लड़ाई सिर्फ एक चीज के लिए है हमारे हक के लिए.”

सुप्रीम कोर्ट में आमने-सामने होते हैं इमरान और यामी

टीज़र के क्लाइमैक्स में एक जज इमरान हाशमी से कहते हैं “ये कोई निजी मामला नहीं है. इसमें अब पूरा देश शामिल होने वाला है.” इसके बाद दोनों पात्रों के बीच सुप्रीम कोर्ट में ज़बरदस्त बहस होती है. जहां यामी गौतम कहती हैं,-“हम भारतीय महिलाएं हैं, इसलिए कानून को हमें वही सम्मान देना चाहिए जो दूसरों को देता है.”

कब होगी फ़िल्म रिलीज़ ?

‘हक’ फिल्म को एस. वर्मा ने निर्देशित किया है और यह 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इस फिल्म का निर्माण जंगलि पिक्चर्स ने इनसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज़ के सहयोग से किया है. यह फिल्म न सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा है, बल्कि धर्म, कानून और महिला अधिकारों के टकराव को भी गहराई से दिखाती है.

शाह बानो केस, एक ऐतिहासिक फैसला जिसने देश को झकझोर दिया

1978 में 62 वर्षीय शाह बानो  जो पांच बच्चों की मां थीं. उनके पति मोहम्मद अहमद खान ने तीन तलाक दे दिया. जब शाह बानो ने क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 125 के तहत गुज़ारा भत्ता मांगा तो उनके पति ने मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर देने से इनकार कर दिया. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और 1985 में कोर्ट ने फैसला सुनाया कि धारा 125 सभी नागरिकों पर लागू होती है. चाहे उनका धर्म कुछ भी हो. यह फैसला महिला सशक्तिकरण और धर्मनिरपेक्ष संविधान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना गया.

यामी और इमरान का वर्क फ्रंट

जहां तक यामी गौतम की बात है, उन्हें हाल ही में ‘धूम धड़ाम’ और ‘आर्टिकल 370’ में देखा गया था. खासकर ‘आर्टिकल 370’ में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी. वहीं इमरान हाशमी फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘दे कॉल हिम OG’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. वह हाल ही में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आए थे. ‘हक’ उन फिल्मों में से एक हो सकती है जो समाज को सोचने पर मजबूर कर दे. क्या वाकई हम सबके लिए एक जैसा कानून है? या अब भी महिलाओं को उनके हक़ के लिए लड़ना पड़ेगा?

news desk

Recent Posts

यूपी में बाइक चलाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब पीछे बैठने वाले का भी हेलमेट जरूरी; 1 अक्टूबर से फिर शुरू हो सकता है ई-चालान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहन से सफर करने वालों के लिए ट्रैफिक नियमों में…

1 hour ago

पेंटागन के डेटाबेस में बड़ा साइबर हमला: 30 लाख से ज्यादा लोगों का संवेदनशील डेटा लीक, अमेरिकी सुरक्षा पर उठे सवाल

अमेरिकी रक्षा विभाग के डिफेंस मैनपावर डेटा सेंटर (DMDC) में एक गंभीर साइबर सेंधमारी का…

2 hours ago

ChatGPT पर बढ़ा सुरक्षा का सवाल: फ्लोरिडा ने OpenAI के नए AI मॉडल पर रोक की मांग की, GPT-6.1 Astra की रिलीज भी सुरक्षा जांच में फंसी

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बढ़ती क्षमताओं के बीच अब सवाल…

2 hours ago

ग्लैमर की दुनिया से सोशल मीडिया तक पहचान, निधि तिवारी की मौत से उठे कई सवाल

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’…

3 hours ago

“शायद मेरी शादी नहीं होगी…” जानिए क्यों सिंगल मदर बनने जा रही थीं बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस?

चमकती दुनिया के पीछे छिपे राज और जिंदगी के वह पन्ने, जो लाइमलाइट से दूर…

3 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर घमासान तेज, आज CWC में कांग्रेस तय करेगी अगली रणनीति; SIR पर भी बढ़ा विवाद

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण…

4 hours ago