Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: नारों की जंग में गरमाया बिहार चुनाव : ‘फिर से नीतीश’ बनाम ‘अबकी तेजस्वी सरकार’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > नारों की जंग में गरमाया बिहार चुनाव : ‘फिर से नीतीश’ बनाम ‘अबकी तेजस्वी सरकार’
Trending Newsराज्य

नारों की जंग में गरमाया बिहार चुनाव : ‘फिर से नीतीश’ बनाम ‘अबकी तेजस्वी सरकार’

news desk
Last updated: November 4, 2025 10:53 am
news desk
Share
2025 में नारों की जंग!
2025 में नारों की जंग!
SHARE

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव बेहद करीब है और पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज़ी पकड़ चुका है. चुनावी मैदान में उतर चुके सभी प्रमुख दल एक-दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं. वादों, आरोपों और प्रत्युत्तर के बीच अब नारेबाज़ी चुनावी हवा को और भी गर्म बना रही है.

सोशल मीडिया से लेकर जनसभाओं तक, सियासी दल अपने-अपने नारों से जनता को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इनमें कई नारे वायरल भी हो रहे हैं. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नारा ‘25 से 30, फिर से नीतीश’ लोगों के बीच चर्चा में है. इसके जवाब में महागठबंधन ने ‘छह और 11, एनडीए नौ दो ग्यारह’ का नारा देकर पलटवार किया है.

बीजेपी ने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को मुद्दा बनाते हुए ‘विकास बनाम विनाश’ और ‘फिर एक बार सुशासन की सरकार, जंगलराज को दूर रखेगा बिहार’ जैसे नारे दिए हैं।.वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नया नारा उछाला-‘25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश’.

दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने युवा नेतृत्व और बदलाव के मुद्दे पर फोकस किया है. पार्टी के प्रमुख नारे हैं-
‘बदलो सरकार, बदलो बिहार’, ‘बिहार बदलने वाला है, सरकार बदलने वाली है’, ‘अबकी बार तेजस्वी सरकार’, और ‘बिहार का भला होगा नौकरी रोजगार से, बिहार का भला होगा तेजस्वी सरकार से’.

कांग्रेस ने भी सत्ताधारी दल पर सीधा वार करते हुए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’, ‘घर-घर अधिकार’ और ‘पलायन रोकें, नौकरी दें’ जैसे नारे अपनाए हैं.

वहीं, जनता दल (यू) ने नीतीश कुमार की छवि और विकास के मुद्दे को केंद्र में रखते हुए ‘नीतीश हैं तो विश्वास है’, ‘विकास की बयार, जनता का प्यार, फिर आएगी नीतीश सरकार’ और ‘फिर दौड़ेगा विकास का पहिया, बोल रहा बिहार, फिर से नीतीश कुमार’ जैसे नारे दिए हैं.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ नारे के जरिए अलग पहचान बनाने की कोशिश की है.वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने ‘आ रहा है जन सुराज, बिहार तैयार है- 14 नवंबर को जनता का राज’ नारे से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

बिहार चुनाव में इस बार नारेबाज़ी सिर्फ प्रचार का औजार नहीं, बल्कि जनमानस को प्रभावित करने का हथियार बन गई है. हर दल अपने नारे में भावनात्मक जुड़ाव और विकास का दावा जोड़ने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, असली सवाल यही है कि जनता के दिल में कौन-सा नारा उतर पाएगा और वोटों में कौन-सा नारा तब्दील होगा-इसका फैसला 121 सीटों पर होने वाले पहले चरण के मतदान से तय होना शुरू होगा.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BiharAssemblyPolls, #BiharElection2025, #BiharPolitics, #BJP, #BreakingNews, #Congress, #ElectionCampaign, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #jdu, #LaluPrasadYadav, #NITISHKUMAR, #PatnaNews, #PoliticalNews, #PoliticalSlogans, #PrashantKishor, #RJD, #TejashwiYadav, #VijaySinha
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article फोटो यूपी-एमपी समेत 12 राज्यों में ‘SIR’ (मतदाता सूची पुनरीक्षण) अभियान: जानें कब भरा जाएगा फॉर्म
Next Article एआई जेनेरेटड फोटो आरोपियों ने अपने खिलाफ केस लड़ रहे सरकारी वकील पर ही दायर कर दिया केस, वकील ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता

मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

एक अलर्ट… और थम गई रफ्तार! UAE में ऐसा क्या हुआ कि सरकार को जारी करनी पड़ी रेड वार्निंग?

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में संभावित मिसाइल खतरे को लेकर मंगलवार को कुछ समय के लिए हाई अलर्ट की…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘शेर सब्र करता है…’ OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, अधिकार चाहिए तो सड़क पर उतरना होगा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सात राज्यों के ओबीसी कांग्रेस के करीब 300 जिलाध्यक्षों…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO समेत 6 पर कार्रवाई; केजरीवाल बोले- फर्जी है केस

नई दिल्ली: दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को उनके…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?