Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: दिलचस्प हुआ दानापुर का सियासी दंगल! 5 बार के सांसद रामकृपाल यादव तोड़ पाएंगे बाहुबली रीतलाल यादव का तिलिस्म?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दिलचस्प हुआ दानापुर का सियासी दंगल! 5 बार के सांसद रामकृपाल यादव तोड़ पाएंगे बाहुबली रीतलाल यादव का तिलिस्म?
Trending Newsसियासी

दिलचस्प हुआ दानापुर का सियासी दंगल! 5 बार के सांसद रामकृपाल यादव तोड़ पाएंगे बाहुबली रीतलाल यादव का तिलिस्म?

Sandeep pandey
Last updated: October 29, 2025 3:58 pm
Sandeep pandey
Share
दानापुर का 'दंगल'
दानापुर का 'दंगल'
SHARE

तारीख थी 30 अप्रैल और साल था 2003 का. बिहार की राजनीति गर्म थी. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इसी दिन पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘तेल पिलावन लाठी घुमावन’ रैली का आयोजन किया था. पूरे बिहार से आरजेडी के कार्यकर्ता पटना पहुंच चुके थे. तभी पटना के खगौल इलाके के जमालुद्दीन चक के पास सत्यनारायण सिन्हा की गोली मार कर हत्या कर दी गई. इस हत्या का आरोप स्थानीय रीतलाल यादव के उपर लगा.

बाहुबलियों में शुमार होने वाले रीतलाल यादव धीरे धीरे पटना के दियारा इलाके खासकर दानापुर विधानसभा में अपनी पकड़ मजबूत बनाते गए. 2015 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर एमएलसी बनने वाले रीतलाल यादव बाद में आरजेडी में शामिल हुए और 2020 के विधानसभा चुनाव को जीत कर अपनी पकड़ का एहसास कराया.

  • बिहार चुनाव में लालगंज पर टिकी है सबकी नजरें! कितना सफल रहेगा  मुन्ना शुक्ला के सहारे चला गया तेजस्वी यादव  का दांव?

आज जब बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं तो दानापुर एक बार फिर हॉट सीट बन गई है. इसका कारण सिर्फ रीतलाल यादव ही नहीं बल्कि पांच बार के सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव भी हैं. अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार रामकृपाल यादव विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और वो भी दानापुर से. इसलिए दानापुर हैविवेट उम्मीदवारों का दंगल बन गया है.

दानापुर का समीकरण

दानापुर के जीत के आंकड़े बहुत दिलचस्प हैं. यहां 4 बार आरजेडी तो 5 बार बीजेपी को जीत मिल चुकी है. लालू प्रसाद खुद भी 1995 और 2000 में यहां से चुनाव जीत चुके हैं तो 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में रामकृपाल यादव से हार का सामना करने के बाद मीसा भारती 2024 में यहां से सांसद बनीं.

वैसे तो दानापुर में यादव मतदाताओं की संख्या लगभग 22 प्रतिशत सबसे ज्यादा है. वहीं 12 फीसदी एससी और 6.5 फीसदी मुस्लिम भी यहां की सियासत में अहम भूमिका निभाते हैं. लेकिन यहां की सियासत में सबसे बड़ा फर्क ग्रामीण और शहरी हिस्से का है.

बिहार की राजनीति को करीब से समझने वाले राजनीतिक विश्लेषक प्रियदर्शी रंजन के मुताबिक ‘जातीय समीकरण के हिसाब से समझें तो यह क्षेत्र यादव बहुल इलाका है. इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी 5 बार जीत कर इसे अपना गढ़ बना चुकी है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बंटे इस सीट पर यादवों के बाद वैश्य मतदाता सर्वाधिक हैं. इन दो जातियों के बाद शहरी आबादी निर्णायक होती है. शहरी आबादी में सभी जातियों का थोड़ा-थोड़ा अंश है. शहरी आबादी के बूते भाजपा यहां पर राष्ट्रीय जनता दल के ध्रुवीकरण से मुकाबला करती है. असल में इस सीट पर चुनाव का मुकाबला शहरी मतदाता बनाम ग्रामीण मतदाता ही रहता है. पिछले 10 सालों में शहरी आबादी और ज्यादा बढ़ जाने की वजह से भाजपा के लिए सीट सेफ नजर आती है.’

कांटे की टक्कर में किसकी होगी जीत?

2020 में करीब 8 फीसदी के मार्जिन से जीत कर रीतलाल यादव अपनी पकड़ भी दिखा चुके हैं. लेकिन इस बार रीतलाल यादव जेल में हैं. उपर से सत्यनारायण सिन्हा के मर्डर मामले में एमपीएमएलए कोर्ट से बरी होने के बाद उन्हे तब झटका लगा जब सितबंर 2025 में पटना हाईकोर्ट ने निचली अदालत का आदेश रद्द कर मामले को फिर से ओपन कर दिया. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोर्ट के ऑर्डर का दानापुर की सियासत पर बड़ा असर महसूस हुआ.

  • मोकामा में अनंत सिंह बनाम सूरजभान होने से बढ़ी चुनावी तपिश? लोगों के जेहन में आज भी ताजा है 25 साल पुराने टकराव की गूंज!

और संभवत: यही कारण है कि बीजेपी ने रामकृपाल यादव जैसे वरिष्ठ नेता को विधानसभा चुनाव में उतारा है. क्योंकि रामकृपाल यादव अगर यादव वोटबैंक में सेंधमारी करने में कामयाब रहे तो बीजेपी इस सीट से वापसी करने में सफल रहेगी. वहीं रीतलाल यादव के बारे में कहा जाता है कि जमीनी स्तर पर उनकी पहुंच और पकड़ बेजोड़ है. कुल मिलाकर दानापुर में एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है. जीत किसी की भी हो मामला क्लोज रहेगा.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Bihar, #BiharAssemblyElection, #BiharElection2025, #BJP, #BreakingNews, #Congress, #DanapurVidhansabha, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #JDUBJPAlliance, #Patna, #PatnaNews, #PatnaPolitics, #PoliticalNews, #RamkripalYadav, #RJD
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article प्रशांत किशोर वोटर आईडी विवाद 7 लाख डुप्लीकेट वोटर्स हटाने का दावा, लेकिन प्रशांत किशोर के नाम पर दो आईडी – क्या चुनाव आयोग की ‘शुद्ध लिस्ट’ ही हो गई फेल?
Next Article इस्तांबुल वार्ता पाकिस्तान अफगानिस्तान तनाव TTP को लेकर आमने-सामने आए पाकिस्तान और तालिबान, इस्तांबुल वार्ता हुई नाकाम –क्या सुलगने वाली है जंग की आग?

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।…

5 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को दिल्ली के…

4 Min Read
Trending Newsधर्म

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश और देश…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। पंजाब…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?