Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: बेंगलुरू की डॉ कृतिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा! शादी के बाद पत्नी के बारे में जान, पति ने उठाया खौफनाक कदम?
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > बेंगलुरू की डॉ कृतिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा! शादी के बाद पत्नी के बारे में जान, पति ने उठाया खौफनाक कदम?
Trending Newsक्राइम

बेंगलुरू की डॉ कृतिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा! शादी के बाद पत्नी के बारे में जान, पति ने उठाया खौफनाक कदम?

news desk
Last updated: October 16, 2025 10:39 am
news desk
Share
बेंगलुरू की डॉ कृतिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा!
बेंगलुरू की डॉ कृतिका हत्याकांड में बड़ा खुलासा!
SHARE

बेंगलुरु के मशहूर विक्टोरिया अस्पताल में काम करने वाले 32 साल के सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी ने अपनी मेडिकल जानकारी का इस्तेमाल एक खौफनाक अपराध को अंजाम देने के लिए किया. उनकी 28 साल की पत्नी, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका रेड्डी की मौत, जो पहले स्वाभाविक लग रही थी, अब एक सुनियोजित हत्याकांड के रूप में सामने आई है. पुलिस ने 14 अक्टूबर 2025 को महेंद्र को गिरफ्तार किया, जब यह खुलासा हुआ कि उसने अपनी पत्नी को एनेस्थीसिया की घातक खुराक देकर मार डाला.

शादी से हत्या तक का सफर!

महेंद्र और कृतिका की शादी 26 मई 2024 को हुई थी, यानी यह दिल दहलाने वाली घटना शादी के महज 11 महीने बाद हुई. व्हाइटफील्ड के डीसीपी एम. परशुराम ने बताया कि महेंद्र ने इस अपराध को बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम दिया. वह कृतिका की शारीरिक कमजोरियों से वाकिफ था और उसने इसका फायदा उठाया. जांच में पता चला कि 21 अप्रैल को महेंद्र ने घर पर कृतिका को पेट में दर्द की शिकायत के बहाने एक इंजेक्शन दिया. अगले दिन, उसने कृतिका को उनके मायके मराठहल्ली यह कहकर छोड़ा कि उन्हें आराम चाहिए. 23 अप्रैल की रात को वह फिर ससुराल पहुंचा और एक और इंजेक्शन लगाया. अगली सुबह, 24 अप्रैल को कृतिका को बेहोशी की हालत में पाया गया. हैरानी की बात यह है कि एक सर्जन होने के बावजूद महेंद्र ने कृतिका को बचाने की कोई कोशिश नहीं की. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया. शुरुआत में कृतिका की मौत को सामान्य माना गया. लेकिन जब पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आई, तो उसमें कृतिका के शरीर में एनेस्थीसिया की भारी मात्रा का पता चला. इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के रूप में दर्ज किया. कृतिका के पिता के. मुनी रेड्डी ने शिकायत दर्ज कराई और कहा, “हमारी बेटी को लगता था कि उसकी शादी, प्यार और विश्वास की बुनियाद पर टिकी है. लेकिन उसी विश्वास ने उसकी जान ले ली”

मामूली बात पर की पत्नी की हत्या?

पुलिस को संदेह है कि शादी के बाद महेंद्र को पता चला कि कृतिका को गैस्ट्रिक और मेटाबॉलिक समस्याएं थीं, जिसके बारे में उनके परिवार ने पहले कोई जानकारी नहीं दी थी. इस बात से महेंद्र में गुस्सा और बदले की भावना भड़की, जो इस हत्याकांड का कारण बनी. हत्या के बाद भी महेंद्र ने खुद को बेगुनाह दिखाने की कोशिश की और दावा किया कि कृतिका की मौत स्वाभाविक थी. लेकिन फोरेंसिक सबूतों ने उसकी साजिश को बेनकाब कर दिया. उसे भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #bengluru, #BreakingNews, #couplecontroversy, #Crime, #hatyakand, #indianpresshouse, #KarnatakaHighCourt, #KarnatakaNews, #murder, #MurderCase, #MurderInvestigation, #MurderPlot
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सियासी महाभारत में उतरा एक और भोजपुरी सुपरस्टार सियासी महाभारत में उतरा एक और भोजपुरी सुपरस्टार, छपरा की सीट बन गई हॉटकेक!
Next Article मैथिली ठाकुर अलीनगर बीजेपी विवाद बीजेपी में स्टार फेस की एंट्री, लेकिन जमीनी कार्यकर्ताओं में बगावत! — अलीनगर में मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी को स्थानीय संगठन ने ठुकराया

फीचर

View More
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी एपस्टीन - वो शख्स जिसका नाम सुनते ही…

By Gopal Singh 8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

क्या अमेरिका इज़रायल के कब्जे में है? जॉनी किर्क हत्याकांड में खुल रहे हैं चौंकाने वाले राज, पत्नी भी मोसाद एजेंट?

हाल के दिनों में मोसाद के एजेंटों को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।…

5 Min Read

विचार

View More

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी का प्रभाव भारत की…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

लोकतंत्र या नियंत्रित व्यवस्था? रूस-चीन की राह पर चलती भारत और संघ की अदृश्य रणनीति!

एक समय देश में कांग्रेस पार्टी…

December 15, 2025

You Might Also Like

किम जोंग उन की बेटी उत्तराधिकारी
Trending Newsवर्ल्ड

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अपनी…

3 Min Read
Lamborghini हादसा कानपुर
Trending Newsक्राइम

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार फिर कानून और रसूख की…

3 Min Read
उदित नारायण पर पत्नी के आरोप
EntertainmentTrending News

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं। ट्रंप के साथ हुए समझौते…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?