टेक कंपनी Xiaomi के Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max स्मार्टफोन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दोनों प्रीमियम फ्लैगशिप फोन नवंबर 2026 में ग्लोबल बाजार में पेश किए जा सकते हैं। हालांकि, लॉन्च की सटीक तारीख और शुरुआती बाजारों के नाम अभी स्पष्ट नहीं हैं। इससे पहले यह दोनों स्मार्टफोन 23 सितंबर 2026 को चीन में लॉन्च किए गए है। अब इनकी कथित यूरोपीय कीमतों को लेकर भी चर्चा है। भारतीय बाजार में लॉन्च और कीमत की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
इटली की रिटेलर वेबसाइट पर लीक हुई कीमत
हालांकि शाओमी ने अभी आधिकारिक कीमतों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इटली की जानी-मानी ऑनलाइन रिटेलर वेबसाइट Epto पर इनकी जो कीमतें लिस्ट हुई हैं, उसने सबको चौंका दिया है:
Xiaomi 18 Pro (12GB + 256GB): कीमत करीब 1,398.90 यूरो (लगभग 1.50 लाख रुपये)।
Xiaomi 18 Pro (12GB + 512GB): कीमत करीब 1,591.90 यूरो (लगभग 1.69 लाख रुपये)।
Xiaomi 18 Pro Max (12GB + 512GB): कीमत करीब 1,783.90 यूरो (लगभग 1.89 लाख रुपये)।
Xiaomi 18 Pro के दमदार फीचर्स
डिस्प्ले और प्रोसेसर: फोन में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,120 x 2,436 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसके रियर में 2.7 इंच की एक सेकेंडरी AMOLED स्क्रीन भी दी गई है। यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर काम करता है, जिसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलती है।
कैमरा और बैटरी: फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा। पावर के लिए इसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Xiaomi 18 Pro Max: और भी बड़ी स्क्रीन और खूंखार बैटरी
डिस्प्ले और प्रोसेसर: प्रो मैक्स मॉडल में 6.9 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले (रेजोल्यूशन 1,208 x 2,624 पिक्सल) और पीछे 2.9 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें और भी पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा और बैटरी: इसका कैमरा सेटअप Pro मॉडल जैसा ही है (200MP + 200MP + 50MP)। हालांकि बैटरी के मामले में यह आगे है, क्योंकि इसमें 8,500mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max अपने दमदार कैमरा, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के चलते प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में चर्चा का विषय बन सकते हैं। हालांकि, इनकी बताई जा रही यूरोपीय कीमतें अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई हैं। ग्लोबल लॉन्च के बाद ही इनके फीचर्स, कीमत और भारतीय बाजार में उपलब्धता की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल, Xiaomi के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लेकर टेक प्रेमियों की नजर कंपनी की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।