Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक
Trending Newsउत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक

news desk
Last updated: October 1, 2026 12:13 pm
news desk
Share
SHARE

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद उनके शवों को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना खुदागंज क्षेत्र के सूथा गांव की है, जहां गुरुवार सुबह मंदिर से धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां एक साधु का शव जल रहा था, जबकि दूसरे का शव लगभग पूरी तरह जल चुका था।

Contents
मंदिर में 10 मीटर की दूरी पर मिले दोनों शवकुछ दिन पहले जेल से बाहर आया था आरोपी‘यहां से हट जाइए, अब मैं यहां रहूंगा’फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूतपुलिस कई सवालों की कर रही जांच

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में नामजद आरोपी सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मंदिर में रहने को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

मंदिर में 10 मीटर की दूरी पर मिले दोनों शव

जानकारी के मुताबिक, दोनों साधु मंदिर परिसर में ही रहते थे। मृतकों की पहचान गोपाल दास और बिहारी दास के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने मंदिर की ओर से धुआं उठता देखा। इसके बाद जब लोग वहां पहुंचे तो एक शव जल रहा था, जबकि दूसरे शव की हालत कंकाल जैसी हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों शव एक-दूसरे से करीब 10 मीटर की दूरी पर मिले।

कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया था आरोपी

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के मुताबिक, गांव निवासी शिवकुमार की तहरीर के आधार पर मामले में सुमित का नाम सामने आया है। पुलिस का कहना है कि सुमित कुछ दिन पहले ही एक मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था।

एसपी के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद सुमित पिछले कुछ दिनों से दोनों साधुओं के साथ बैठ रहा था। पुलिस को दी गई जानकारी में मंदिर में रहने को लेकर विवाद की बात भी कही गई है।

‘यहां से हट जाइए, अब मैं यहां रहूंगा’

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सुमित ने दोनों साधुओं से मंदिर से हटने के लिए कहा था। कथित तौर पर उसने कहा था कि वह अब मंदिर में रहेगा और वहां उसका अधिकार होगा।

पुलिस फिलहाल इसी विवाद को हत्या की संभावित वजह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नामजद आरोपी सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले सबूतों और पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कई सवालों की कर रही जांच

दोनों साधुओं की हत्या के बाद शवों को मंदिर परिसर में जलाने की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों साधुओं की हत्या कब और कैसे की गई, शवों को जलाने की कोशिश किस उद्देश्य से की गई और वारदात में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की आगे की तस्वीर साफ होने का इंतजार कर रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Sadhu Murder News, Shahjahanpur Sadhu Murder, Temple Murder, UP crime news, Uttar Pradesh Crime, खुदागंज साधु हत्या, गोपाल दास, बिहारी दास, शाहजहांपुर मंदिर हत्याकांड, शाहजहांपुर साधु हत्या, सुमित आरोपी, सूथा गांव
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article फ्लाईदुबई फ्लाइट के यात्रियों के लिए इजराइल ने भेजा विमान, सऊदी अरब ने क्यों ठुकराई मांग?
Next Article आसमान में मौत का तांडव: कॉकपिट में सह-पायलट ने घोंपना चाहा चाकू, भारतीय पायलट के इस ‘खूनी खेल’ पर नेतन्याहू भी रह गए दंग!

फीचर

View More

छोटे कद में छिपा था फैसलों का बड़ा दम! लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफे से लेकर 1965 की जंग तक ऐसे फैसले लिए, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

नई दिल्ली: लाल बहादुर शास्त्री का सार्वजनिक जीवन सादगी, नैतिकता और दृढ़ फैसलों की मिसाल रहा। मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री…

By vineet verma 8 Min Read

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह…

6 Min Read

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Asian Games 2026: आखिरी 15 सेकंड में पलटा पूरा मैच, सुजीत कलकल ने ऐसे जीता रेसलिंग में गोल्ड

भारत के युवा पहलवान सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद किया…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

बॉक्स-ऑफिस पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने की शानदार ओपनिंग… पहले ही दिन कर डाली करोड़ों की कमाई!

अजय देवगन की सबसे सस्पेंसफुल और मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज होते…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

राज्यसभा में बढ़ी करोड़पतियों की ताकत? 12 साल में ₹100 करोड़ क्लब 4 से बढ़कर 31, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

राज्यसभा को संसद का उच्च सदन कहा जाता है और यहां पहुंचने वाले सांसद देश की राजनीति के साथ-साथ अलग-अलग…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का ‘मिशन मिलन’, क्या 2027 से पहले पुराने रिश्ते फिर जोड़ रही सपा?

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाला चुनाव अब सिर्फ सीटों के गणित तक सीमित नहीं रह…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?