Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखीसराय मंदिर हादसे में 7 मौतों से मचा हड़कंप, CM सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलान; उच्च स्तरीय जांच के आदेश
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > लखीसराय मंदिर हादसे में 7 मौतों से मचा हड़कंप, CM सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलान; उच्च स्तरीय जांच के आदेश
Latest Newsराज्य

लखीसराय मंदिर हादसे में 7 मौतों से मचा हड़कंप, CM सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलान; उच्च स्तरीय जांच के आदेश

vineet verma
Last updated: August 17, 2026 11:19 am
vineet verma
Share
SHARE

पटना: बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में भगदड़ की दर्दनाक घटना में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि लखीसराय के अशोकधाम हाल्ट पर हुई इस हृदयविदारक दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदना और प्रतिबद्धता के साथ शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। श्रद्धालुओं की मौत की खबर से वह बेहद व्यथित हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को निर्देश

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

प्रदेश भाजपा प्रमुख संजय सरावगी ने कहा कि सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों को उचित इलाज मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

संजय सरावगी ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो सरकार की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री विजय कुमार सिन्हा बोले- लापरवाही मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हादसे को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की है। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल के लिए रवाना हुए विजय सिन्हा

मंत्री विजय सिन्हा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे राहत शिविर चलाने वाले कार्यकर्ताओं से उनकी बातचीत हुई थी। उस समय वहां सब कुछ सामान्य था और माहौल काफी उत्साहजनक था।

उन्होंने बताया कि यह घटना मंदिर परिसर के बाहर हुई है। सरकार की ओर से प्रभावित लोगों के लिए राहत व्यवस्था संचालित की जाएगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ashokdham Temple Stampede, Bihar news, Bihar Temple Accident, Lakhisarai Temple Stampede, Samrat Choudhary, अशोकधाम मंदिर भगदड़, अशोकधाम मंदिर हादसा, बिहार मंदिर हादसा, बिहार मुख्यमंत्री, बिहार हादसा, मंदिर भगदड़ में 7 मौत, लखीसराय भगदड़, लखीसराय मंदिर हादसा, लखीसराय हादसे में मौत, सम्राट चौधरी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा: प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी, कहा- ‘अब प्राइवेट सेक्टर में बनाऊंगा करियर’
Next Article ‘ये शक्तिमान नहीं, बुद्धिहीन है’… मुकेश खन्ना के ‘जन गण मन’ को हटाकर ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान बनाने वाले बयान पर भड़के लोग

फीचर

View More

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह हर पर्यटक की होती है। लेकिन बाघ का…

By vineet verma 6 Min Read

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा…

6 Min Read

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsबाजार

₹5,999 में आया ऐसा Smart Band, 15 दिन चलेगी बैटरी और बताएगा शरीर कितना फिट! Pebble Qore Ultra के फीचर्स ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए भारतीय ब्रांड Pebble ने नया…

5 Min Read
Latest Newsलाइफस्टाइल

नारियल का खोल समझकर फेंकने की न करें गलती! घर की सजावट में ऐसे करें इस्तेमाल, 5 आइडिया देखकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: नारियल का पानी या गूदा निकालने के बाद उसका सख्त बाहरी खोल अक्सर कूड़े में चला जाता है।…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

IT की नौकरी छोड़ी, अब बेंगलुरु में चलाती हैं रैपिडो ऑटो! महिला ने बताया पूरा हिसाब- ‘पहले से ज्यादा कमाई और जिंदगी में सुकून’

बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

फ्लाईदुबई के को-पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी? हमले के बाद GCAA के नियमों और पायलटों की जांच पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?