Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘मेरी किसी पत्नी ने धर्म नहीं बदला’, तीसरी शादी पर उठे विवाद के बीच पहली बार बोले आमिर खान, ट्रोलिंग पर दिया स्पष्ट जवाब
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > ‘मेरी किसी पत्नी ने धर्म नहीं बदला’, तीसरी शादी पर उठे विवाद के बीच पहली बार बोले आमिर खान, ट्रोलिंग पर दिया स्पष्ट जवाब
EntertainmentTrending News

‘मेरी किसी पत्नी ने धर्म नहीं बदला’, तीसरी शादी पर उठे विवाद के बीच पहली बार बोले आमिर खान, ट्रोलिंग पर दिया स्पष्ट जवाब

vineet verma
Last updated: July 16, 2026 5:20 am
vineet verma
Share
SHARE

मुंबई: अभिनेता आमिर खान ने तीसरी शादी के बाद उठे विवाद और लगातार हो रही ट्रोलिंग पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी किसी भी पत्नी ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन नहीं किया। आमिर का कहना है कि उनका परिवार हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करता आया है और उनकी सभी शादियां कानून के तहत सिविल मैरिज के रूप में हुई हैं।

Contents
शादी के बाद दो तरफ से हुआ विरोध‘हमारा परिवार हमेशा से समावेशी रहा है’‘मेरी किसी पत्नी ने इस्लाम नहीं अपनाया’25 साल पुरानी पहचान, फिर आगे बढ़ा रिश्ता

5 जुलाई को आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल स्थित अपने आवास पर निजी समारोह में शादी की थी। यह विवाह स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत संपन्न हुआ। समारोह में करीब 150 मेहमान शामिल हुए थे, जिनमें आमिर के बच्चे जुनैद, इरा और आजाद के साथ गौरी का बेटा भी मौजूद था।

शादी के बाद दो तरफ से हुआ विरोध

शादी के बाद आमिर खान को अलग-अलग पक्षों से विरोध का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने इस विवाह को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए हिंदू समाज से इस तरह के मामलों पर विचार करने की बात कही।

वहीं, शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने इस शादी को इस्लामी कानून के खिलाफ बताते हुए आमिर के खिलाफ फतवा जारी किया। उनका कहना था कि शरिया के अनुसार कोई मुस्लिम पुरुष गैर-मुस्लिम महिला से तब तक विवाह नहीं कर सकता, जब तक वह इस्लाम स्वीकार न कर ले।

‘हमारा परिवार हमेशा से समावेशी रहा है’

इन विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर खान ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से सभी धर्मों को सम्मान देने वाला रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है। उनकी बेटी इरा ने भी हिंदू परिवार में विवाह किया है, जबकि उनके चचेरे भाई मंसूर की पत्नी ईसाई हैं।

आमिर ने कहा कि उनके परिवार में रिश्तों को धर्म से नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और समझ से देखा जाता है।

‘मेरी किसी पत्नी ने इस्लाम नहीं अपनाया’

आमिर खान ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी किसी भी पत्नी ने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला। उन्होंने बताया कि रीना, किरण और अब गौरी, तीनों में से किसी ने भी इस्लाम स्वीकार नहीं किया क्योंकि उनकी सभी शादियां सिविल मैरिज के तहत हुई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि गौरी हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई हैं और वह भी बहुत अधिक धार्मिक नहीं हैं। आमिर के अनुसार शादी दो लोगों का निजी फैसला होता है और इसमें धर्म परिवर्तन जैसी कोई शर्त कभी नहीं रही।

25 साल पुरानी पहचान, फिर आगे बढ़ा रिश्ता

आमिर खान ने बताया कि वह और गौरी स्प्रैट करीब 25 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। लंबे समय तक संपर्क नहीं रहने के बाद कुछ समय पहले दोनों की दोबारा मुलाकात हुई, जिसके बाद उनका रिश्ता आगे बढ़ा और आखिरकार दोनों ने विवाह करने का फैसला लिया।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Aamir Khan, Aamir Khan Gauri Spratt, Aamir Khan Latest News, Aamir Khan Marriage, Aamir Khan news, Aamir Khan Religion, Aamir Khan Third Marriage, Aamir Khan Troll, Amir Khan Wedding, Bollywood News, Celebrity News, Entertainment News, gauri spratt, Gauri Spratt News, Love Jihad Controversy, Special Marriage Act
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सावन में इस फूल से करें महादेव की आराधना, अपराजिता के ये 3 उपाय बदल सकते हैं किस्मत, खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते
Next Article मानसून ने क्यों थामी रफ्तार? 5 दिन और इंतजार, फिर दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

फीचर

View More

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें कभी-कभी बड़े सियासी संदेश देती हैं। कांग्रेस नेता…

By news desk 8 Min Read

अन्ना से पहलवानों तक… क्यों हर बड़े आंदोलन की पहली पसंद रहा जंतर-मंतर? अब बदले नियमों से उठे लोकतंत्र पर सवाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी का जंतर-मंतर सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं,…

9 Min Read

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

त्योहारों से ठीक पहले रेलवे का धमाकेदार सरप्राइज: 11 लाख से ज्यादा कर्मियों की चमकेगी किस्मत!

दीपावली के ठीक पहले देश के करोड़ों रेलकर्मियों के लिए एक ऐसी खुशखबरी सामने आई है, जो उनके चेहरे पर…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

Meerut Blue Drum Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, जानें कोर्ट ने क्यों सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद एक बार फिर नीला ड्रम केस…

6 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

UP IAS Transfer: यूपी में 7 आईएएस अफसरों के तबादले, आजमगढ़-आगरा को मिले नए CDO; DGME की नियुक्ति के नियम भी बदले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर योगी सरकार ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बुधवार को जारी…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

Iran-US Tension: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की खुली धमकी, अरब सागर में अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर; भारत पर क्या होगा असर?

ईरानी कमांडर ने अमेरिकी युद्धपोतों को दी डुबोने की चेतावनी, मिसाइलों और ड्रोन के दम पर समुद्री रास्ते पर दबाव…

9 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?